मंत्री संजय शिरसाट लेंगे राजनीति से संन्यास! कहा- कब रुकना है तय..., पवार बोले- घोटाले का हिसाब दो

Sanjay Shirsat: शिवसेना शिंदे गुट के मंत्री संजय शिरसाट ने राजनीतिक संन्यास के संकेत दिए। एनसीपी नेता रोहित पवार ने सिडको भूमि घोटाले को लेकर उन पर निशाना साधा।
Sanjay Shirsat
शिवसेना नेता व मंत्री संजय शिरसाट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sanjay Shirsat Political Retirement Indication: शिवसेना शिंदे गुट के कैबिनेट मंत्री और चार बार विधायक रहे संजय शिरसाट ने राजनीतिक संन्यास के संकेत दिए हैं। जिसके कारण राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरमा गया है। कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि कई साल तक पार्षद रहने के अलावा मैं चार बार विधायक रहा हूं, मुझे नहीं पता कि आगे रहूंगा या नहीं। राजनीति में कब रुकना है, यह हर किसी को तय करना चाहिए।

मंत्री शिरसाट ने कहा कि यहां कोई भी अमृत पीकर नहीं आया है। जब तक शरीर काम कर रहा है, तब तक अच्छा काम करते रहना चाहिए। लेकिन कोई भी हमेशा के लिए एक जगह पर नहीं रहता है। एक दिन उसे निर्णय लेना होता है कि कब एग्जिट करना है।

मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं

शिरसाट ने आगे कहा कि संन्यास को लेकर मेरे ऊपर कोई राजनीतिक दबाव नहीं है और न ही हताशा मै यह बात कह रहा हूँ। मैं अभी 64 साल का हूं। और 2029 में 69 साल का हो जाऊंगा। ऐसे में मुझे अभी से तय करना होगा कि मुझे क्या करन चाहिए।

शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में मैंने लोगों का काम किया है। अब पद को लेकर मेरी कोड अपेक्षा नहीं है। मेरे पास जो है, मैं उससे संतुष्ट हूं।

रोहित पवार ने रगड़ा नमक

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने नवी मुंबई में 5,000 करोड़ रुपये के सिडको भूमि घोटाले को लेकर एक बार फिर संजय शिरसाट पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार को मलीदा गिरोह के मास्टरमाइंड मंत्री शिरसाट का इस्तीफा अपनी बची हुई साख बचानी चाहिए।

रोहित ने कहा कि शिरसाट अपनी उम्र का हवाला देकर आरोप से बच नहीं सकते हैं, उन्होंने कहा कि शिंदे के मंत्री को सभी घोटालों का हिसाब देना होगा शिरसाट पर सिडको जमीन घोटाले के अलावा छत्रपति संभाजी नगर में एक होटल को हथियाने का आरोप लगा था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com