4-4 लग्जरी घर, जिम और स्विमिंग पूल, रांची में कैसी है धोनी की लाइफस्टाइल; वीडियो में देखें सबकुछ

MS Dhoni: झारखंड की राजधानी रांची के राजकुमार और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। वीडियो में देखिए उनसे जुड़ी खास जानकारी।

Mahendra Singh Dhoni: झारखंड की राजधानी रांची के राजकुमार और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची में एक और आशियाना बनाने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने रांची रिंग रोड के पास सेंबो इलाके में एक एकड़ 92 डिसमिल जमीन खरीदी है। यह नया घर पहाड़ी क्षेत्र में बनाया जाएगा, जहां से आसपास का प्राकृतिक दृश्य दिखाई देता है।धोनी द्वारा खरीदी गई जमीन सेंबो क्षेत्र में स्थित है, जहां प्लॉट संख्या 822, 1314, 1322 और 1324 उनके नाम पर दर्ज हैं। इस भूखंड के ठीक बगल में सीआरपीएफ का कैंप स्थित है। जानकारी के अनुसार, धोनी भी इसी कैंप की तर्ज पर ऊंचे पहाड़ पर अपना घर बनवाने की योजना पर काम कर रहे हैं, ताकि सुरक्षा और एकांत दोनों का संतुलन बना रहे।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com