-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- 188 Year Old Tree Planted Information Approval Website Municipal Corporation High Court
कहां लगेगा 188 वर्ष पुराना पेड़? पेड़ कटाई मंजूरी की वेबसाइट पर होगी जानकारी, मनपा का HC में खुलासा
- Written By: प्रिया जैस
Tree Cutting in Nagpur: नागपुर में विकास कार्यों के नाम पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। प्रीति पटेल आदि की जनहित याचिका दायर की गई है। इस दौरान 188 साल पुराने पेड़ पर भी खुलासा किया गया।

पेड़ों की कटाई (सौजन्य-सोशल मीडिया)
High Court: नागपुर शहर में विकास कार्यों की आड़ में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को लेकर प्रीति पटेल एवं अन्य की ओर से जनहित याचिका दायर की गई है। मानकापुर समेत कई इलाकों में बिना उचित प्रक्रिया के वृक्षों की कटाई होने के कारण पर्यावरण को गंभीर खतरा पैदा होने का मसला भी कोर्ट में उठाया गया। याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कुछ मुद्दों को लेकर अर्जी दायर की गई।
इसमें पेड़ कटाई के लिए दी गई मंजूरी की जानकारी उजागर करने और इसी तरह से जिस क्षेत्र के लिए पेड़ कटाई की मंजूरी प्रदान की जाती है उस क्षेत्र में आने वाले अन्य पेड़ों की गणना कर जानकारी वेबसाइट पर उजागर करने के आदेश मनपा को देने का अनुरोध किया गया। सोमवार को याचिका पर सुनवाई के दौरान मनपा की ओर से से पैरवी कर रहे अधिवक्ता जैमीनी कासट ने कहा कि पेड़ कटाई की मंजूरी देने के बाद इसकी जानकारी मनपा की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
इस संदर्भ में हलफनामा भी दायर करने का आश्वासन कोर्ट को दिया गया। सुनवाई के बाद न्यायाधीश अनिल किल्लोर और न्यायाधीश रजनीश व्यास ने मनपा द्वारा दायर होने वाले हलफनामा का अध्ययन कर अपना पक्ष अगली सुनवाई को रखने के निर्देश याचिकाकर्ता को दिए।
सम्बंधित ख़बरें
आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ
विधानसभा चुनाव के 10 साल बाद जीत पर लगा ग्रहण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले पर क्यों लगाई रोक?
लाउडस्पीकर और डीजे के शोर पर नकेल, अब एक क्लिक पर होगी शिकायत! जल्द शुरू होगा पॉल्यूशन फ्री नागपुर पोर्टल
रिटायरमेंट इंक्रीमेंट पर हाई कोर्ट का फैसला: मनपा अधिकारियों की लापरवाही पर जताई नाराजगी, जांच के निर्देश
कहां लगेगा 188 वर्ष पुराना पेड़, तय नहीं
अदालत को बताया गया कि पहले भी जिलाधिकारी कार्यालय के अंतर्गत हुई पेड़ों की कटाई में अनुमति से अधिक पेड़ काटे गए थे। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है। ऐसे में पुनर्वनीकरण तत्काल शुरू करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े नियम लागू करने का आदेश देने का अनुरोध भी किया गया।
यह भी पढ़ें – जीत हत्याकांड: चनकापुर में चला बुलडोजर, ‘योगी पैटर्न’ पर कार्रवाई, मिट्टी में मिले गुंडों के ठिकाने
सुनवाई के दौरान मनपा की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्त कासट ने कहा कि संभवत: 188 वर्ष पुराना पेड़ गोरेवाडा में रोपित किया जा सकता है किंतु इस संदर्भ में मुहर लगनी बाकी है। इसके बाद हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता द्वारा जताई गईं आपत्तियों के साथ शपथपत्र दायर करने के आदेश दिए।
188 year old tree planted information approval website municipal corporation high court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
No-Entry zone में भारी वाहन की एंट्री बनी काल, खाटू श्याम मंदिर से लौट रही श्रद्धालु की ट्रक से कुचलकर मौत
Aug 05, 2026 | 06:01 PMखरगोन दंगा 2022: सभी 11 आरोपी बरी, जयराम रमेश ने बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए कड़े सवाल; मुआवजे की मांग
Aug 05, 2026 | 06:00 PMYavatmal News: आदिवासी विद्यार्थियों के खाने के पड़े लाले, झरी जामणी में मिड-डे मील योजना पर अनाज संकट
Aug 05, 2026 | 05:58 PMशाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
Aug 05, 2026 | 05:50 PMपरिसीमन विधेयक पर फंसा पेच! किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से मांगी मदद, कांग्रेस ने रखीं ये बड़ी शर्तें
Aug 05, 2026 | 05:47 PMBirth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Aug 05, 2026 | 05:44 PMAkola News: 12 अगस्त को नासिक रोड-बडनेरा मेमू सहित कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी सूची
Aug 05, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














