आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग

Aamir Khan Gauri Spratt Ruby Ring: आमिर खान की शादी के बाद गौरी स्प्रैट की रूबी वेडिंग रिंग चर्चा में है। मेडागास्कर के रूबी से बनी इस अंगूठी को तैयार करने में 131 कारीगरों ने 256 घंटे तक काम किया।
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Ruby Ring Queen Jewellery
आमिर खान और गौरी स्प्रैट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में गौरी स्प्रैट के साथ सादगी भरे अंदाज में रजिस्टर्ड मैरिज कर नई जिंदगी की शुरुआत की। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद जहां कपल के सिंपल लुक की तारीफ हो रही है, वहीं गौरी स्प्रैट की वेडिंग रिंग भी चर्चा का विषय बन गई है। इस खास अंगूठी को तैयार करने में महीनों की मेहनत और सैकड़ों घंटों का समय लगा, जिसकी जानकारी सामने आने के बाद फैंस भी हैरान हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी स्प्रैट की वेडिंग रिंग लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड क़्वीन ने डिजाइन की है। इस अंगूठी में इस्तेमाल किया गया रूबी मेडागास्कर से मंगवाया गया था। ब्रांड के को-फाउंडर और सीईओ अमित कुमार के अनुसार, इस दुर्लभ रूबी को हासिल करने में करीब तीन महीने का समय लगा। उन्होंने बताया कि इस रिंग को तैयार करने में 131 कुशल कारीगरों ने लगभग 256 घंटे तक काम किया।

25 साल पुरानी दोस्ती बनी जीवनसाथी का रिश्ता

कपल की अंगूठी को शाही और रॉयल लुक देने के लिए बेहद बारीकी से डिजाइन किया गया है। यही वजह है कि आमिर और गौरी की शादी के बाद यह वेडिंग रिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। गौरी स्प्रैट और आमिर खान एक-दूसरे को करीब 25 वर्षों से जानते हैं। दोनों लंबे समय तक अच्छे दोस्त रहे और करीब 18 महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया।

गौरी स्प्रैट और आमिर खान का लुक

गौरी आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़ी रही हैं। गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और उनकी मां रीता स्प्रैट शहर की एक प्रसिद्ध सैलून चेन की मालिक हैं। आमिर और गौरी की सादगी भरी शादी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। जहां आमिर ने आइवरी रंग का धोती-कुर्ता पहना, वहीं गौरी पेस्टल रंग के लहंगे और मल्टी-लेयर नेकलेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

इन फिल्मों में व्यस्त हैं आमिर खान

शादी के साथ-साथ आमिर खान अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म 'बंटवारा 1947' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और अली फजल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com