- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Make Mozzarella Cheese At Home With This Easy Method
घर में इस आसान विधि से बनाएं मोज़रेला चीज़, बच्चों के पिज्जा-बर्गर का बढ़ेगा स्वाद
Mozzarella Cheese Recipe in Hindi: अगर आप बाहर की किसी झंझट से बचना चाहते है तो हम आपको घर पर ही सिर्फ दो चीजों के इस्तेमाल से चीज़ बनाने के तरीके के बारे में बता रहे है।
- Written By: दीपिका पाल

मोजरेला चीज (सौ. सोशल मीडिया)
Mozzarella Cheese Recipe at Home: बच्चे हो या बड़े हर किसी को पिज्जा, बर्गर खाने का शौक होता है। इन फास्ट फूड आइटम्स में मोज़रेला चीज़ मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। घर में भी कभी-कभी बच्चे पिज्जा खाने की जिद करते है जिसके लिए मोज़रेला चीज़ बाजार से मंगाना पड़ता है। यह पिज्जा को पौष्टिक बनाता है तो वहीं पर इसमें प्रोटीन, फैट, मिनरल्स और विटामिन्स जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है।
अगर आप बाहर की किसी झंझट से बचना चाहते है तो हम आपको घर पर ही सिर्फ दो चीजों के इस्तेमाल से चीज़ बनाने के तरीके के बारे में बता रहे है।
जानिए घर पर मोज़रेला चीज़ बनाने का तरीका
कुछ सामग्रियों की मदद से आप घर पर आसान विधि के साथ मोज़रेला चीज़ बना सकते है जिसकी विधि इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
Dark Elbows: कोहनियों के कालेपन से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका, बस आजमाएं यह 1 घरेलू नुस्खा!
Moringa Powder: बीमारियों का रामबाण इलाज है मोरिंगा पाउडर! जानें इस्तेमाल का सही तरीका और सावधानियां
Hanuman Jayanti Special: क्या आपके बूंदी के लड्डू भी हो जाते हैं सख्त? इस ट्रिक से बनेंगे हलवाई जैसे रसीले
चाहते हैं जीवन में तरक्की? तो भूलकर भी किसी को न बताएं अपनी ये 3 बातें; वरना जिंदगी भर पछताएंगे!
- फुल फैट मिल्क – 1 लीटर
- सिरका – 4 बड़े चम्मच
जानिए मोज़रेला चीज़ बनाने की आसान विधि
- मोजरेला चीज़ बनाने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करें जो बिना स्वाद वाला या कम पाश्चुरीकृत हो और अच्छी गुणवत्ता वाला सफेद सिरका लें।
- सबसे पहले 2-3 मिनट के लिए कच्चे दूध को धीमी आंच पर गर्म करें। दूध गुनगुना है यह जांचने के लिए आप अपनी उंगली को इसमें डुबोकर देख सकती हैं। ऐसा अक्सर महिलाएं करती हैं इसलिए मैं ऐसा कह रही हूं।
- दूध गर्म होने के बाद आंच बंद कर दें और धीरे-धीरे एक बार में थोड़ी मात्रा में सिरका डालें और इसे दूध के साथ मिलाने के लिए धीरे से हिलाएं।
- पैन को बंद करें और इसे 10 मिनट तक या गाढ़ा होने तक ऐसे ही छोड़ दें। इसे इकट्ठा करें और उससे अतिरिक्त पानी को निचोड़ लें।
- एक बाउल में गर्म पानी लें और इसमें 1 चम्मच नमक डालें। 2-3 मिनट के लिए दही पानी में रखें, गर्म पानी से हटा दें और धीरे से एक बॉल में दही को रोल करें। इस
- प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं, दही को वापस गर्म पानी में डालें और जब तक चीज़ सॉफ्ट न हो जाए तब तक इसे गूथें और घुमाएं।
- ठंडे पानी का एक और बॉउल लेकर उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े लें। अब कटे हुए चीज़ को बाउल में रखें और इसे 3-5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
ये भी पढ़ें- सिर्फ डिश नहीं इमोशन है, आज विश्व बिरयानी दिवस पर जानिए भारत की 5 मशहूर बिरयानी के बारे में
- चीज़ को निकालें, एक्स्ट्रा पानी को निचोड़ें और इस्तेमाल से पहले 2-3 घंटे के लिए एयर-टाइट कंटेनर में रखें।
- चीज़ को स्लाइस करें या अपने पिज्जा या पास्ता पर कद्दूकस करें।
Make mozzarella cheese at home with this easy method
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में प्रेसिडेंट कप टेनिस क्रिकेट का भव्य आगाज; सलमान खान और सीएम शिंदे ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
Apr 01, 2026 | 02:30 PMरेलवे का ‘बीमार घर’! प्लेटफॉर्म 1 के एसी वेटिंग रूम में गंदगी का अंबार, यात्रियों ने DRM से की सीधी शिकायत
Apr 01, 2026 | 02:30 PMपुणे रिंग रोड भूमि अधिग्रहण पर गतिरोध, खर्च को लेकर PMC-PMRDA में मतभेद; मुख्यमंत्री की बैठक में होगा निर्णय
Apr 01, 2026 | 02:27 PMअसम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PMबंगाल चुनाव से पहले ‘फर्जी’ वोटरों की एंट्री का आरोप! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा फॉर्म-6 का मामला
Apr 01, 2026 | 02:25 PMजूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन से अलग हुए टोविनो थॉमस, बोले- पूरा साल नहीं दे सकता
Apr 01, 2026 | 02:23 PMनागपुर में 3 हफ्ते के भीतर हटेंगे अवैध बूचड़खाने, NIT को मिला सख्त आदेश, हाई कोर्ट ने लगाई फटकार
Apr 01, 2026 | 02:22 PMवीडियो गैलरी

गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM
यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM














