-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ncp Rajya Sabha Race Chhagan Bhujbal Dropped Mahayuti Mlc Seat Sharing Formula
छगन भुजबल का पत्ता कट! NCP में राज्यसभा के लिए इन 3 नामों पर हुई चर्चा
- Written By: अनिल सिंह
NCP Rajya Sabha Candidates: एनसीपी में राज्यसभा के लिए छगन भुजबल का पत्ता कटा, सुबोध मोहिते समेत 3-4 नामों पर चर्चा। विधान परिषद के लिए महायुति का '12-3-2' का फॉर्मूला तय।

एनसीपी में राज्यसभा के लिए छगन भुजबल का पत्ता कटा! (फोटो क्रेडिट-X)
NCP Rajya Sabha Candidates Chhagan Bhujbal: महाराष्ट्र में राज्यसभा की खाली सीटों के लिए महायुति के भीतर जोड़-तोड़ का गणित शुरू हो गया है। अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कोटे में आ रही सीट को लेकर पार्टी के भीतर आंतरिक खींचतान साफ दिखाई दे रही है। वरिष्ठ नेता छगन भुजबल लंबे समय से इस सीट पर अपना दावा ठोक रहे थे, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की हालिया बैठक ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी भुजबल को राज्य की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनावों की कमान सौंपे रखना चाहती है, इसलिए उन्हें दिल्ली भेजने के विचार को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
एनसीपी ने इस बार पूरी तरह से ‘संसदीय वफादारी’ और ‘लोकल कार्ड’ खेलने का मन बनाया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगले सप्ताह उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। इस समय जिन तीन-चार प्रमुख नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें अनुभवी नेता सुबोध मोहिते पाटिल, अविनाश अडिक और प्रमोद हिंदुराव का नाम सबसे आगे चल रहा है। कोर कमेटी का मानना है कि राज्य के किसी पुराने और समर्पित चेहरे को संसद भेजने से कार्यकर्ताओं में एक सकारात्मक संदेश जाएगा।
महायुति में विधान परिषद का प्रारंभिक सीट शेयरिंग फॉर्मूला
राज्यसभा के साथ-साथ महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) चुनावों के लिए भी महायुति के तीनों दलों, भाजपा, शिवसेना और एनसीपी में पूर्ण सहमति बन गई है। सीटों के प्रारंभिक बंटवारे (12-3-2) के अनुसार, पार्टियां निम्नलिखित क्षेत्रों पर अपना दावा कर रही हैं:
सम्बंधित ख़बरें
अतिरिक्त शिक्षकों की मुंबई में ही नई नियुक्ति, 1176 अतिरिक्त शिक्षकों के समायोजन पर चर्चा
NEET पेपर लीक पर री-एग्जाम, तो सांसद लीक होने पर री-इलेक्शन क्यों नहीं? रोहित पवार का सरकार पर तीखा तंज
‘यह डेमोक्रेसी नहीं, दादागिरी है…’, सपा में फूट पर अबू आजमी ने किया बड़ा खुलासा, भाजपा को लिया आड़े हाथ
क्या कहता है दल-बदल कानून, क्या सच में शिवसेना UBT के बागी सांसदों के लिए खड़ी होगी कोई बड़ी मुश्किल?
बीजेपी (12 सीटें): नागपुर, वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली, अहिल्यानगर, छत्रपति संभाजीनगर-जालना, सतारा-सांगली, पुणे, जलगांव, नांदेड़, भंडारा-गोंदिया, अमरावती, लातूर-धाराशिव-बीड और सोलापुर।
ये भी पढ़ें- ‘मातोश्री बुलाकर मंत्री बनाना मेरी सबसे बड़ी भूल थी’, बच्चू कडू के शिंदे गुट में जाने पर भड़के उद्धव ठाकरे
शिवसेना- शिंदे गुट (3 सीटें): ठाणे, नासिक और यवतमाल।
एनसीपी- अजित पवार गुट (2 सीटें): रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग और हिंगोली-परभणी।
विधान परिषद चुनाव 2026 का पूरा कार्यक्रम:
निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इस चुनावी प्रक्रिया को बेहद कम समय में पूरा किया जाएगा:
- 25 मई 2026: आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि और नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत।
- 01 जून 2026: उम्मीदवारों द्वारा आवेदन (Nomination) जमा करने की अंतिम तिथि।
- 02 जून 2026: चुनाव अधिकारियों द्वारा आवेदनों की स्क्रूटनी (जांच)।
- 04 जून 2026: नाम वापस लेने (Withdrawal) की अंतिम तारीख।
- 18 जून 2026 (रविवार): सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान।
- 22 जून 2026: मतगणना (Counting) और परिणाम की घोषणा।
Ncp rajya sabha race chhagan bhujbal dropped mahayuti mlc seat sharing formula
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुनी अंतरात्मा की आवाज…’, BJP विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, MLC चुनाव में ‘संकटमोचक’ बने DK ने पलटी बाजी
Jun 18, 2026 | 08:10 PMVaranasi: नाबालिग दूल्हा-दुल्हन की शादी में खूनी खेल, लड़के के बाबा की गोली मारकर हत्या
Jun 18, 2026 | 08:05 PMअदा शर्मा की मराठी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री, ‘गजरा’ के खौफनाक पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों की बेचैनी
Jun 18, 2026 | 08:01 PMमां ने अपने छोटे बच्चे को दिया iPhone, बच्चे ने लेकर झील में फेंक दिया; मां का रिएक्शन हुआ वायरल
Jun 18, 2026 | 08:00 PMनागपुर धर्मांतरण सिंडिकेट के मास्टरमाइंड मौलाना ने किया सरेंडर; पुलिस के चौतरफा दबाव के आगे टेके घुटने
Jun 18, 2026 | 08:00 PMReal Turmeric vs Fake Turmeric: कहीं आपकी हल्दी में तो नहीं मिल रहा जहर? ऐसे करें असली-नकली की पहचान
Jun 18, 2026 | 07:54 PMअतिरिक्त शिक्षकों की मुंबई में ही नई नियुक्ति, 1176 अतिरिक्त शिक्षकों के समायोजन पर चर्चा
Jun 18, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM













