-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Central Railway Non Fare Revenue Grows Q1 2026 E Auction Mumbai Division
मध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: अमन मौर्या
Central Railway Revenue Update: मध्य रेलवे ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में गैर-किराया राजस्व 11.76% बढ़ाकर ₹34.30 करोड़ किया। रेलवे की ई-नीलामी और विज्ञापनों से आय में बढ़ोतरी हुई है।

मध्य रेलवे की प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- AI)
Central Railway Non Fare Revenue: मध्य रेलवे ने रेल परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग और पारदर्शी ई-नीलामी से गैर-किराया राजस्व में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में रेलवे ने ₹34.30 करोड़ का गैर-किराया राजस्व अर्जित किया है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के ₹30.69 करोड़ की तुलना में 11.76 प्रतिशत अधिक है।
जून 2026 में 37 अनुबंध, ₹3.20 करोड़ का सालाना लाइसेंस शुल्क
गैर-किराया राजस्व (एनएफएआर) को बढ़ाने के लिए जून 2026 में ई-नीलामी के जरिए 37 अनुबंध दिए गए। इनसे रेलवे को सालाना ₹320.17 लाख का लाइसेंस शुल्क मिलेगा। इन अनुबंधों में शामिल हैं- अन्य विज्ञापन: ₹137.74 लाख, मोबाइल एसेट विज्ञापन: ₹66.23 लाख, रेलवे डिस्प्ले नेटवर्क विज्ञापन: ₹58.65 लाख, आउट-ऑफ-होम विज्ञापन: ₹57.55 लाख।
मुंबई मंडल का सबसे ज्यादा योगदान
मुंबई मंडल ने सबसे ज्यादा योगदान दिया। जून में 13 अनुबंधों से ₹152.23 लाख का सालाना शुल्क मिलेगा। इसमें बीएचईएल एसी ईएमयू में एलईडी स्क्रीन विज्ञापन, डेक्कन क्वीन के विस्टाडोम कोच में टीवी विज्ञापन, एलटीटी-जयनगर और सीएसएमटी-बल्लारशा ट्रेनों पर विनाइल रैपिंग, पनवेल-कुर्ला में सैलून, सीएसएमटी-कल्याण-एलट पर बोतल क्रशिंग मशीन और वंदे भारत-राजधानी में लाइफस्टाइल मैगजीन शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CSMT पर Wi-Fi कनेक्ट करते ही सेक्रेटरी का फोन हैक; हैकर ने बैंक GM के क्रेडिट कार्ड से 28 मिनट में उड़ाए लाखों
शिवसेना पार्टी सिंबल और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बीच एकनाथ शिंदे के अचानक दिल्ली दौरे का क्या मतलब, रिपोर्ट
मुंबई लोकल ट्रेन: महिला को पीटता रहा शख्स और मूक दर्शक बन देखते रहे यात्री, सुरक्षा पर उठा सवाल
महाराष्ट्र में ISIS और अल-कायदा से जुड़े 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
नागपुर 9 अनुबंधों से ₹100.61 लाख जुटाए। नागपुर स्टेशन पर एलईडी बिलबोर्ड, गोधनी-वंजारी नगर में होर्डिंग, अजनी कॉलोनी में वीडियो वॉल, वर्धा-सेवाग्राम-बल्लारशाह में डिजिटल एलईडी टीवी और डीआरएम ऑफिस में स्टाफ कैंटीन इसके प्रमुख हैं।
पुणे मंडल ने कमाए ₹43.33 लाख
पुणे मंडल ने 10 अनुबंधों से ₹43.33 लाख कमाए। पुणे-मिरज में मोबाइल कियोस्क, पुणे-साईनगर शिर्डी में डिजिटल लॉकर, शिर्डी में पूजा सामग्री कियोस्क, 8 स्टेशनों पर बैटरी स्वैपिंग, कोल्हापुर में ईवी चार्जिंग और अहमदनगर-मिरज में इमरजेंसी मेडिकल रूम शामिल हैं। भुसावल मंडल ने 4 अनुबंधों से ₹22.65 लाख और सोलापुर मंडल ने पंढरपुर में गैर-डिजिटल विज्ञापन से ₹1.35 लाख का राजस्व हासिल किया।
ये भी पढे़ं- नए शिक्षा मंत्री पर राहुल-प्रियंका ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- दुष्कर्म का बचाव करने वाले को बनाया मंत्री
मध्य रेल स्टेशन, ट्रेनों, रेल भूमि और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए नए-नए राजस्व स्रोत विकसित कर रहा है। इससे न सिर्फ अतिरिक्त आय हो रही है, बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी मिल रही हैं।
Central railway non fare revenue grows q1 2026 e auction mumbai division
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर के सरकारी स्कूलों में खाद्यान्न की कमी, उधार लेकर भोजन कराने को मजबूर मुख्याध्यापक
Aug 07, 2026 | 04:33 PMरांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, विधानसभा मार्च के बीच बवाल, बोलीं- पेलेट गन से नहीं डरे..
Aug 07, 2026 | 04:29 PMप्राथमिक शिक्षक भर्ती में D.El.Ed डिग्री विवाद, भोपाल में DPI के बाहर अभ्यर्थियों का महाधरना
Aug 07, 2026 | 04:26 PMमैं आउटसाइडर नहीं हूं, लेकिन मुझे एहसास करवाया जा रहा है, काजल राघवानी का छलका दर्द, इंडस्ट्री पर साधा निशाना
Aug 07, 2026 | 04:14 PMअतीक अहमद के बेटों अली और उमर को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने दी पैरोल, छोटे भाई अबान की ‘मिट्टी’ में होंगे शामिल
Aug 07, 2026 | 04:12 PMनागपुर के कलमना मार्केट यार्ड में सड़ रहे कचरे पर महापौर नीता ठाकरे नाराज, दिए सख्त निर्देश
Aug 07, 2026 | 04:11 PMउद्धव गुट छोड़कर आए सांसदों से मिले PM मोदी, धाराशिव सांसद से योग पर चर्चा तो पार्थ पवार से पूछी मां की सेहत
Aug 07, 2026 | 04:05 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














