- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Uddhav And Raj Thackeray Alliance To Hold Meeting With Mlas And Mps Today In Mumbai
उद्धव- राज की युति ने पकड़ी रफ्तार! आज विधायकों- सांसदों संग बैठक, बदल सकता है समीकरण
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: उद्धव और राज ठाकरे की मुलाकात से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। BMC चुनाव से पहले दोनों भाइयों की बढ़ती नजदीकियां मराठी वोटों का ध्रुवीकरण कर बड़ा राजनीतिक बदलाव ला सकती हैं।

राज- उद्धव ठाकरे (pic credit; social media)
Maharashtra Politics: निकाय चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई सरगर्मी देखी जा रही है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे की नजदीकियों ने गठबंधन की अटकलों को हवा दे दी है। बुधवार को दोनों भाइयों की मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
इस मुलाकात के बाद राज ठाकरे ने गुरुवार को अपने निवास शिवतीर्थ पर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक बुलाई और पदाधिकारियों से राय जानी। वहीं उद्धव ठाकरे भी शुक्रवार को मातोश्री में विधायकों, सांसदों और जिला प्रमुखों के साथ बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में निकाय चुनाव, खासकर बीएमसी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है।
मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने कहा कि बुधवार की मुलाकात राज की मां की पहल पर हुई थी और यह मुलाकात करीब 10 मिनट तक चली। लेकिन इस दौरान दोनों भाइयों के बीच क्या चर्चा हुई, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। उन्होंने साफ किया कि अभी तक किसी भी तरह का औपचारिक गठबंधन नहीं हुआ है। फिलहाल दोनों दल अलग-अलग ही काम कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिन ही नहीं, रातें भी गर्म…नागपुर में हीटवेव का कहर जारी, पारा 45.5 डिग्री के पार; 29 मई तक हीटवेव अलर्ट
शिंदे का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या सियासी दांव? हितेंद्र ठाकुर संग बढ़ती नजदीकियों से ठाणे-पालघर की राजनीति गरमाई
वो नेता जिसने राजनीति की स्पीड और देश का नक्शा दोनों बदल दिया! नितिन गडकरी कैसे बने ‘द हाईवे मैन ऑफ इंडिया’
अवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर ठाकरे बंधु साथ आते हैं तो मराठी वोट बैंक का ध्रुवीकरण हो सकता है। इससे बीएमसी चुनाव सहित राज्य के अन्य चुनावों में समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। यही वजह है कि उद्धव ठाकरे की शुक्रवार की बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
भाजपा नेताओं ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ठाकरे परिवार का आंतरिक मामला बताया। भाजपा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि अगर दोनों भाई साथ आते हैं तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने भी कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है, तीसरे पक्ष को इसमें दखल नहीं देना चाहिए।
वहीं भाजपा के नवनाथ बन ने व्यंग्य करते हुए कहा कि उद्धव-राज की मुलाकात शायद राम-भरत की मुलाकात जैसी रही होगी, या फिर महाभारत के कौरव-पांडव जैसी। उन्होंने कहा कि अगर दोनों नेता साथ आते हैं तो महाराष्ट्र की राजनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है।
फिलहाल गठबंधन पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या उद्धव महाविकास आघाड़ी से अलग होंगे या फिर राज कांग्रेस के साथ हाथ मिलाएंगे। इस पर नंदगांवकर ने कहा कि यह विचारधारा और नीति का मामला है और अंतिम फैसला दोनों नेताओं पर निर्भर करेगा।
Uddhav and raj thackeray alliance to hold meeting with mlas and mps today in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Padmini Ekadashi Vrat : पद्मिनी एकादशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का सही समय
May 27, 2026 | 07:56 AMउज्जैन: बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुआ दिव्य महा-श्रृंगार, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
May 27, 2026 | 07:53 AMदिन ही नहीं, रातें भी गर्म…नागपुर में हीटवेव का कहर जारी, पारा 45.5 डिग्री के पार; 29 मई तक हीटवेव अलर्ट
May 27, 2026 | 07:51 AMशिंदे का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या सियासी दांव? हितेंद्र ठाकुर संग बढ़ती नजदीकियों से ठाणे-पालघर की राजनीति गरमाई
May 27, 2026 | 07:34 AMSupreme Court Verdict: SIR पर आज सुप्रीम फैसला, तय होंगी चुनाव आयोग की शक्तियां, कई राज्यों पर पड़ेगा असर
May 27, 2026 | 07:34 AMमध्य प्रदेश में भीषण गर्मी: कई जिलों में पारा 44 के पार, 28 मई से लगातार तीन दिन बरसेगा पानी
May 27, 2026 | 07:31 AMअसम कांग्रेस विधायक दल में बड़ा बदलाव! पार्टी नेतृत्व को मिला नया चेहरा, जानें कौन है वाजेद अली चौधरी
May 27, 2026 | 07:29 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM












