- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- School Bus Collides With Car In Nagpur
नागपुर में भयानक हादसा, स्कूली बस ने कार को मारी टक्कर, छात्रों और परिवार में दहशत
नागपुर जिले के दाभा परिसर में बुधवार की दोपहर भयानक हादसा हुआ। स्कूली बच्चों से भरी बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। कार में भी दंपति अपने बच्चे के साथ सवार थे। दोनों वाहनों को भारी क्षति पहुंची लेकिन बच्चे और दंपति बाल-बाल बच गए।
- Written By: आकाश मसने

कार से भिड़ी स्कूली बस
नागपुर: नागपुर जिले के दाभा परिसर में बुधवार की दोपहर भयानक हादसा हुआ। स्कूली बच्चों से भरी बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। कार में भी दंपति अपने बच्चे के साथ सवार थे। दोनों वाहनों को भारी क्षति पहुंची लेकिन बच्चे और दंपति बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आशादीप सोसायटी, दाभा निवासी अनिकेत पोहोकार (34) की शिकायत पर बस चालक अविनाश मेश्राम (24) के खिलाफ मामला दर्ज किया।
बुधवार की दोपहर 1 बजे के दौरान अनिकेत और उनकी पत्नी सुरभी अपने बच्चे को सांदीपनि स्कूल से लेकर कार क्र. एमएच-05/एनए-6613 पर घर लौट रहे थे। गवर्नमेंट कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर उन्होंने टर्न लेने के लिए अपनी गाड़ी रोकी। इसी दौरान दूसरी तरफ से डीपीएस स्कूल की बस क्र. एमएच-40/बीएल-3575 का चालक तेज गति में आते दिखाई दिया। उसकी गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा होने के कारण अनिकेत ने हॉर्न भी दिया, लेकिन चालक ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। दाईं तरफ से तेजी से आई बस ने अनिकेत की गाड़ी को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें:- डाॅक्टरों के बाद अब नर्सों का अल्टीमेटम, 26 अगस्त से करेंगे काम बंद आंदोलन
सम्बंधित ख़बरें
क्या है दोहा समझौता? पाकिस्तान ने क्यों अफगानिस्तान को दिलाई इसकी याद?
परमाणु ताकत बनाम छापामार लड़ाके: क्या तालिबान के जाल में फंस गया है पाकिस्तान?
इजराइल का ‘शैडोफैक्स’ मचाएगा युद्ध में तबाही, रिमोट से चलेगा ‘सौरन’, अब रोबोट करेंगे दुश्मनों का सफाया
Aaj Ka Rashifal 24 February: मंगलवार को वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ, जानें अपनी राशि का हाल!
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। पूरा परिवार दहशत में आ गया। अनिकेत ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गिट्टीखदान पुलिस मौके पर पहुंची। चालक को हिरासत में लिया गया। अनिकेत ने बताया कि भले ही गंभीर चोट नहीं लगी हो लेकिन हादसे से पूरा परिवार दहशत में है।
खड़ी कार का मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि कार रुकी हुई थी जब उन्होंने हॉर्न दिया तब बस काफी दूर थी लेकिन चालक को होश नहीं था। वह सीधे कार से आकर भिड़ गया। यदि बस उनकी गाड़ी से नहीं टकराती तो पास के मकान की दीवार से भिड़ती। इससे बस में सवार स्कूली बच्चों की जान को भी धोखा हो सकता था। स्कूल प्रशासन को चालकों को काम देते समय सावधानी बरतनी चाहिए
यह भी पढ़ें:- बीएमडब्ल्यू ‘हिट एंड रन’ केस : मिहिर शाह की याचिका पर HC ने पुलिस से मांगा जवाब
School bus collides with car in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या है दोहा समझौता? पाकिस्तान ने क्यों अफगानिस्तान को दिलाई इसकी याद?
Feb 24, 2026 | 01:13 AMपरमाणु ताकत बनाम छापामार लड़ाके: क्या तालिबान के जाल में फंस गया है पाकिस्तान?
Feb 24, 2026 | 01:12 AMइजराइल का ‘शैडोफैक्स’ मचाएगा युद्ध में तबाही, रिमोट से चलेगा ‘सौरन’, अब रोबोट करेंगे दुश्मनों का सफाया
Feb 24, 2026 | 01:11 AMAaj Ka Rashifal 24 February: मंगलवार को वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 24, 2026 | 12:05 AMZIM vs WI मुकाबले में हुई छक्कों की बारिश, टूटा विश्व रिकॉर्ड, T20 WC 2026 में दोनों टीमों ने मिलकर रचा इतिहास
Feb 23, 2026 | 11:49 PMवरमाला में हुआ टकराव! दुल्हन ने फेंकी माला, दूल्हे ने भी दिया वैसा ही जवाब
Feb 23, 2026 | 11:10 PMझारखंड में उड़ान भरते ही क्रैश हुई एयर एंबुलेंस, विमान में सवार थे 7 लोग, सामने आया हादसे का दर्दनाक VIDEO
Feb 23, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM










