- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Industrial Development Potential Rice Forests Manganese
तहसीलों को विकास की प्रतीक्षा, धान-वन-मैगनीज आधारित उद्योगों से मिल सकती है नई पहचान
Bhandara Industrial Potential: भंडारा, तुमसर और पवनी तहसीलें धान, वन और मैगनीज आधारित उद्योगों व इको-टूरिज्म के माध्यम से बड़े औद्योगिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो सकती हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे

तहसीलों को विकास की प्रतीक्षा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Tourism Opportunities Bhandara: आज़ादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी उद्योग और पर्यटन की अपार संभावनाओं से भरपूर भंडारा, तुमसर और पवनी तहसीलें व्यापक विकास की प्रतीक्षा कर रही हैं। यह क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों, कृषि उत्पादन, खनिज संपदा और घने वनों से समृद्ध है, लेकिन सुनियोजित औद्योगिकीकरण के अभाव में बेरोजगारी, पलायन और आर्थिक पिछड़ापन अब भी गंभीर मुद्दे बने हुए हैं।
यदि धान, वनों और मैगनीज पर आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जाए, तो यह क्षेत्र न केवल रोजगार का बड़ा केंद्र बन सकता है, बल्कि विदर्भ की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा प्रदान कर सकता है।
प्राकृतिक चिकित्सा का प्रमुख केंद्र
भंडारा जिला जैवविविधता और घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। सातपुड़ा पर्वत श्रृंखला के विस्तृत वनों में कई औषधीय गुणों वाली वनस्पतियाँ पाई जाती हैं। इन औषधीय पौधों पर आधारित उद्योग स्थापित होने से यह क्षेत्र हर्बल उत्पाद और प्राकृतिक चिकित्सा का प्रमुख केंद्र बनने की क्षमता रखता है। विशेषज्ञों का मानना है कि औषधीय पौधों का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण और अनुसंधान अत्यंत आवश्यक है, ताकि इनके औद्योगिक उपयोग की संभावनाओं को बढ़ाया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
विकास का मुखौटा महासभा में उतरा, मनपा में शामिल 24 गांवों की बदहाल स्थिति उजागर
‘ऑपरेशन टाइगर’ की सुगबुगाहट: शिंदे के संपर्क में ठाकरे गुट के सांसद, पीएम से मुलाकात में तय हुआ रोडमैप
मनमाड-इंदौर रेल परियोजना: किसानों को मिले 6 गुना मुआवजा, सांसद शोभा बच्छाव ने लोकसभा में उठाई मांग
लैंगिक समानता केवल सामाजिक विचार नहीं, सुशासन की आवश्यकता – डॉ. नीलम गोर्हे
खनिज संपदा
खनिज संपदा के संदर्भ में देखा जाए तो तुमसर क्षेत्र के सातपुड़ा पहाड़ों में उच्च गुणवत्ता का मैगनीज और डोलोमाइट उपलब्ध है। चिखला और डोंगरी की खदानें लंबे समय से विश्वस्तरीय मैगनीज उत्पादन के लिए जानी जाती रही हैं। यदि इन खदानों के आसपास मैगनीज प्रसंस्करण इकाइयाँ, स्टील उद्योग और मिश्रधातु उद्योग स्थापित किए जाएँ, तो हजारों युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त हो सकता है।
‘धान का भंडार’
विशेषज्ञों का कहना है कि बंद खदानों को पुनः चालू करने और नई औद्योगिक इकाइयों को अनुमति देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की सक्रिय पहल आवश्यक है। भंडारा जिला वैनगंगा, बावनथड़ी, सूर और चुलबंद जैसी नदियों के कारण कृषि की दृष्टि से अत्यंत उर्वर है। ‘धान का भंडार’ कहे जाने वाले इस जिले में धान उत्पादन के लिए मिट्टी और सिंचाई व्यवस्था अत्यधिक अनुकूल है। धान आधारित मिलें, पैकिंग यूनिट, राइस ब्रान ऑयल प्लांट और आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।
इको-टूरिज्म का विकास समय की जरूरत
भंडारा में पर्यटन की भी प्रचुर संभावनाएँ हैं। वैनगंगा नदी पर जल-पर्यटन को व्यापक स्तर पर विकसित किया जाए तो यह राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान बना सकता है। सातपुड़ा के जंगल, नदी तट, वन्यजीव, पक्षी विविधता और पहाड़ी क्षेत्र मिलकर इको-टूरिज्म को बढ़ावा दे सकते हैं, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़े: दिघोरी में कमजोर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ा रहीं परेशानी, ग्रामीण अस्पताल की मांग फिर तेज
जिले की नई पहचान बन सकती है
नदी तटों की रेत से सरकार को प्रतिवर्ष करोड़ों का राजस्व प्राप्त होता है। यदि इस राजस्व का उपयुक्त हिस्सा स्थानीय उद्योग, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विकास में निवेश किया जाए, तो भंडारा जिले को नई पहचान मिल सकती है।
कुल मिलाकर, धान, वन, खनिज और पर्यटन इन चारों क्षेत्रों में भंडारा जिले को विकास की ऊँचाइयों तक ले जाने की अपार क्षमता है। आवश्यकता है केवल सरकारी सक्रियता, निवेश और दूरदर्शी योजना की, ताकि संसाधनों से संपन्न यह जिला तेजी से विकासशील क्षेत्रों की सूची में शामिल हो सके।
Bhandara industrial development potential rice forests manganese
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर रोकी सैन्य कार्रवाई… सऊदी अरब और तुर्किये की अपील पर हुआ सीजफायर
Mar 18, 2026 | 10:29 PMविकास का मुखौटा महासभा में उतरा, मनपा में शामिल 24 गांवों की बदहाल स्थिति उजागर
Mar 18, 2026 | 10:08 PM‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PMNepal-China Dispute: मनमोहन टेक्निकल कॉलेज में जलाई गई शी जिनपिंग की किताबें, चीन ने जताई आपत्ति
Mar 18, 2026 | 10:05 PMईरान के दो मजबूत पिलर ढहे, खुफिया मंत्री की मौत पर पेजेश्कियन ने की पुष्टि; जानें क्या बोले राष्ट्रपति
Mar 18, 2026 | 09:59 PMपाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, अनफिट होने पर भी वर्ल्ड कप खेले बाबर-फखर, जांच रिपोर्ट में खुली चयन की पोल
Mar 18, 2026 | 09:58 PM‘ऑपरेशन टाइगर’ की सुगबुगाहट: शिंदे के संपर्क में ठाकरे गुट के सांसद, पीएम से मुलाकात में तय हुआ रोडमैप
Mar 18, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM












