-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai 3499 Vehicles Towed 7000 Notices Bmc Dumpyard Action
…48 घंटे के अंदर गाड़ी नहीं हटाई तो BMC भेजेगी डंपयार्ड, मुंबई में खटारा गाड़ियों पर बड़ा एक्शन
- Written By: अर्पित शुक्ला
मुंबई में बीएमसी ने खटारा वाहनों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। शहर से 3499 लावारिस वाहनों को टो किया गया है। करीब 7 हजार वाहनों पर नोटिस चिपकाए गए हैं।

सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Maharashtra News: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुंबई शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए एक सख्त कदम उठाया है। बीएमसी ने अलग-अलग स्थानों पर लंबे समय से खड़े 3499 कबाड़ हो चुके वाहनों को टो कर लिया है, जबकि करीब 7 हजार वाहनों पर नोटिस चिपकाए गए हैं। इन नोटिस में वाहन मालिकों को 48 घंटे के अंदर अपनी गाड़ी हटाने का निर्देश दिया गया है। यदि वे समय सीमा के भीतर अपनी गाड़ी नहीं हटाते हैं, तो बीएमसी उन वाहनों को डंपयार्ड में भेज देगी।
48 घंटे के भीतर हटाना होगा वाहन
बीएमसी की यह कार्रवाई सड़क पर अतिक्रमण रोकने और शहर की सुंदरता बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है। नोटिस मिलने के बाद वाहन मालिकों को 48 घंटे का मौका दिया जाता है ताकि वे अपनी गाड़ी को वहां से हटा सकें।
डंपयार्ड में भेजने के बाद भी मिलेगा 30 दिन का मौका
अगर 48 घंटे के बाद भी वाहन मालिक अपनी गाड़ी नहीं हटाता है, तो बीएमसी उसे डंपयार्ड या कबाड़खाने में ले जाती है। डंपयार्ड में पहुंचने के बाद भी मालिक के पास 30 दिन का समय होता है अपनी गाड़ी वापस लेने के लिए। इस दौरान वह अपनी गाड़ी का मालिकाना हक साबित कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
30 दिन बाद वाहन स्क्रैप कर दिया जाएगा
यदि 30 दिन की अवधि भी समाप्त हो जाती है और वाहन मालिक अपनी गाड़ी लेने नहीं आता, तो बीएमसी उस वाहन को स्क्रैप कर देगी। यह कार्रवाई बीएमसी एमएमसी अधिनियम, 1884 की धारा 490(3) के तहत की जाती है, जो लावारिस और अनुपयोगी वाहनों को स्क्रैप करने का अधिकार प्रदान करती है।
विशेष एजेंसी कर रही कार्रवाई
इस पूरी प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए बीएमसी ने एक विशेष एजेंसी नियुक्त की है, जो वाहनों की पहचान, नोटिस चिपकाने, टो करने और डंपयार्ड तक पहुंचाने का कार्य संभालती है।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, हरियाणा में IPS की आत्महत्या पर बोले- RSS-भाजपा का…
बीएमसी का उद्देश्य
बीएमसी का यह कदम शहर में यातायात को बेहतर बनाने और सार्वजनिक जगहों को साफ-सुथरा रखने के लिए उठाया गया है। कबाड़ हो चुके वाहन सार्वजनिक स्थानों पर जगह घेरते हैं और गंदगी फैलाते हैं, जिससे शहर की छवि प्रभावित होती है। बीएमसी नागरिकों से भी अपील करती है कि वे अपने वाहनों का ध्यान रखें और उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर लावारिस न छोड़ें ताकि शहर और साफ-सुथरा रहे।
Mumbai 3499 vehicles towed 7000 notices bmc dumpyard action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
Jul 02, 2026 | 04:41 PMइस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
Jul 02, 2026 | 04:40 PMगड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
Jul 02, 2026 | 04:40 PMमै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














