-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Arrangement Was Made For The Honorarium Of Teachers The Decision Was Taken In The Meeting Of The Education Committee
शिक्षकों के मानधन की व्यवस्था हुई, शिक्षा समिति की सभा में लिया गया निर्णय
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. जिला परिषद की शालाओं में 700 शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए पिछली आम सभा में मानधन पर शिक्षकों की भर्ती की मांग सत्तापक्ष के साथ ही विपक्षी सदस्यों ने उठाई थी. समस्या मानधन देने के लिए निधि की थी. कुछ सदस्यों ने जिले के ग्रामीण भागों में स्थित उद्योगों से सीएसआर फंड की व्यवस्था कर इसके लिए उपयोग करने का सुझाव भी दिया था लेकिन शिक्षा समिति की बैठक में सभापति भारती पाटिल ने 17 सामूहिक विकास निधि से प्रत्येक सदस्य के हिस्से का 2-2 लाख रुपये इस मद हेतु खर्च करने का निर्णय लिया है.
बताते चलें कि हर जिप सदस्य को इस निधि से 10-10 लाख रुपये देने का प्रावधान बजट में किया गया है लेकिन भर्ती किये जाने वाले शिक्षकों के मानधन के लिए अब प्रत्येक सदस्य के हिस्से से 2-2 रुपयों की कटौती की जाएगी. हालांकि समिति के इस निर्णय का विपक्ष के सदस्य विरोध कर रहे हैं.
पहले चरण में 50 की नियुक्ति
बताते चलें कि कॉन्ट्रैक्ट पर पहले चरण में 50 शिक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया गया है. अनेक ऐसी शालाएं हैं जहां केवल एक ही शिक्षक हैं तो कुछ शालाओं में विषयों के शिक्षक नहीं है जिसके चलते विद्यार्थियों कि गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. इसी के चलते आम सभा में शिक्षकों की गोंदिया-भंडारा जिला परिषद की तर्ज पर कॉन्ट्रैक्ट पर शिक्षकों की नियुक्ति का मुद्दा उठाया गया था. कुंदा राऊत ने पहले मानधन की व्यवस्था की बात की थी.
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में शिक्षा सुधार की नई पहल, अधिकारियों को स्कूल गोद लेने की जिम्मेदारी
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
नागपुर में मानसून का इंतजार और बढ़ा, 23 जून के बाद ही आसार, तब तक झेलनी होगी उमस और भीषण गर्मी
कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने खुद बताया वो क्या करना चाहते हैं
वहीं प्रकाश खापरे, दुधराम सव्वालाखे, शांता कुमरे, समीर उमप आदि ने भी उक्त मांग का समर्थन किया था. साथ ही कहा गया था कि ग्रामीण शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को इससे रोजगार भी मिलेगा. इसी के चलते शिक्षा समिति की बैठक में पहले चरण में 50 शिक्षकों की भर्ती और 17 सामूहिक विकास निधि से मानधन की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है. हालांकि अब विपक्षी दल के सदस्य इसका विरोध यह कहते हुए कर रहे हैं कि सभापति ने सदस्यों को विश्वास में लिए बिना यह निर्णय लिया है.
Arrangement was made for the honorarium of teachers the decision was taken in the meeting of the education committee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: वैन्स की जिंदगी की अजब कहानी एक भारतीय, एक पाकिस्तानी
Jun 25, 2026 | 09:25 AM90% करोड़पति… तो 31% के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए राज्यसभा सांसदों को लेकर क्या कहती है ADR रिपोर्ट?
Jun 25, 2026 | 09:24 AMविकास के दावों पर आंकड़ों की चोट, फंड नहीं मिला या खर्च नहीं किया? बागी सांसदों पर MPLADS रिपोर्ट से उठे सवाल
Jun 25, 2026 | 09:16 AMराजीव गांधी भवन का ‘अत्याधुनिक EOC’ केवल कचरा और पुलिस जांच तक सीमित; नासिक मनपा की बड़ी योजना पर उठे सवाल
Jun 25, 2026 | 09:09 AMGita Updesh: जब जीवन में टूटने लगे हौसला, गीता के ये उपदेश देंगे हिम्मत और सही दिशा
Jun 25, 2026 | 09:06 AMदतिया: आत्महत्या मामले में कार्रवाई न होने से नाराज परिजन, एसपी से लगाई गुहार, दी आत्मदाह की चेतावनी
Jun 25, 2026 | 09:01 AMएक क्लिक में दूर होगी खेती की हर समस्या, यवतमाल में Mahavistar AI App से जुड़े 1 लाख से अधिक लोग
Jun 25, 2026 | 08:59 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














