- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Crime Branch Seizes 907 Grams Of Mephedrone Drugs In Nagpur
नागपुर में क्राइम ब्रांच ने पकड़ी 907 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स, मनपा कर्मचारी सहित 3 गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की एनडीपीएस सेल ने गोपनीय जानकारी के आधार पर जाल बिछाकर बड़े ड्रग विक्रेता को साथियों के साथ दबोचा। आरोपियों के पास से 907 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त की गई। आश्चर्य की बात ये है कि महानगरपालिका का कर्मचारी इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स का धंधा कर रहा था। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: आकाश मसने

नागपुर में क्राइम ब्रांच ने 907 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स के साथ मनपा कर्मचारी सहित तीन को किया गिरफ्तार (नवभारत फोटो)
नागपुर: क्राइम ब्रांच की एनडीपीएस सेल ने गोपनीय जानकारी के आधार पर जाल बिछाकर बड़े ड्रग विक्रेता को साथियों के साथ दबोचा। आरोपियों के पास से 907 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त की गई। आश्चर्य की बात ये है कि महानगरपालिका का कर्मचारी इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स का धंधा कर रहा था। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में राजेंद्रनगर झोपड़पट्टी, आंबेडकर चौक निवासी कपिल गंगाधर खोब्रागड़े (40), नंदनवन झोपड़पट्टी निवासी राकेश अनंतराव गिरी (31) और ओल्ड बगड़गंज निवासी अक्षय बंडू वंजारी (25) का समावेश हैं।
इस मामले में 5 आरोपी फरार बताए जा रहे है, जिनमें ताजनगर टेकानाका निवासी मकसूद अमीनुद्दिन मलिक, सारंगपुर एमपी निवासी सोहेल, हिवरीनगर निवासी गोलू बोरकर, हिंगना निवासी अक्षय बोबड़े और अल्लारखा का समावेश है।
जानकारी मिली है कि मकसूद शहर के बड़े ड्रग्स विक्रेताओं में से एक है। उसके खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं, जिसमें से 5 ड्रग्स बिक्री के लिए दर्ज है। कपिल भी पहले नशीले पदार्थ बेचने के मामले में पकड़ा गया था लेकिन तब ज्यादा मात्रा में ड्रग्स नहीं मिली थी। राकेश और अक्षय पर भी आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि मनपा के नेहरू नगर जोन में स्वास्थ्य विभाग का सुपरवाइजर कपिल अपराधियों की मदद से ड्रग्स बिक्री के धंधे में सक्रिय हो गया है। लगातार पुलिस उसपर निगरानी कर रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
कार की लालच और जुर्म की राह! 3 इंजीनियरिंग छात्र निकले कारोबारी के हत्यारे, कबूलनामे में चौंकाने वाला खुलासा
नागपुर: सदर पुलिस के हत्थे चढ़े 2 शातिर वाहन चोर; 5 दोपहिया वाहन बरामद, जाफरनगर और गवलीपुरा की चोरी सुलझी
रात के अंधेरे में नंदनवन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हसनबाग से पकड़ा गया कासिफ शेख, 2 पिस्टल और 2 मैगजीन जब्त
नागपुर में गैस माफिया का भंडाफोड़, घरेलू सिलेंडरों से रिफिलिंग का बड़ा खेल खत्म, 179 सिलेंडर के साथ 3 गिरफ्तार!
यह भी पढ़ें:- नागपुर में भयानक हादसा, स्कूली बस ने कार को मारी टक्कर, छात्रों और परिवार में दहशत
मंगलवार रात को मिली थी सूचना
मंगलवार देर रात पुलिस को खबर मिली कि कपिल किसी को माल देने के लिए हिवरीनगर में लोहाना समाज भवन के पास आने वाला है। खबर के आधार पर पुलिस ने परिसर में जाल बिछाया। कपिल अपने साथी अक्षय और राकेश को माल देने पहुंचा। लेन-देन के समय ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जांच करने पर 90।70 लाख रुपये की मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद हुई। उन्हें गिरफ्तार कर नंदनवन थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
मकसूद लंबे समय से ड्रग्स के धंधे में सक्रिय
पूछताछ में कपिल ने बताया कि वह टेका के मकसूद से माल खरीदता है। इस रैकेट में सोहेल, गोलू, अक्षय और अल्लारखा भी शामिल है। पुलिस ने उन्हें भी आरोपी बनाकर तलाश शुरु कर दी है। मकसूद लंबे समय से ड्रग्स के धंधे में सक्रिय है। कम समय में ही उसे बेल मिल जाती है और जमानत पर बाहर आते ही वह धंधे सक्रिय हो जाता है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर गजानन गुल्हाने, हेड कांस्टेबल मनोज नेवारे, पवन गजभिये, शैलेश डोबोले, रोहित काले, राहुल पाटिल, शेषराव रेवतकर, सुभाष गजभिये और सहदेव चिखले ने की।
यह भी पढ़ें:- डाॅक्टरों के बाद अब नर्सों का अल्टीमेटम, 26 अगस्त से करेंगे काम बंद आंदोलन
Crime branch seizes 907 grams of mephedrone drugs in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सस्ता गेमिंग फोन कैसे चुनें? ये ट्रिक जान ली तो बिना खर्चे मिलेगा प्रो जैसा गेमिंग एक्सपीरियंस
Apr 11, 2026 | 03:02 AMAkshaya Tritiya Donation Tips: अक्षय तृतीया के दिन अपनी राशि के अनुसार करें दान-धर्म, साल भर भरा रहेगा धन-धान
Apr 11, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal 11 April: शनिवार को 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की असीम कृपा, क्या आपकी किस्मत में है धन योग?
Apr 11, 2026 | 12:05 AMRR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का ‘चौका’, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली इस सीजन की पहली हार
Apr 11, 2026 | 12:02 AMSugarcane Juice Benefits: गन्ने का जूस पीने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, पर ‘ये’ बात भी नोट कर लीजिए
Apr 10, 2026 | 11:43 PMWiFi Vastu Tips: आपके घर का Wifi खोल सकता है आपकी किस्मत! जानिए कैसे?
Apr 10, 2026 | 11:20 PMParshuram Jayanti Puja Vidhi: कब है परशुराम जयंती? नोट कीजिए सही डेट, कैसे करें ? भगवान परशुराम की पूजा
Apr 10, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM














