- Hindi News »
- India »
- Robots Will Make Cannonballs For The Indian Army They Will Not Be Short Of Cannonballs To Fire At The Enemies
इंडियन आर्मी के लिए रोबोट बनाएंगे तोप के गोले, दुश्मनों पर बरसाने के लिए नहीं पड़ेंगे कम
Robot Made Artillery Shells: अब इंडियन आर्मी को जंग के मैदान में तोप के गोलों की कमी न के बराबर होगी। रोबोट अब ये बनाएंगे। इतना ही नहीं यह गोले अंतरराष्ट्रीय मानक पर भी खरे उतरेंगे।
- Written By: रंजन कुमार

तोप के साथ रोबोट। इमेज-एआई
Robot Made Artillery Shells India: जंग में थल सेना उतरती है, तब तोप बेहद अहम हथियार बन जाते हैं। इन तोपों की असली ताकत इनके सटीक गोले होते हैं। जितनी सफाई और सटीकता से ये गोले बनाए जाते हैं, उतनी ही खतरनाक होते हैं। इसी कड़ी में भारत के रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में क्रांतिकारी मुकाम हासिल हुआ है। कर्नाटक के बेलगाम में बालू फोर्ज नामक कंपनी ने भारत की पहली पूरी तरह से स्वदेशी और रोबोट चालित तोप गोला उत्पादन लाइन शुरू की है। यह प्लांट अब भारतीय सेना के लिए जरूरी गोला-बारूद तेजी और बहुत सटीकता से बनाएगा। यह उपलब्धि देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए गेम चेंजर साबित होगी।
बालू फोर्ज की यह नई फैक्ट्री उत्पादन केंद्र के साथ-साथ भारत के मेक इन इंडिया डिफेंस विजन की सफलता का प्रतीक है। यहां तोप के गोले बनाने का पूरा काम रोबोटिक्स और एडवांस ऑटोमेशन के जरिए किया जा रहा है। यह तकनीक पक्का करती है कि गोला-बारूद बनाने में इंसानों की गलतियां कम-से-कम हों और उत्पादन की क्वालिटी अंतरराष्ट्रीय मानकों के बराबर हो।
विदेशी सप्लायरों पर निर्भर था भारत
अब तक भारत अपने कई जरूरी तोप के गोलों के लिए विदेशी सप्लायरों पर निर्भर था। अब इस स्वदेशी रोबोट चालित लाइन शुरू होने से यह निर्भरता खत्म हो जाएगी। यह प्लांट सीधे तौर पर भारतीय सेना की जरूरतों को पूरा करेगा, जिससे सेना को आपूर्ति की कमी नहीं होगी।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर में एक्सपर्ट ऑफिसर को नौसेना की कमान
13 जेट्स ढेर, 11 एयरफील्ड हुए ध्वस्त; ऑपरेशन सिंदूर पर सेना का बड़ा खुलासा, जानें पाक ने कैसे टेके थे घुटने
क्यों क्रांतिकारी है रोबोटिक प्रोडक्शन?
तोप के गोले या बारूद बनाने का काम बहुत खतरनाक और जटिल होता है। इसमें रोबोटिक्स का इस्तेमाल करना उत्पादन की गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ाता है। रोबोट एक काम को बार-बार बिना गलती के कर सकते हैं। इससे हर गोला एक सटीक मानक पर बनता है। युद्ध के मैदान में गोले की सटीकता बहुत मायने रखती है। रोबोट्स बहुत तेजी से काम भी करते हैं। इससे उत्पादन क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी होती है। इससे सेना की जरूरतों को तुरंत पूरा किया जा सकता है। गोला-बारूद बनाने में जोखिम भी रह जाता है। रोबोट्स को काम पर लगाने से इंसानों को खतरनाक माहौल में काम नहीं करना पड़ता है। इससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
यह भी पढ़ें: दुश्मन सावधान! भारत का ‘वॉर मोड’ ऑन, नाग मिसाइल और भारी तोपों के लिए सेना को 79000 करोड़ की मंजूरी
आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांग
यह प्लांट भारत के लिए रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। अब तक तोप के गोलों के लिए भारत काफी हद तक आयात पर निर्भर था। यह स्वदेशी लाइन शुरू होने से दूसरे देशों पर निर्भरता खत्म हो जाएगी और देश का पैसा बचेगा।
Robots will make cannonballs for the indian army they will not be short of cannonballs to fire at the enemies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














