EVM में बंद प्रत्याशियों का भाग्य, चंद्रपुर में चुनाव शांतिपूर्ण, कई जगह ईवीएम में तकनीकी खराबी

Chandrapur Elections: चंद्रपुर नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण रहे। भद्रावती और गड़चांदूर में ईवीएम खराबी की घटनाएं। भिसी में सर्वाधिक मतदान, 226 उम्मीदवारों का भाग्य अब ईवीएम में बंद हो गया है।
EVM में बंद प्रत्याशियों का भाग्य
EVM में बंद प्रत्याशियों का भाग्य (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chandrapur Municipal Polling: चंद्रपुर जिले की 9 नगर परिषदों और 1 नगर पंचायत के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो मतदान सामान्य और शांतिपूर्ण रहा। भद्रावती में ईवीएम में तकनीकी खराबी से मतदान कुछ समय के लिए बाधित हुआ, वहीं गड़चांदूर में एक मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन की तोड़फोड़ की घटना सामने आई।

बल्लारपुर में भी ईवीएम खराब होने से मतदान प्रक्रिया कुछ समय तक रुकी रही। बल्लारपुर, भद्रावती, ब्रम्हपुरी, चिमूर, गड़चांदूर, मूल, नागभीड़, राजुरा, वरोरा नगर परिषद और भिसी नगर पंचायत में सुबह 7:30 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।

सुबह धीमी रही वोटिंग

ठंड के कारण शुरुआती समय में मतदान धीमा रहा। सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक जिले में औसतन सिर्फ 5.52% मतदान दर्ज हुआ।

  • प्रारंभिक मतदान प्रतिशत
  • सबसे कम: गड़चांदूर-3.53%
  • सबसे अधिक: भिसी-9.55%

अन्य नगर परिषदों में मतदान:बल्लारपुर 5.66%, भद्रावती 4.88%, ब्रम्हपुरी 5.90%, चिमूर 5.34%, मूल 7.28%, नागभीड़ 7.04%, राजुरा 4.73%, वरोरा 5.01% दोपहर बाद रफ्तार पकड़ ली वोटिंग ने

  • 9:30 से 11:30 बजे: औसतन 8.56%
  • 11:30 से 1:30 बजे: औसतन 11.55%
  • 1:30 से 3:30 बजे: औसतन 14.30%
  • दोपहर 3:30 बजे तक कुल मिलाकर 39.87% मतदान दर्ज हुआ।
  • भिसी रहा सबसे आगे-67.52% मतदान

3:30 बजे तक आंकड़े:

  • भिसी: 67.52% (सर्वाधिक)
  • बल्लारपुर: 37.49%
  • भद्रावती: 35.93%
  • ब्रम्हपुरी: 44.79%
  • चिमूर: 43.37%
  • गड़चांदूर: 30.65%
  • मूल: 46.39%
  • नागभीड़: 51.46%
  • राजुरा: 39.39%
  • वरोरा: 34.53%

घुग्घुस में चुनाव स्थगित, अब मतदान 20 को

चुनाव आयोग ने ऐन वक्त पर घुग्घुस नगर परिषद का संपूर्ण चुनाव स्थगित कर दिया। अब वहां 20 दिसंबर को मतदान होगा। इस निर्णय से उम्मीदवारों और मतदाताओं में मायूसी देखी गई।

मतगणना 21 दिसंबर को

घुग्घुस में मतदान के बाद सभी स्थानों की मतगणना 21 दिसंबर को होगी।

वोट के बदले नोट का लालच-वीडियो वायरल

राजुरा में मतदान के दौरान वोट के बदले नोट देने का कथित वीडियो वायरल हुआ। कांग्रेस नेता सूरज ठाकरे ने वीडियो साझा किया और चुनाव अधिकारियों से शिकायत की। वीडियो में 2,000 रुपये के नोट देकर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है।

226 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में लॉक

9 नगर परिषदों और 1 नगर पंचायत के कुल 122 प्रभागों में 226 प्रत्याशियों का भाग्य अब ईवीएम में बंद है, जिसका फैसला 21 दिसंबर को होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com