- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Nair Hospital Mumbai Received Bomb Threat Email Dean Account Police Alert
गणेशोत्सव की धूम के बीच मुंबई में मचा हड़कंप, नायर हॉस्पिटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Bomb Threat: मुंबई में एक बार फिर बम धमाके की धमकी से हंगामा खड़ा हो गया है। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि शहर के एक अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
- Written By: प्रिया जैस

नायर हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Bomb Threat To Nair Hospital: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक ओर गणेशोत्सव की धूम है तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस उत्साह के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहे है। एक ओर लोग गणपति बाप्पा को विदाई दे रहे है तो वहीं कुछ असामाजिक तत्व इस पर्व में खलल डाल रहे है। मुंबई में बम विस्फोट की धमकियों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
आए दिन मुंबई में किसी-न-किसी तरह से बम विस्फोट की धमकियां मिल रही है। रविवार सुबह मुंबई के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे फिर एक बार शहर में हलचल मच गई है।
नायर अस्पताल के डीन को मिला मेल
मुंबई पुलिस ने बताया कि “मुंबई के नायर अस्पताल को सुबह करीब 11 बजे डीन के अकाउंट पर ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिली। पुलिस और बम निरोधक दस्ते को तुरंत सूचित किया गया और उन्होंने जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस अब धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।”
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Pump Storage: महाराष्ट्र में 3.82 लाख करोड़ का ऊर्जा निवेश, 70,325 मेगावॉट उत्पादन का लक्ष्य
‘कुछ भी परमानेंट नहीं’, संजय जाधव के बयान से सियासी हलचल तेज, बगावत के संकेतों ने बढ़ाई अटकलें
Maharashtra HSC 12th Result 2026: 89.79% स्टू़डेंट्स हुए पास, बेटियों ने फिर मारी बाजी
महायुति में खींचतान उजागर, 2029 चुनाव पर सस्पेंस, गठबंधन पर सवाल; मंत्री के बयान से हलचल
Nair Hospital in Mumbai received a bomb threat via email sent to the Dean’s account around 11 AM. The police and bomb squad were immediately alerted and carried out an investigation but found nothing suspicious. The police are now searching for the person responsible for sending… pic.twitter.com/XADzpaYRmF — IANS (@ians_india) September 7, 2025
यह भी पढ़ें – 11 साल में बिहार को क्या मिला? SIR विरोध पर संजय राउत ने दिया बड़ा अपडेट, विपक्ष को UBT का सपोर्ट
इससे पहले मुंबई पुलिस को भी ऐसा ही एक धमकी भरा मैसेज मिला था। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि शहर की पुलिस को व्हाट्सएप के जरिए मिली उस धमकी भरे संदेश के बाद अलर्ट पर रखा गया था। इस मैसेज में दावा किया गया था कि 14 आतंकवादी 34 वाहनों में 400 किलोग्राम आरडीएक्स लेकर शहर में घुस आए हैं।
बाद में, पुलिस ने कथित तौर पर धमकी भरा संदेश भेजने के आरोपी को ढूंढ निकाला था। आरोपी उत्तर प्रदेश के नोएडा से 50 वर्षीय एक व्यक्ति था, जिसे गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ने धमकी भरा संदेश मिलने के 24 घंटे के भीतर आरोपी अश्विनीकुमार सुप्रा को नोएडा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
Nair hospital mumbai received bomb threat email dean account police alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Pump Storage: महाराष्ट्र में 3.82 लाख करोड़ का ऊर्जा निवेश, 70,325 मेगावॉट उत्पादन का लक्ष्य
May 03, 2026 | 07:41 AMबिहार में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर; बीजेपी नेता के भांजे का हत्यारा सोनू यादव ढेर, मामूली विवाद में की थी हत्या
May 03, 2026 | 07:30 AMभोर कांड से महाराष्ट्र में उबाल: मासूम की हत्या पर आक्रोश, रोहित पवार ने उठाई ‘शक्ति कानून’ लागू करने की मांग
May 03, 2026 | 07:29 AMVaishali Totewar Bribery Case: पुलिस महकमे में हड़कंप, ACB ने पुणे आयुक्तालय में रिश्वत लेते अधिकारी को दबोचा
May 03, 2026 | 07:26 AMगुरुग्राम में घर से मिली 5 लाशें, पति ने की पत्नी समेत 4 बच्चों की हत्या, खुद की काटी नस, इलाके में मचा हड़कंप
May 03, 2026 | 07:17 AMजासूसी पर ईरान के कड़े तेवर! इजरायल के लिए काम करने के आरोप में दो नागरिकों को दी फांसी
May 03, 2026 | 07:16 AM‘कुछ भी परमानेंट नहीं’, संजय जाधव के बयान से सियासी हलचल तेज, बगावत के संकेतों ने बढ़ाई अटकलें
May 03, 2026 | 07:12 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM












