- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Raid On Warehouses Of Betel Nut Traders Nagpur Crime Branch 464 Sacks Goods Sealed
नागपुर में सुपारी व्यापारियों के गोदामों पर छापेमारी, क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 464 बोरी माल सील
Nagpur Crime Branch: नागपुर में क्राइम ब्रांच ने सुपारी गोदामों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। क्राइम ब्रांच ने सुपारी व्यापारियों के गोदामों पर छापेमारी कर माल सील किया है।
- Written By: प्रिया जैस

सुपारी गोदाम में छापेमारी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Crime News: नागपुर शहर में खर्रा और पान मसाले के लिए उपयोग की जा रही सड़ी सुपारी की शिकायत मिलने पर सीपी रवींद्र कुमार सिंगल ने क्राइम ब्रांच को कार्रवाई का आदेश दिया। डीसीपी राहुल माकणीकर के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने सुपारी व्यापारी और ट्रांसपोर्टरों के गोदाम पर छापेमारी की गई।
जांच में 464 बोरे सुपारी मिली है जो पुलिस ने अन्न सुरक्षा अधिकारी के अधीन सील कर दी है। पुलिस ने सुपारी व्यापारी ट्रांसपोर्टर पर मामला भी दर्ज किया है। आरोपियों में नवाज चामड़िया, अनूप नागरिया और अन्य का समावेश है। एनडीपीएस सेल की टीम ने गुरुवार की दोपहर स्मॉल फैक्ट्री एरिया लकड़गंज में स्थित विक्रांत ट्रांसपोर्ट के गोदाम पर छापा मारा। सफेद रंग की 315 बोरियों में सड़ी सुपारी मिली।
पुलिस ने की छापेमारी
1 बोरी में 50 किलो सुपारी थी जिसकी कीमत 20,000 रुपये बताई जा रही है। विक्रांत ट्रांसपोर्ट के गोदाम में ही सारा माल सील किया गया। वहीं चामड़िया सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने स्मॉल फैक्ट्री एरिया के ही मोरियानीपुर ट्रांसपोर्ट के गोदाम पर छापा मारा। यह गोदाम अनूप नागरिया का है। पुलिस को 50 किलो वाली 44 बोरियों में सड़ी सुपारी मिली।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
पुलिस ने कार्रवाई की जानकारी अन्न व औषधि प्रशासन को दी। अन्न सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों गोदामों में पंचनामा कर माल सील किया। यूनिट 3 की टीम ने भी 2 जगहों पर छापेमारी की है। सबसे पहले कलमना मार्केट में स्थित प्रीति इंडस्ट्रीज पर छापा मारा गया। वहां सड़ी सुपारी के 48 बोरे मिले।
यह भी पढ़ें – नागपुर में एक ही दिन में 9 की धरपकड़, ट्रेनों में संतरे बेच रही थी गैंग, RPF की CIB का बड़ा एक्शन
इसके बाद जबलपुर बाइपास रोड के धारगांव में स्थित लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारकर 57 बोरे सुपारी जब्त की गई। अन्न सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों गोदामों से सैंपल ले लिया हैं जिसकी जांच की जानी है। सभी के खिलाफ अन्न सुरक्षा मानक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सुपारी व्यापारियों में मचा हड़कंप
अचानक पुलिस के सक्रिय होने से सुपारी व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। कई व्यापारियों ने तो अपने गोदाम खाली करवाकर माल दूसरे स्थानों पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। वैसे स्थानीय पुलिस थानों के डीबी स्क्वाड और क्राइम ब्रांच की मिलीभगत से ही सुपारी का धंधा करने वाले पैर पसार रहे हैं। शहर में दर्जनों सुपारी व्यापारी हैं। इनकी जानकारी पुलिस विभाग के पास है लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं की जाती। आला अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद तो कार्रवाई करना ही था लेकिन अब भी इस धंधे की बड़ी मछलियां पुलिस के जाल में नहीं आई हैं।
Raid on warehouses of betel nut traders nagpur crime branch 464 sacks goods sealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMरहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














