-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Ananya Won First International Medal In Asian Shooting Championship
चांद की ओर अनन्या का कदम, एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में जीता पहला अंतरराष्ट्रीय पदक
- Written By: आंचल लोखंडे
Shooting Championship: कजाकिस्तान में चल रही 16वीं एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में शुक्रवार को निशानेबाज अनन्या नायडू ने 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम इवेंट में भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में जीता पहला अंतरराष्ट्रीय पदक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: लोन पर राइफल खरीदकर शूटिंग शुरू करने वाली सिटी की निशानेबाज अनन्या नायडू के कदम अब चांद की ओर बढ़ गए हैं। मॉडलिंग में करिअर बनाने का सपना छोड़ 8 साल की कड़ी मेहनत, लोगों के तानों को नजरअंदाज कर आज खुद का एक आसमान बनाने में जुटीं अनन्या ने पहला इंटरनेशनल पदक जीतकर नागपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाने में सफलता पाई है। कजाकिस्तान में चल रही 16वीं एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में शुक्रवार को अनन्या ने 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम इवेंट में भारत के लिए कांस्य पदक जीता।
भारतीय टीम में अनन्या के साथ एलावेनिल वलारिवान, मेहुली घोस शामिल थीं. भारतीय टीम 1891 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर रही, जबकि चीन की टीम ने 1902 पॉइंट के साथ गोल्ड मेडल जीता। वहीं कोरिया की टीम ने 1897.5 पॉइंट के साथ सिल्वर पदक पर कब्जा जमाया। कजाकिस्तान के शिमर्केट में 16 से 30 अगस्त तक आयोजित की जा रही इस एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अपेक्षा अनुसार चल रहा है. अनन्या ने शुक्रवार को व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में भी हिस्सा लिया। हालांकि इसमें 3 के अंतर से फाइनल राउंड में जगह बनाने से चूक गई।
630 अंक का किया स्कोर
मैच में अनन्या ने कुल 630 अंक का स्कोर किया. 6 राउंड तक चले मुकाबले के पहले राउंड में अनन्या ने 103.6 का स्कोर किया जो राउंडवार बेहतर प्रदर्शन में बदलता गया। दूसरे राउंड में 104.5, तीसरे में 104.4, चौथे में 105.4, 5वें में 106.7 और अंतिम व छठवें राउंड में अनन्या ने 105.4 का स्कोर कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
बाल कैंसर मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, महंगी जांच का खर्च अब सरकार उठाएगी; 200 बच्चों को लाभ
नागपुर वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना सेमिनरी हिल्स का TTC; 6 महीनों में 1,139 जानवरों-पक्षियों की बचाई जान!
घटिया कोयला और शेल-मिट्टी का खेल; कोल डीलर्स एसोसिएशन ने नागपुर WCL प्रबंधन को सुनाई खरी-खोटी
बिल्डिंग है या झरना? नागपुर स्टेशन के इटारसी छोर पर बनी नई प्रशासनिक इमारत में फ्लोर से भी उभरा पानी
ये भी पढ़े : देश की सुरक्षा में युवाओं की भूमिका अहम, VNIT में राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ पर गडकरी का प्रतिपादन
राइफल ही मेरी सच्ची दोस्त : अनन्या
ईश्वर देशमुख कॉलेज की प्राचार्य शारदा लोकेश नायडू की बेटी मेडिकल चौक निवासी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनन्या ने मुकाबले के बाद कहा भारत के लिए पदक जीतना सपना सच होने जैसा है।आज मुझे अत्यंत खुशी है। मैं व्यक्तिगत श्रेणी में 3 से पीछे रह गई। ओलम्पिक में पदक जीतना मेरा अंतिम लक्ष्य है। मैं इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी कर रही हूं, जबसे मॉडलिंग का सपना छोड़ राइफल हाथ में थामी है तब से ही यह मेरी सच्ची दोस्त है। बिना मेहनत के लक्ष्य हासिल नहीं हो सकता। पहले अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने के पीछे मेरी 8 साल की कड़ी मेहनत, धैर्य, शारीरिक मेहनत और एकाग्रता है. मेरी कोच अंजली भागवत के द्वारा सिखाई गई बारीकियों से मैं लगातार आगे बढ़ रही हूं।
नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट बनते ही बदल गया सबकुछ
- 2016 में अनन्या ने बिना भागदौड़ वाले खेल के रूप में शूटिंग में भविष्य बनाने का सपना संजोया।
- 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में प्रैक्टिस शुरू की, लोन पर पहली राइफल खरीदी। नागपुर में बेहतर कोचिंग की कमी खली तो 2022 में पुणे में अंतरराष्ट्रीय शूटर
- अंजली भागवत के पास कोचिंग के लिए चली गई।
- 30 दिसंबर 2024 को वे नेशनल में पहला गोल्ड मेडल जीतकर नागपुर की पहली निशानेबाज बनीं।
- 7 से 15 जून 2025 तक जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के लिए पहली बार भारतीय टीम का हिस्सा बनीं।
- 22 अगस्त 2025 को भारत के लिए पहला एशियाई कांस्य पदक जीता।
Ananya won first international medal in asian shooting championship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘रामायण’ ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, जानिए कितने बजे मिलेगी पहली झलक, थिएटर प्रीमियर नहीं होने से फैंस मायूस
Jul 23, 2026 | 11:09 PMRain Hair Care: बारिश में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? कैसे करें इनकी देखभाल, यहां जानिए
Jul 23, 2026 | 11:07 PMNEET आंदोलन के बीच DU ने जारी की एडवाइजरी, छात्रों को जंतर-मंतर जाने से किया मना, सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल!
Jul 23, 2026 | 11:01 PMHPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
Jul 23, 2026 | 11:00 PMDRDO SSPL में JRF और Research Associate की भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; ₹67,000 तक मिलेगी फेलोशिप
Jul 23, 2026 | 10:50 PM‘जन नायगन’ देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन, थिएटर के बाहर बेकाबू हुई भीड़, सिक्योरिटी ने मुश्किल से पहुंचाया कार तक
Jul 23, 2026 | 10:50 PM1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM














