- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Obc Quota Dispute Maharashtra Municipal Zp Elections Ec High Court
मनपा-जेडपी चुनाव पर फिर ग्रहण, ईसी के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे ओबीसी
Maharashtra Municipal ZP Elections: महाराष्ट्र मनपा और जेडपी चुनावों पर ओबीसी आरक्षण विवाद के चलते फिर संकट गहराया है, ओबीसी महासंघ राज्य निर्वाचन आयोग के खिलाफ हाई कोर्ट जाने की तैयारी में है।
- Written By: आंचल लोखंडे

मनपा-जेडपी चुनाव पर फिर ग्रहण (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Election Commission Challenge: महाराष्ट्र में बहुप्रतीक्षित महानगरपालिका (मनपा) और जिला परिषद (जेडपी) चुनावों पर एक बार फिर अनिश्चितता गहरा गई है। मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ द्वारा स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के चुनाव परिणामों को 21 दिसंबर तक स्थगित किए जाने के फैसले के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ ने राज्य निर्वाचन आयोग को अदालत में चुनौती देने की चेतावनी दी है, जिससे इन चुनावों पर संकट और गहराता नजर आ रहा है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने कई स्थानों पर चुनाव प्रक्रिया 20 दिसंबर तक रोक दी है, जिस पर राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रियाएँ व्यक्त की हैं। नेताओं का आरोप है कि बार-बार स्थगन से प्रशासनिक अनिश्चितता और बढ़ रही है।
ओबीसी महासंघ की आपत्ति
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के अध्यक्ष बबनराव तायवाडे ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी वर्ग को पहले ही अपेक्षाकृत कम आरक्षण दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार यदि आरक्षण प्रतिशत 27% से अधिक होता है तो अपूर्णांक (fraction) को नज़रअंदाज़ किए जाने का प्रावधान है, परंतु कई स्थानों पर ओबीसी आरक्षण 27% के भीतर ही है और फिर भी उन्हें पूर्णांक का लाभ नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा, “हर वर्ग के लिए अलग नियम नहीं हो सकता। हम इस विसंगति के खिलाफ गुरुवार को राज्य चुनाव आयोग के विरुद्ध हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
डीजल संकट से देशभर में 60 लाख कमर्शियल वाहन खड़े, रोजाना 21 अरब का नुकसान
पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण घोटाले का मुद्दा उठा, हंसराज अहीर ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात
महाराष्ट्र में फ्लाईओवर के नीचे बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक ‘लाल परी’ को मिलेगा बढ़ावा
मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 11 करोड़ की कोकीन के साथ 4 विदेशी गिरफ्तार
विवाद की असली जड़
ओबीसी महासंघ का आरोप है कि आयोग ने अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और महिलाओं के आरक्षण में अपूर्णांक सीटों को ऊपर की ओर पूर्णांक मानने का नियम अपनाया है।जैसे: 4.3 सीट = 5 सीट, जबकि ओबीसी के लिए यह नीति लागू नहीं की गई है, जिससे कई जगहों पर उनकी एक सीट कम हो रही है। उनकी मांग है कि पूर्णांक संख्या को आधार मानकर ओबीसी आरक्षण पुनः निर्धारित किया जाए, परंतु आयोग द्वारा इसे न मानने के बाद अब कानूनी लड़ाई की तैयारी तेज हो गई है।
ये भी पढ़े: तहसीलों को विकास की प्रतीक्षा, धान-वन-मैगनीज आधारित उद्योगों से मिल सकती है नई पहचान
सुप्रीम कोर्ट के आदेश और चुनावों में अड़चन
ओबीसी आरक्षण पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट पहले ही स्थानीय निकाय चुनावों में कुल आरक्षण सीमा 50% रखने के निर्देश दे चुका है। राज्य के 17 जिलों में यह सीमा पार हो जाने के कारण वहां के चुनाव पहले ही स्थगित किए गए थे। अब नए विवादों के बाद राजनीतिक अनिश्चितता और बढ़ गई है।
Obc quota dispute maharashtra municipal zp elections ec high court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नांदेड़ पुलिस का ऑपरेशन क्रैकडाउन सफल, 470 तलवारें और 209 खंजर जब्त, आरोपी फरार
May 24, 2026 | 04:11 PMRohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
May 24, 2026 | 04:09 PM3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!
May 24, 2026 | 04:02 PM‘धनबल की राजनीति समाज के लिए ठीक नहीं’, 2027 चुनाव को लेकर मायावती ने कसी कमर; कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश
May 24, 2026 | 04:02 PMDavid Dhawan Party: डेविड धवन की स्टार स्टडेड पार्टी में जुटा बॉलीवुड, सलमान-करण समेत कई सितारों ने बढ़ाई रौनक
May 24, 2026 | 04:00 PMवर्धा में भीषण गर्मी का कहर, 47°C के पार तापमान; 25 मई तक रेड अलर्ट जारी
May 24, 2026 | 03:58 PMसीहोर में अनोखा ‘मजीरा मार्च’, बिजली कटौती से परेशान किसानों ने सड़क पर बिछाई दरी; किया महा-कीर्तन
May 24, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














