- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai High Court Dismisses Mns Petition Unopposed Councillors
मुंबई हाईकोर्ट ने खारिज की मनसे की याचिका, बिनविरोध निर्वाचित नगरसेवकों को बड़ी राहत
MNS Petition Dismissed: मुंबई हाईकोर्ट ने बिनविरोध निर्वाचित नगरसेवकों के खिलाफ मनसे की याचिका खारिज कर दी, जिससे 66 से अधिक नगरसेवकों को बड़ी राहत मिली है।
- Written By: आंचल लोखंडे

MNS Petition Dismissed:मुंबई हाईकोर्ट ने बिनविरोध निर्वाचित (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai High Court Verdict: महाराष्ट्र की नगरपालिकाओं के चुनावों में बिनविरोध निर्वाचित हुए नगरसेवकों के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) द्वारा दायर याचिका को मुंबई हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसे मनसे की कानूनी रणनीति के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मनसे नेता अविनाश जाधव ने राज्यभर की नगरपालिकाओं में बिनविरोध निर्वाचित हुए नगरसेवकों के खिलाफ यह याचिका दायर की थी। याचिका में मांग की गई थी कि बिनविरोध चुने गए नगरसेवकों पर रोक लगाई जाए और सुनवाई पूरी होने तक यह रोक जारी रखी जाए।
हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब बिनविरोध निर्वाचित सभी नगरसेवक अपने पदों पर बने रहेंगे और नगरपालिका चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेंगे। जाधव की याचिका पर तत्काल सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने बुधवार को इसे खारिज कर दिया। चुनावी माहौल के मद्देनजर इस फैसले को मनसे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
‘नोटा’ का विकल्प
अविनाश जाधव ने अपनी याचिका में सवाल उठाया था कि नगरसेवक बिनविरोध कैसे चुने जा सकते हैं, जबकि मतदान प्रक्रिया में ‘नोटा’ का विकल्प उपलब्ध है। याचिका में यह तर्क दिया गया था कि जब नोटा मौजूद है, तो निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हुसैन दलवई का बड़ा बयान: खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन गलत नहीं, अमेरिका-इजरायल की ‘दादागिरी’ पर बरसे
‘वर्षा’ बंगले पर फडणवीस परिवार की इको-फ्रेंडली होली, मेयर रितु तावड़े ने फूलों से मनाया उत्सव
अमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान
Middle East Crisis: दुबई से मुंबई लौटे लोगों ने सुनाई आपबीती, बताया कैसा रहा भारत वापसी का उनका सफर
66 से अधिक नगरसेवक निर्विरोध निर्वाचित
राज्य की नगरपालिका चुनावों में 66 से अधिक नगरसेवक बिनविरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें सत्तारूढ़ महायुति के प्रमुख घटक भाजपा के सर्वाधिक 44 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके बाद एकनाथ शिंदे की शिवसेना के 22 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली नगरपालिका में भाजपा के 15 और शिवसेना (शिंदे गुट) के 7 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 2 उम्मीदवार, मालेगांव से इस्लाम पार्टी का एक उम्मीदवार और एक निर्दलीय उम्मीदवार भी बिनविरोध विजयी हुए हैं।
राज ठाकरे ने लगाए थे गंभीर आरोप
राज ठाकरे ने भी तीखा हमला बोला
बिनविरोध चुनावों को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी तीखा हमला बोला था। ठाणे में आयोजित एक सभा में उन्होंने दावा किया था कि बिनविरोध निर्वाचन के लिए 1 से 15 करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव दिए गए। उन्होंने कहा था कि मनसे के उम्मीदवारों को भी बिनविरोध होने के लिए बड़े प्रस्ताव मिले थे।
ये भी पढ़े: जिला प्रशासन की नई पहल, नासिक में सीएसआर से विकास को रफ्तार; प्रशासन और CSRBOX में एमओयू
शैलेश धात्रक और उनके परिवार के तीन सदस्यों को एक साथ 15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मिला था, जबकि राजश्री नाईक को 5 करोड़ रुपये और सुशील आवटे को 1 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी, लेकिन सभी ने इसे ठुकरा दिया। राज ठाकरे ने सवाल उठाते हुए कहा था, “यह महाराष्ट्र में कैसा चुनाव हो रहा है? कहीं 15 करोड़ रुपये की पेशकश ठुकराई जा रही है और कहीं पांच-पांच हजार रुपये में वोट बेचे जा रहे हैं।”
Mumbai high court dismisses mns petition unopposed councillors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Middle East Crisis: एयर इंडिया ने 4 मार्च तक रद्द कीं खाड़ी देशों की उड़ानें, इंडिगो का रेस्क्यू शुरू
Mar 04, 2026 | 08:14 AMगेट खुलते ही चल पड़ी लिफ्ट…गुजरात के वलसाड से आया दिल दहलाने वाला VIDEO
Mar 04, 2026 | 08:10 AMHoli 2026: रंग, ऑयली फूड और मस्ती के बाद बॉडी को करें रीसेट, इन 4 डिटॉक्स टिप्स से तुरंत मिलेगा आराम
Mar 04, 2026 | 08:03 AMअली खामेनेई के बेटे मोज्तबा बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर, लग गई मुहर, IRGC के दबाव में लिया गया फैसला
Mar 04, 2026 | 07:58 AMईरान का अमेरिका पर आरोप: उभरती शक्तियों भारत-चीन और रूस को रोकने के लिए दुनिया में युद्ध भड़का रहा वाशिंगटन
Mar 04, 2026 | 07:53 AMIran-Israel-USA War: तीसरे विश्वयुद्ध की आहट और दुनिया पर गहराया भीषण तेल संकट, रूस ने दी कड़ी चेतावनी
Mar 04, 2026 | 07:36 AMHoli 2026: आंखों में चुभ रहा है केमिकल रंग? ये 2 मिनट का घरेलू उपाय देगा आपको तुरंत राहत!
Mar 04, 2026 | 07:35 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM














