-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Dharavi Redevelopment Project Tree Felling Proposal Bmc Tree Authority
डेवलपमेंट के नाम पर 8000 पेड़ों की बलि! धारावी प्रोजेक्ट के लिए पेड़ काटने का प्रस्ताव अथॉरिटी को सौंपा
- Written By: अनिल सिंह
Dharavi Redevelopment Tree Cutting Proposal: धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत 8,000 पेड़ों को हटाने का प्रस्ताव BMC ट्री अथॉरिटी को सौंपा गया। पालघर में लगाए जाएंगे 22,904 पेड़।

धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत 8,000 पेड़ों को हटाने का प्रस्ताव (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Dharavi Tree Cutting Proposal: एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी के कायाकल्प के लिए जारी ‘धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट’ ने अब गति पकड़ ली है, लेकिन इसके साथ ही क्षेत्र के पर्यावरण पर बड़ा असर पड़ता दिख रहा है। परियोजना के तहत धारावी इलाके में पुनर्वास इमारतों के निर्माण और खुदाई के कार्यों के कारण लगभग 8,000 पेड़ प्रभावित होंगे।
पेड़ों को हटाने और उनके स्थान पर नए पौधे लगाने से जुड़ा एक विस्तृत प्रस्ताव मंगलवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की ‘ट्री अथॉरिटी’ की बैठक में पेश किया गया।
पहले चरण में 1,693 पेड़ होंगे प्रभावित; पालघर में होगा पौधरोपण
बृहन्मुंबई नगर निगम के उद्यान विभाग को सौंपे गए प्रस्ताव के अनुसार, धारावी के सिटी सर्वे नंबर 2 और 3 (सब-प्लॉट B) पर जारी निर्माण कार्यों में पहले चरण के तहत कुल 1,693 पेड़ प्रभावित होंगे। इनमें से 871 पेड़ों को सीधे काटा जाएगा, जबकि 822 पेड़ों को दूसरी जगह ट्रांसप्लांट (प्रत्यारोपित) किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई लोकल को मिलेगी नई रफ्तार: एमआरवीसी की शेयर पूंजी 25 करोड़ से बढ़कर 500 करोड़, कैबिनेट की मंजूरी
मकई के छिलकों पर कूदकर प्रैक्टिस कर कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर, जानें कौन है नासिक के सर्वेश कुशारे
हंगामे के बीच बीएमसी ने दी सेवनहिल्स अस्पताल के पुनर्विकास को मंजूरी, कैप्री ग्लोबल करेगी 400 करोड़ का निवेश
शालार्थ ID घोटाले पर नासिक SIT की कार्रवाई: रैकेट का मुख्य आरोपी व रसूखदार संस्थान संचालक संजय गरुड़ गिरफ्तार
इस पर्यावरणीय नुकसान की भरपाई के लिए डेवलपर कंपनी ने बीएमसी को लिखित आश्वासन दिया है कि वह पालघर जिले के चहाडे गांव में 90 एकड़ जमीन पर स्थानीय प्रजातियों के 22,904 पेड़ लगाएगी। पेड़ काटे जाने के 15 दिनों के भीतर यह पौधरोपण प्रक्रिया शुरू करने की शर्त रखी गई है।
ये भी पढ़ें- संभाजीनगर की तटबंदी से 15 मीटर तक हटेंगे अतिक्रमण
धारावी में 30,000 पेड़ और BEST डिपो की जमीन ट्रांसफर
बीएमसी की योजना के अनुसार, पालघर में पौधरोपण के अलावा धारावी में उपलब्ध कराई जाने वाली खुली जगहों पर भी भविष्य में लगभग 30,000 पेड़ लगाए जाएंगे।
दूसरी ओर, प्रोजेक्ट को रफ्तार देने के लिए ‘BEST’ अंडरटेकिंग के धारावी और काला किला बस डिपो की 2.35 एकड़ जमीन को भी धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट और नवभारत मेगा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर करने की मंजूरी दे दी गई है। बाकी संबंधित जमीन जिला कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आती है।
शहर के अन्य प्रोजेक्ट्स से भी 1,443 पेड़ होंगे प्रभावित
ट्री अथॉरिटी की बैठक में केवल धारावी ही नहीं, बल्कि मुंबई शहर के अन्य निजी व बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं का प्रस्ताव भी रखा गया है। अन्य प्रोजेक्ट्स के कारण शहर में कुल 1,443 पेड़ प्रभावित हो रहे हैं, जिनमें से 902 पेड़ों को काटने और 541 पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने का प्रस्ताव है। नगर निगम ने दावा किया है कि इन परियोजनाओं के बदले में भी 21,625 नए पौधे रोपे जाएंगे।
Dharavi redevelopment project tree felling proposal bmc tree authority
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई लोकल को मिलेगी नई रफ्तार: एमआरवीसी की शेयर पूंजी 25 करोड़ से बढ़कर 500 करोड़, कैबिनेट की मंजूरी
Jul 29, 2026 | 11:01 AMडेवलपमेंट के नाम पर 8000 पेड़ों की बलि! धारावी प्रोजेक्ट के लिए पेड़ काटने का प्रस्ताव अथॉरिटी को सौंपा
Jul 29, 2026 | 10:56 AMराजस्थान के बांसवाड़ा में भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्कूल वैन, एक की मौत; 6 छात्र गंभीर
Jul 29, 2026 | 10:56 AMमकई के छिलकों पर कूदकर प्रैक्टिस कर कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर, जानें कौन है नासिक के सर्वेश कुशारे
Jul 29, 2026 | 10:55 AMक्या अब मिलकर लड़ेंगे इजरायल और यूक्रेन? वॉशिंगटन में जेलेंस्की-नेतन्याहू की मुलाकात ने दुनिया में मचाई खलबली
Jul 29, 2026 | 10:52 AMLock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक
Jul 29, 2026 | 10:52 AMभाजपा की समरसता संकल्प सभा; संत रविदास की जन्मस्थली से शुरू होगा राष्ट्रव्यापी अभियान, कई दिग्गज होंगे शामिल
Jul 29, 2026 | 10:49 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM












