-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Ganja Was Being Sold In The Guest House 3 Accused Arrested
गेस्ट हाउस में बेचा जा रहा था गांजा, 3 आरोपी अरेस्ट-1 फरार, 2.17 लाख रुपए का माल जब्त
- Written By: आंचल लोखंडे
Nagpur Crime News: डीसीपी जोन-4 के स्पेशल स्क्वाड ने ऑपरेशन थंडर के तहत सक्करदरा थाना क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस में गांजा बिक्री का भंडाफोड़ किया।पुलिस ने मौक से 3 आरोपियों को अरेस्ट किया।

गेस्ट हाउस में बेचा जा रहा था गांजा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: डीसीपी जोन-4 के स्पेशल स्क्वाड ने ऑपरेशन थंडर के तहत सक्करदरा थाना क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस में गांजा बिक्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौक से 3 आरोपियों को अरेस्ट किया। उनके नाम नवाबगंज, कामठी निवासी शाहरूख खान आसिफ खान (30), हैदराबाद निवासी नासिर खान फिरोज खान (22) और कामठी निवासी मोहम्मद सुफियान मोहम्मद रमजान (20) बताए गए। वहीं उनके चौथे साथी बड़ा ताजबाग निवासी वसीम की तलाश की जा रही है। पुलिस ने गेस्ट हाउस से 1.990 किग्रा गांजा, 14,700 रुपये नकद, 4 मोबाइल, एक दोपहिया वाहन समेत 2,17,725 रुपये का माल जब्त किया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ा ताजबाग स्थित बाबा ताज गेस्ट हाउस में बड़ी मात्रा में गांजा रखा गया है। इसे बेचने की तैयारी है। पुलिस ने छापामारी कर मौके से 1.990 किग्रा गांजा जब्त किया और शाहरूख, नासिर व सुफियान को अरेस्ट कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें ये माल अपराधी वसीम द्वारा बेचने के लिए उपलब्ध कराया गया था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
वाहन चोरी, डकैती के 3 आरोपी गिरफ्तार
शहर की क्राइम ब्रांच ने 2 बड़ी कार्रवाइयों में वाहन चोरी और घरफोड़़ी के मामलों का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहली घटना वाड़ी थाना क्षेत्र की है जहां गजानन सोसाइटी निवासी 49 वर्षीय महिला जयश्री चंद्रशेखर जांभुलकर की घर के बाहर खड़ी होंडा एक्टिवा चोरी हो गई थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने तकनीकी जांच और पुख्ता जानकारी के आधार पर आरोपी गवलीपुरा, सीताबर्डी निवासी ईशू रवि सोनटक्के (21) को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 40,000 रुपये मूल्य की चोरी की गई एक्टिवा बरामद की। आरोपी को वाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
सब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
नागपुर HC सख्त: जजों के बंगलों के निर्माण में देरी पर कड़ा रुख; सुनीत व सौमित्र बंगलों के काम की समय सीमा तय
गर्मी की महंगाई के बाद मानसून में सस्ती हुई हवाई यात्रा; दिल्ली-मुंबई रूट के किराये में 60% से ज्यादा की कटौती
नागपुर NH-44 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत; वन विभाग ने शुरू की जांच
2 युवकों के पास मिला 1.50 किग्रा गांजा, तीसरे साथी की तलाश जारी
क्राइम ब्रांच ने पारडी थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान 2 संदिग्ध युवकों के पास से 1.50 किग्रा गांजा जब्त किया। आरोपियों के नाम कलमना निवासी दुर्गेश हीरालाल चौरसिया (23) और पारडी निवासी सुनील लक्ष्मणराव वैरागडे (54) बताये गए। रात करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जूना पारडी नाके के पास अग्रवाल गोडाउन के सामने 2 युवक भारी मात्रा में गांजा लेकर खड़े हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस को दुर्गेश और सुनील संदिग्ध के तौर पर नजर आये।दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास से 1.50 किग्रा गांजा और मोबाइल समेत 35,350 रुपये का माल जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह माल चंद्रमणिनगर, पारडी निवासी ललित श्रीवास्तव से खरीदा था और इसे बेचकर पैसा कमाने चाहते थे। पुलिस ने ललित को भी आरोपी बनाकर तलाश शुरू कर दी। आगे की कार्रवाई के लिए मामला और दोनों आरोपी पारडी पुलिस का सौंप दिए गए।
ये भी पढ़े: गणेशोत्सव को लेकर BEST का मास्टरप्लान तैयार, रेलवे भी चलाएंगी स्पेशल ट्रेन ऑपरेशन
5.15 लाख की चोरी का खुलासा
दूसरी कार्रवाई क्राइम ब्रांच यूनिट 1 ने की। राणाप्रतापनगर थाना क्षेत्र के एमआईजी कॉलोनी में एमएसईबी कर्मचारी अमित तुरकर के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी, सोने के आभूषण और रोलेक्स घड़ी सहित कुल 5.15 लाख रुपए का माल चुरा लिया था। जांच में पुलिस ने अजय रामसिंग वरखडे (28) और अविनाश सुधाकर काले (24) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने इस वारदात समेत कुल घरफोड़़ी की 3 घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, सोने के गहने, घड़ी और पल्सर बाइक सहित कुल 3.44 लाख रुपये का माल बरामद किया।
Ganja was being sold in the guest house 3 accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उल्हासनगर को मिलेगा 500 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026 | 03:41 PMसुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Jul 15, 2026 | 03:39 PMमुरैना पुलिस पर बड़ा सवाल: थाने के भीतर गुंडा सूची के 17वें नंबर के बदमाश ने सरेआम लगाई पंचायत
Jul 15, 2026 | 03:39 PMWashim Crime: पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में लेकर घूमता रहा पति, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर
Jul 15, 2026 | 03:39 PMममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED समन के बाद पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने छोड़ा साथ; बागी गुट में हुए शामिल
Jul 15, 2026 | 03:39 PMसब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
Jul 15, 2026 | 03:38 PM‘गौरी, रीना और किरण ने कभी धर्म नहीं बदला’, निकाह पर फतवे के बीच आमिर खान का दोटूक जवाब
Jul 15, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM













