-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Woman Doctor Attacked In Mumbai Sion Hospital Two Accused In Police Custody
मुंबई के सायन अस्पताल में महिला डॉक्टर पर हमला; मामला दर्ज, दो आरोपी पुलिस हिरासत में
- Written By: शुभम सोनडवले
सायन अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनमें से दो को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने अस्पताल के एक वार्ड में महिला डॉक्टर पर उस समय कथित हमला किया, जब वह एक व्यक्ति का उपचार कर रही थीं।

सायन अस्पताल (फोटो: गूगल)
मुंबई. सायन अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनमें से दो को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने अस्पताल के एक वार्ड में महिला डॉक्टर पर उस समय कथित हमला किया, जब वह एक व्यक्ति का उपचार कर रही थीं।
बता दें कि सायन अस्पताल को लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल जनरल हॉस्पिटल और लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज के नाम से भी जाना जाता है।
सायन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति महिला डॉक्टर पर चिल्लाया, जिसके बाद बहस शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि मरीज के साथ आयीं दो महिलाओं और एक पुरुष ने महिला डॉक्टर से मारपीट की जिसके बाद अस्पताल के कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी।
सम्बंधित ख़बरें
बुरहानपुर : मोमबत्तियों की रोशनी में फूटा किसानों का गुस्सा, पांगरी बांध प्रभावितों का ‘अंधेरा भगाओ आंदोलन’
भंडारा जिला सहकारी बैंक ने फसल ऋण वितरण में बनाया रिकॉर्ड, लक्ष्य का 102% हासिल
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
गर्मी की महंगाई के बाद मानसून में सस्ती हुई हवाई यात्रा; दिल्ली-मुंबई रूट के किराये में 60% से ज्यादा की कटौती
यह भी पढ़ें: अबु धाबी से अवैध रूप से ला रहे थे सोना, मुंबई हवाई अड्डे पर दो यात्री गिरफ्तार
पुलिस ने तीन कथित हमलावरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और महाराष्ट्र मेडिकेयर सर्विस पर्सन्स एंड मेडिकेयर सर्विस इंस्टीट्यूशंस (हिंसा और क्षति या संपत्ति के नुकसान की रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि तीन में से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के संबंध में एक बयान में सायन अस्पताल ने कहा कि रविवार तड़के वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद एक रेजीडेंट डॉक्टर पर हमले की घटना हुई। एक मरीज के साथ नशे की हालत में आए पांच-छह लोगों के समूह ने डॉक्टर को धमकी दी तथा उनसे मारपीट की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: ठाणे में गोलीकांड, रिक्शा चालक के घर पर हुई फायरिंग, इलाके में दहशत
बयान के अनुसार, “खुद का बचाव करने में उन्हें (डॉक्टर को) चोटें आयी हैं।” इस घटना को ‘चिंताजनक’ बताते हुए बयान में कहा गया है कि उनके डॉक्टरों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इसमें कहा गया है, “इसपर तुरंत ध्यान देने और सभी अस्पतालों में सख्त सुरक्षा उपायों को लागू करने की आवश्यकता है।”
महिला डॉक्टर पर हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से कथित बलात्कार व उसकी हत्या की घटना के बाद चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर देशभर में रोष है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Woman doctor attacked in mumbai sion hospital two accused in police custody
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बुरहानपुर : मोमबत्तियों की रोशनी में फूटा किसानों का गुस्सा, पांगरी बांध प्रभावितों का ‘अंधेरा भगाओ आंदोलन’
Jul 15, 2026 | 02:42 PMभंडारा जिला सहकारी बैंक ने फसल ऋण वितरण में बनाया रिकॉर्ड, लक्ष्य का 102% हासिल
Jul 15, 2026 | 02:35 PMबांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PMगर्मी की महंगाई के बाद मानसून में सस्ती हुई हवाई यात्रा; दिल्ली-मुंबई रूट के किराये में 60% से ज्यादा की कटौती
Jul 15, 2026 | 02:30 PMकोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PMदूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
Jul 15, 2026 | 02:27 PMJapan Gold Reserve: समंदर में 700 मीटर नीचे मिला सोने का विशाल खजाना, चट्टानों में है अपार भंडार
Jul 15, 2026 | 02:25 PMवीडियो गैलरी

‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM










