-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- 350 Crore Rupees Unclaimed In Epfo Pf Office Changes Lawyer
ईपीएफओ में 350 करोड़ लावारिस, पीएफ कार्यालय ने बदला वकील, हाई कोर्ट से मांगा समय
- Written By: आंचल लोखंडे
EPFO: हाई कोर्ट में चल रही एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान यह जानकारी सामने आई थी कि कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय के निष्क्रिय खातों में 40,865।14 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि लावारिस पड़ी है।

ईपीएफओ में 350 करोड़ लावारिस (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: हाई कोर्ट में चल रही एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान यह जानकारी सामने आई थी कि कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय के निष्क्रिय खातों में 40,865।14 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि लावारिस पड़ी है। यह आंकड़ा 12 अप्रैल 2017 तक का था। इस चौंकाने वाली राशि पर पीएफ कार्यालय सालाना 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज भी कमा रहा था। एक ओर यह आंकड़ा देशभर की स्थिति को उजागर कर रहा था वहीं नागपुर के विभागीय पीएफ कार्यालय में भी 350 करोड़ रुपए लावारिस पड़े होने का मामला उजागर हुआ।
इस संदर्भ में हाई कोर्ट ने पीएफ कार्यालय को खुलासा करने का आदेश दिया था। हालांकि आदेश को वर्षों बीत गए किंतु जवाब दायर नहीं किया गया। अलबत्ता मंगलवार को याचिका पर सुनवाई के दौरान पीएफ कार्यालय की ओर से नये वकील उपस्थित हुए। नये वकील ने 2 दिन पहले ही उन्हें विभाग का पक्ष रखने के लिए नियुक्त किए जाने की जानकारी दी। साथ ही समय देने का अनुरोध भी कोर्ट से किया गया जिसके बाद हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी।
पीएफ बकाया पर दिशानिर्देश बनाने की मांग
हाई कोर्ट में स्वयं संज्ञान आधार पर दायर इस जनहित याचिका पर सुनवाई चल रही है। याचिका को तैयार करने वाले न्याय मित्र अतुल पाठक ने केंद्र सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय को पीएफ बकाया राशि निर्धारित करने के लिए दिशानिर्देश बनाने का निर्देश देने की प्रार्थना की। अदालत मित्र ने श्रम और रोजगार राज्य मंत्री एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए इस लावारिस राशि (40,865।14 करोड़) का संदर्भ दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
E20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
नागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
Akola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे लंबित आवेदन
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
उन्होंने तर्क दिया था कि नियोक्ता ब्याज सहित अपनी राशि की वापसी का हकदार है क्योंकि यह राशि लाभार्थियों की पहचान किए बिना ही एकत्र की गई थी। पाठक ने यह भी बताया था कि इस विशाल राशि के लिए मुश्किल से ही कोई दावेदार है क्योंकि अंतिम लाभार्थी इस बात से अनजान हैं कि उनकी ओर से अंशदान किया गया है।
ये भी पढ़े: महामोर्चा मुंबई से शुरू! वर्षा गायकवाड़ बोलीं- महाबोधि अधिनियम 1949 को खत्म करो
ईपीएफओ अधिकारी हुए थे उपस्थित
गत सुनवाई में हाई कोर्ट ने केंद्रीय मंत्रालय और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सहायक आयुक्त को नोटिस जारी किया था जिसमें उन्हें पहले जवाब दाखिल करने को कहा गया था। अदालत ने आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के लिए भी कहा था लेकिन वे उपस्थित नहीं हो पाए थे, जबकि ईपीएफओ के शहर कार्यालय में कार्यरत सहायक आयुक्त देवेंद्र सोनटक्के अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए थे और जवाब दाखिल करने में विफलता के लिए माफी मांगी थी।
याचिका में प्रमुख मांगें
याचिका में केंद्रीय मंत्रालय को पीएफ बकाया और ब्याज का निर्धारण करते समय सावधानी बरतने और लाभार्थियों की पहचान करने का निर्देश देने की प्रार्थना की गई है।
इसके अतिरिक्त अदालत मित्र ने पीएफ आयुक्त को निर्देश देने की मांग की है कि वह अनाइडेंटिफाइड लाभार्थियों के बकाया, ब्याज और हर्जाने के तौर पर नियोक्ताओं से एकत्र की गई राशि को वापस करें।
350 crore rupees unclaimed in epfo pf office changes lawyer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
Aug 05, 2026 | 07:11 PMसीहोर: आष्टा के शंकर विहार में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने की आशंका; तहसीलदार ने दिए सख्त जांच के निर्देश
Aug 05, 2026 | 07:09 PMजमीनी हकीकत जानने खेतों में उतरीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Aug 05, 2026 | 07:07 PMप्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Aug 05, 2026 | 06:58 PMIndian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 06:45 PMढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














