- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Priyanka Gandhi Tea Party After Parliament Winter Session
संसद सत्र के बाद एक साथ बैठे पक्ष-विपक्ष के नेता, PM मोदी प्रियंका गांधी ने साथ में पी चाय
Parliament Winter Session: संसद शीतकालीन सत्र के बाद प्रधानमंत्री मोदी की चाय पार्टी में सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने अनौपचारिक चर्चा की, जिसमें सकारात्मक संवाद और सौहार्द्र का माहौल बना।
- Written By: अक्षय साहू

संसद सत्र के बाद पीएम मोदी ने विपक्षी नेताओं के साथ चाय पी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Om Birla Tea Party: संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार को खत्म हो गया। सत्र समाप्त होने के बाद संसद भवन में एक अलग ही राजनीतिक माहौल देखने को मिला। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख नेता एक साथ नजर आए। इस दौरान संसद के कामकाज और सत्र की कार्यवाही पर चाय पर अनौपचारिक चर्चा हुई।
संसद की इस चाय पार्टी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, ललन सिंह, किरण रिजिजू, अर्जुनराम मेघवाल शामिल थे। विपक्ष से एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी के राजीव राय व धर्मेंद्र यादव, तथा डीएमके के ए राजा जैसे फ्लोर लीडर मौजूद रहे।
वायनाड को लेकर पीएम-प्रियंका में चर्चा
जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और प्रियंका गांधी के बीच वायनाड को लेकर सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक बातचीत हुई। इसके अलावा, संसद भवन में एक समर्पित हॉल की मांग भी उठी, जैसा कि पुराने संसद भवन में था, लेकिन वह बहुत कम इस्तेमाल होता था। चाय पर चर्चा के दौरान सदस्यों ने यह भी बताया कि सत्र बहुत उपयोगी रहा, लेकिन इसे और आगे बढ़ाया जा सकता था, क्योंकि देर रात तक विधेयक पारित करना आदर्श नहीं माना जाता।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी की लीडरशिप से RSS के विचार तक, अब सबकुछ पढ़ेंगे छात्र; इस यूनिवर्सिटी ने शुरू किया नया कोर्स
नवभारत विशेष: व्यापार समझौते से विकास की नई शुरुआत, आज भारत विश्वसनीयता की स्थिति के साथ करता है वार्ता
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में जूता पहन कर गए पीएम मोदी! सुप्रिया श्रीनेत ने किया कटाक्ष, आखिर सच क्या है?
नवभारत निशानेबाज: खेल के मैदान में भी कमाल, PM मोदी ने खेला फुटबॉल
18वीं लोकसभा के छठे सत्र के समापन के पश्चात माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी एवं सभी दलों के गणमान्य नेताओं के साथ संसद भवन स्थित कार्यालय में सुखद वार्ता हुई। pic.twitter.com/MUXDD6opsV — Om Birla (@ombirlakota) December 19, 2025
इस दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा गया कि विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के कारण सत्र अपेक्षाकृत छोटा रहा। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने मजाकिया लहजे में कहा कि वह विपक्ष की आवाजो पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहते थे। इस शीतकालीन सत्र में ‘जी राम जी’ बिल, दिल्ली में प्रदूषण और वंदे मातरम मुद्दे का मुद्दा छाया रहा। सत्र के दौरान पक्ष और विपक्षी नेताओं द्वारा कई मुद्दों पर जोरदार भाषण दिया गया।
यह भी पढ़ें: बिहार में अब राज्यसभा की 5 सीटों को लेकर सियासी दांव-पेंच शुरू, चिराग और नितिन नबीन फिर चौंकाएंगे!
संसदीय परंपरा का हिसा
यह चाय पार्टी प्रधानमंत्री मोदी की परंपरा का हिस्सा है, जिसमें सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाता है। इसे संसदीय लोकतंत्र में संवाद और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। पिछले मानसून सत्र के समापन पर भी चाय पार्टी हुई थी, लेकिन तब कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसे बहिष्कार किया था। अब शीतकालीन सत्र के बाद सभी दलों के नेताओं का एक साथ चाय पर चर्चा करना राजनीतिक दृष्टि से सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
Pm modi priyanka gandhi tea party after parliament winter session
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे नसरापुर कांड, आरोपी को 7 मई तक पुलिस कस्टडी, जाने न्यायालय में आरोपी ने क्या कहा?
May 03, 2026 | 09:03 PMगोवा वेकेशन पर Bipasha Basu का ग्लैमरस अंदाज, बेटी और पति करण सिंह ग्रोवर संग शेयर की खास तस्वीरें
May 03, 2026 | 09:02 PMबंगाल चुनाव का ‘रक्त-चरित्र’, 20 सालों का खौफनाक डेटा; देखें किस चुनाव में कितनी मौतें?
May 03, 2026 | 08:37 PMहाईप्रोफाइल नशा और प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, अकादमी की छात्रा के साथ दुष्कर्म
May 03, 2026 | 08:28 PMभंडारा में गूंजे नारे: महाराष्ट्र दिवस पर अलग विदर्भ राज्य की मांग तेज
May 03, 2026 | 08:26 PMअसम चुनाव के नतीजों से पहले मुंबई सट्टा बाजार में पलटा खेल, अचानक कांग्रेस के बढ़े ‘भाव’, मचा हड़कंप!
May 03, 2026 | 08:25 PMलातूर में रिश्तों का कत्ल, दिव्यांग बेटी से दरिंदगी करने वाला पिता गिरफ्तार, इलाके में भारी रोष
May 03, 2026 | 08:16 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














