Ladki Bahin Yojana में गड़बड़ी उजागर, सरकार ने ई-केवाईसी 31 दिसंबर तक बढ़ाई

Ladki Bahin Yojana का गलत लाभ लेने वाले सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी है और ई-केवाईसी की समय-सीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है। सरकार अब विभागवार जांच कर नोटिस भेजेगी।
Ladki Bahin Yojana e-KYC
लाडकी बहिन योजना (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Ladki Behan Update: लाडली बहन योजना का गलत फायदा उठाने वाले सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लिया गया पैसा वापस वसूला जाएगा, जबकि उनकी वेतन वृद्धि रोके जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

ढ़ाई करोड़ लाडली बहनों की केवाईसी शुरू करने के बाद कई बातें सामने आई हैं। पांच हजार सरकारी कर्मचारी और तीन हजार शिक्षक, साथ ही पुलिस तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों ने इस योजना का लाभ लिया है।

जिन अधिकारी और कर्मचारियों ने इस योजना का लाभ लिया है, उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पत्र भेजकर कार्रवाई की जाएगी। ढाई करोड़ महिलाओं में से अब तक एक करोड़ तीस लाख महिलाओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है।

योजना के तहत लाभ लेने वाले कर्मचारियों की जांच की जा रही है। अगले एक महीने में यह स्पष्ट हो जाएगा कि ये कर्मचारी किन-किन विभागों से हैं। इसके बाद संबंधित विभागों को इस संबंध में पत्र भेजा जाएगा।

E-KYC की समय-सीमा बढ़ाई

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का लाभ लेने वाली जिन महिलाओं का केवाईसी अभी तक पूरा नहीं हुआ था, उनके लिए अब एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। इस योजना की केवाईसी प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। इससे पहले 18 नवंबर तक कराना अनिवार्य किया गया था, लेकिन अब इसकी अवधि बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है।

राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इस निर्णय की जानकारी दी है। राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने के कारण तथा अन्य कठिनाइयों की वजह से कई लाभार्थी महिलाएं केवाईसी नहीं करा पाई थीं। ऐसी महिलाओं के लिए एक बार फिर से समय-सीमा बढ़ाई गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com