- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Special Traffic And Power Block On Central Railway On Sunday
जानें कहां है रविवार को मध्य रेलवे पर स्पेशल ट्रैफिक और पावर ब्लॉक
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: मध्य रेलवे (Central Railway) मुंबई मंडल दिवा (Diva) और कल्याण ( Kalyan) स्टेशनों के बीच स्विच प्वाइंट, क्रॉस ओवर प्वाइंट के कनेक्शन और ओएचई के काम के लिए रविवार को स्पेशल ट्रैफिक ब्लॉक (Special Traffic Block)संचालित करेगा। सुबह 8.37 बजे से 11.40 बजे तक और सायं 4.41 से 8.59 बजे तक ठाणे से छूटने वाली डाउन स्लो/सेमी-फास्ट लोकल दिवा और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और कोपर और ठाकुरली स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। सुबह 11.54 बजे से शाम 4.13 बजे तक मुलुंड से छूटने वाले डाउन स्लो/सेमी-फास्ट लोकल को मुलुंड और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।
सुबह 9.06 से सायं 8.31 तक ठाणे से छूटने वाले डाउन फास्ट लोकल अपने निर्धारित हॉल्ट के अलावा दिवा में रुकेंगी। सुबह 8.51 बजे से 11.15 बजे तक और सायं 6.51 से 8.55 बजे तक कल्याण से छूटने वाले अप स्लो लोकल को कल्याण और दिवा स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और ठाकुर्ली और कोपर स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। अप स्लो/सेमी-फास्ट लोकल सुबह 11.25 बजे से दोपहर 3.51 बजे तक कल्याण से छूट रही हैं, उन्हें कल्याण और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, ठाकुर्ली और कोपर स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। सुबह 8.46 से सायं 8.35 तक कल्याण से छूटने वाली अप फास्ट लोकल अपने निर्धारित हॉल्ट के अलावा दिवा में रुकेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
बढ़ गया मराठी विवाद: संजय निरुपम और मनसे सैनिकों के बीच झड़प, कार की हवा निकाली, फेंकी बोतल
मुंबई: मंत्री गिरीश महाजन से बहस करने वाली महिला पर FIR, भाजपा रैली में ट्रैफिक जाम पर जताई थी नाराजगी
बॉलीवुड अभिनेत्री नहीं है गिरीश महाजन पर भड़कने वाली महिला, BJP आईटी सेल पर महिलाओं को बदनाम करने का आरोप
फैसला लागू होगा या सरकार करेगी पुनर्विचार, जानिए रिक्शा-टैक्सी चालकों की मराठी अनिवार्यता पर क्या है अपडेट
रविवार को हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक
वहीं, हार्बर मार्ग पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए रविवार को मेगा ब्लॉक होगा। सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन और सीएसएमटी से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल/बेलापुर से छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे से छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी-वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी।ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
Special traffic and power block on central railway on sunday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बड़ी कठिन है, मुलुक की राह! यूपी-बिहार की ट्रेनों में हो रही भारी भीड़, रेलवे की समर स्पेशल के बावजूद राहत नही
Apr 25, 2026 | 07:41 PMAI का खौफ! बांग्लादेश में महिला कार्यकर्ताओं और नेताओं को डीपफेक से बनाया जा रहा निशाना, जानिए क्या है सच
Apr 25, 2026 | 07:32 PMटैरिफ नया खेल है…स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अमेरिकी चुनाव तक! पूर्व CJI DY चंद्रचूड़ ने बताए बड़े खतरे
Apr 25, 2026 | 07:31 PM‘देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई..’, RSS-BJP पर राहुल गांधी ने लगाया नफरत फैलाने का आरोप
Apr 25, 2026 | 07:30 PMट्रेन में सामान छूट जाए तो क्या करें? जानें ‘ऑपरेशन अमानत’ से कैसे मिलेगा वापस
Apr 25, 2026 | 07:20 PMअकोला: ‘हमारी जनगणना, हमारा विकास’ अभियान का आगाज, 1 मई से नागरिक स्वयं ऑनलाइन कर सकेंगे ‘स्वगणना’
Apr 25, 2026 | 07:14 PMहोटल में पनीर की जगह ‘एनालॉग’ के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई, मेनू कार्ड पर जानकारी देना अनिवार्य
Apr 25, 2026 | 07:12 PMवीडियो गैलरी

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM














