- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Gadkari At Inauguration Of The National Conference At Vnit
देश की सुरक्षा में युवाओं की भूमिका अहम, VNIT में राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ पर गडकरी का प्रतिपादन
- Written By: आंचल लोखंडे
Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी) में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा में युवाओं की भूमिका’ विषय पर 2 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया।

देश की सुरक्षा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: देश की सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का उपयोग आवश्यक है और इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। परिवर्तन एक शाश्वत प्रक्रिया है। आधुनिक तकनीक का उपयोग कर हम अपने भविष्य को और सुरक्षित और सुखद बना सकते हैं। यह विचार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने व्यक्त किए। वे विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी) में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा में युवाओं की भूमिका’ विषय पर 2 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ पर ऑनलाइन बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित लक्ष्य ‘आत्मनिर्भर भारत’ को साकार करने की दिशा में इस सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विषय विशेषज्ञ चर्चा करने वाले हैं। गडकरी ने कहा कि हमारे आदर्श पुरुष स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की है और उसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इस आलोक में वर्तमान सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है. मूल्य और संस्कार आधारित शिक्षा आज समय की मांग है। उन्होंने कहा कि संस्थान को लोकाभिमुख होना चाहिए।
युवाओं का किया मार्गदर्शन
यूथ फॉर नेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता संस्था की गवर्निंग बोर्ड के अध्यक्ष माडा भूषि मदन गोपाल ने की। स्वागत भाषण संस्थान के निदेशक प्रो. प्रेमलाल पटेल ने दिया। सम्मेलन की प्रस्तावना डॉ. ज्ञानप्रकाश सिंह ने रखी। उद्घाटन सत्र को वाइस एडमिरल रमन पुरी, लेफ्टिनेंट जनरल वीके चतुर्वेदी (सेवानिवृत्त) एवं प्रो. डीएस चौहान ने संबोधित किया। आभार प्रो. रत्नेश कुमार ने माना। द्वितीय सत्र में लेफ्टिनेंट जनरल शौकीन चौहान, कमांडर वीके जेटली (सेवानिवृत्त) एवं डॉ. रवींद्र सिंगल पुलिस आयुक्त ने 400 से अधिक युवा शक्ति का मार्गदर्शन किया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
नागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल
CM सिटी में विकास या मनमानी? नागपुर की पक्की सड़क फिर खोदी गई; दुकानदारों-विद्यार्थियों की बढ़ी मुश्किल
नागपुर वाड़ी की म्हाडा कॉलोनी में सनसनी, बंद घर में 4 दिन पुराने वृद्ध दंपति का मिला शव; इलाके में दहशत
तृतीय सत्र में प्रो. दुर्ग सिंह चौहान, टीएन झा, एईका चतुर्वेदी बनर्जी ने छात्रों को संबोधित किया। शनिवार को लेफ्टिनेंट जनरल वीके चतुर्वेदी, संदीप पाटिल, भास्कर राव, लेफ्टिनेंट जनरल रविंदर सिंह पंवार, अरविंद त्रिपाठी, कमोडोर ए. आनंद (सेवानिवृत्त), डॉ विनय कुमार सिंह, बृजेश सिंह, सरिता कौशिक और एयर मार्शल शिरीष देव (सेवानिवृत्त) सम्मेलन में छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़े: आज मारबत और बड़ग्या का निकलेगा जुलूस, सड़कें रहेंगी बंद, ट्रैफिक होगा डायवर्ट, जानें रूट
आज रमन विज्ञान केंद्र में प्रदर्शनी
वहीं दुसरी ओर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिन के उपलक्ष्य में रमन विज्ञान केंद्र व तारांगण में 23 अगस्त को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सुबह 11 बजे भारतीय अंतरिक्ष की विरासत नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। दोपहर 1 बजे कनिष्ठ और वरिष्ठ गट के लिए अंतरिक्ष प्रश्न मंजुषा चयन फेरी होगी। 2 बजे प्रश्न मंजुषा की अंतिम मौखिक फेरी कनिष्ठ गट के लिए होगी। 3 बजे ‘आकाश तब और अब प्राचीन विरुद्ध आधुनिक चुनौती’ विषय पर प्रश्न मंजूषा होगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन सुबह ११ बजे डॉ. एस. वेंकट मोहन, संचालक, सीएसआईआर राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी संशोधन संस्था के हाथों होगा।
Gadkari at inauguration of the national conference at vnit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














