- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shiv Sena Ubt Sanjay Raut Says Why Has Not Us President Trump Stopped The Israel Gaza War
मोदी सरकार ने सिंदूर का किया अपमान! ट्रंप के हस्तक्षेप पर भड़के संजय राउत, बोले- गाजा-इजराइल की वॉर क्यों नहीं रुकवाई
Donald Trump in India-Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सीजफायर लागू करने का फैसला किया गया है। इस फैसले पर डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप पर संजय राउत ने नाराजगी जाहिर की है।
- Written By: प्रिया जैस

पीएम मोदी-संजय राउत-डोनाल्ड ट्रंप (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम 5 बजे सीजफायर लागू किया गया। लेकिन फिर भी आतंकियों का हमला जारी रखा, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम किया। सीजफायर लागू होने के साढ़े तीन घंटे बाद ही पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। पाकिस्तान ने हुए सीमावर्ती जिलों में गोलीबारी करनी शुरू कर दी। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 4-5 धमाके सुने गए।
भारत सरकार के सीजफायर के फैसले पर विपक्ष ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। शिवसेना यूबीटी सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने सीजफायर के फैसले पर डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप की आलोचना की। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल-गाजा युद्ध को क्यों नहीं रोका? यह अभी भी जारी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई रोकने का दबाव बनाया। कोई भी अन्य राष्ट्रपति हमारे देश के मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। यह हमारी संप्रभुता पर हमला है और यह हमारी सरकार की कमजोरी को दर्शाता है।”
सीजफायर पर संजय राउत का बयान
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के फैसले पर डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप की संजय राउत ने आलोचना की।
सम्बंधित ख़बरें
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
पहले PM मोदी को दिया बेटी की शादी का न्यौता, फिर पेट्रोल-डीजल को लेकर साधा निशाना, सुप्रिया सुले ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
नागपुर चिंतन परिषद में बडोले की चेतावनी, ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति से रहें सावधान; सामाजिक एकता पर जोर
VIDEO | Addressing a press conference in Mumbai, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut (@rautsanjay61) says, “Why hasn’t US President Trump stopped the Israel-Gaza war? It is still going on. President Trump pressured India to stop its action against Pakistan. No other president can… pic.twitter.com/SJkdmOyajX — Press Trust of India (@PTI_News) May 11, 2025
संजय राउत ने कहा, “इजराइल और गाजा का वॉर प्रेसिडेंट ट्रंप ने क्यों नहीं रुकवाया। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर दबाव डालकर पाकिस्तान के साथ जो संघर्ष चल रहा उसे रुकवा देता है। हमार संप्रभु देश है। एक ऐसा देश जिसमें तीसरा कोई प्रेसिडेंट हस्तक्षेप नहीं कर सकता। ये हमारी संप्रभुता पर हमला है। ये सरकार की कमजोरी है कि प्रेसिडेंट ट्रंप को बीच में लाना पड़ा। उनमें खुद वो ताकत नहीं है।”
आनंद दुबे को फांसी पर लटका देना…सीजफायर पर भड़का विपक्ष, इंदिरा गांधी से सीख लेने की दी नसीहत
मोदी सरकार ने सिंदूर का किया अपमान – राउत
पीएम मोदी को ऑपरेशन सिंदूर के नाम का मतलब समझाते हुए संजय राउत ने कहा, “वॉर रुकवाने की जरूरत क्या है? आतंकवादियों ने देश की 26 माता बहनों का सिंदूर उजाड़ दिया। इसलिए आपने ऑपरेशन सिंदूर किया। आपने सिंदूर का अपमान किया है। हिंदू संस्कृति का अपमान किया। सरकार ने कौन-सा बदला ले लिया? अभी तक भारत में 6 आतंकवादी छुपे हुए है, आपने अभी तक उसका खात्मा नहीं किया।”
Shiv sena ubt sanjay raut says why has not us president trump stopped the israel gaza war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Stair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMIPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
May 25, 2026 | 09:57 PMभोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बाद यूनियन कार्बाइड का होगा कायाकल्प, लगेंगे 1.5 लाख पेड़; बनेगा मिनी फॉरेस्ट
May 25, 2026 | 09:46 PMदादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













