आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: CAIT और Rasna के बीच MoU, ‘Vocal For Local’ को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल

PM Narendra Modi के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन को आगे बढ़ाते हुए CAIT ने Rasna के साथ MoU किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय ब्रांड्स को घरेलू और वैश्विक बाजारों में मजबूत पहचान दिलाना है।
Praveen Khandelwal
प्रवीण खंडेलवाल (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Vocal For Local Initiative: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल-लोकल टू ग्लोबल’ विजन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने Rasna के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल को भारतीय उत्पादों और ब्रांड्स को मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति में हुआ समझौता

इस समझौते पर CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया, रसना ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पीरूज खंबाटा तथा आईपॉइंट वेंचर्स के सीईओ राजीव मलिक ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर सांसद और CAIT के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

घरेलू और वैश्विक बाजार पर फोकस

इस रणनीतिक साझेदारी का मुख्य उद्देश्य भारत सहित विदेशों में रसना के पेय पदार्थों और संबद्ध व्यवसायों का विस्तार करना है। इसके माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को अधिक संगठित तरीके से बाजार उपलब्ध कराने और निर्यात को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है।

‘लोकल टू ग्लोबल’ को मिलेगा बल

CAIT का मानना है कि संगठित व्यापारिक नेटवर्क और ब्रांडिंग के माध्यम से भारतीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकता है। यह समझौता न केवल व्यापार को गति देगा, बल्कि छोटे और मध्यम व्यापारियों को भी नए अवसर प्रदान करेगा। यह पहल ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती देने और भारत को वैश्विक व्यापार मानचित्र पर सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com