- Hindi News »
- Viral »
- Lift Accident Viral Video Valsad Gujarat Lives Saved By Few Seconds
गेट खुलते ही चल पड़ी लिफ्ट…गुजरात के वलसाड से आया दिल दहलाने वाला VIDEO
Valsad Lift Accident: सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि वत्सल पंचाल लिफ्ट से बाहर निकल रहे थे। जैसे ही उन्होंने पहला पैर बाहर रखा, तभी अचानक लिफ्ट ऊपर की ओर तेज गति से चल पड़ी।
- Written By: अर्पित शुक्ला

गेट खुलते ही चल पड़ी लिफ्ट (Image- Social Media)
Lift Accident Viral Video: गुजरात के वलसाड से एक बेहद डराने वाली घटना सामने आई है। सरदार हाईट्स (गुजरात हाउसिंग बोर्ड संकुल) की साबरमती बिल्डिंग में सुबह एक बड़ा लिफ्ट हादसा हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति जैसे ही लिफ्ट से बाहर निकलने की कोशिश करता है, अचानक लिफ्ट तेज रफ्तार से ऊपर की ओर चल पड़ती है। वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान वत्सलभाई पंचाल के रूप में हुई है, जो उसी परिसर में रहते हैं।
पैर बाहर रखते ही ऊपर भागी लिफ्ट
गुजरात से सामने आए सीसीटीवी वीडियो में नजर आता है कि वत्सलभाई लिफ्ट से बाहर निकल रहे थे। उनका एक पैर लिफ्ट से बाहर आ चुका था और वे पूरी तरह बाहर आने ही वाले थे कि तभी लिफ्ट अचानक ऊपर की ओर तेजी से बढ़ गई। झटके से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे बाहर की ओर गिर पड़े। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो वे लिफ्ट और दीवार के बीच फंस सकते थे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
सम्बंधित ख़बरें
मिडिल ईस्ट में तनाव कम करना चाहता है फ्रांस, मैक्रों ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान को मिलाया फोन, की खास अपील
कैसे लगी कटक के मेडिकल कॉलेज में आग? 7 लोग जिंदा जले तो 3 ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, 25 लाख के मुआवजे का एलान
ट्रंप के हाथ से फिसल रहा ईरान युद्ध! होर्मुज स्ट्रेट खुलावने के लिए मांगी 7 देशों से मदद, NATO को दी धमकी
अमेरिका के खिलाफ जंग में कूदे रूस और चीन! ईरानी विदेश मंत्री अराघची का दावा, युद्ध में मिल रही है सैन्य मदद
📍वलसाड़, गुजरात वलसाड के अपार्टमेंट में लिफ्ट के
अचानक चलने से युवक गंभीर घायल।#valsad #Lift pic.twitter.com/yxCRL4SHiU — Thoughts (@thoughts92749) March 4, 2026
सुरक्षा और रखरखाव पर उठे सवाल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में वत्सलभाई को गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। हालांकि इतनी भयावह घटना के बावजूद उनकी जान बच गई, जिसे लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे।
यह भी पढ़ें- मारुति 800 को मॉडिफाई कर बनाई लैम्बोर्गिनी, झारखंड के जुगाड़ का वीडियो हो रहा वायरल
इस घटना ने बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था और नियमित रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जरूरत है कि संबंधित प्रबंधन और प्रशासन इस मामले की गहन जांच करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
Lift accident viral video valsad gujarat lives saved by few seconds
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिका में दौड़ेगा तुमसर का लाल! जितेंद्र पटले का दुनिया की फेमस ‘बोस्टन मैराथन’ के लिए हुआ सिलेक्शन
Mar 16, 2026 | 10:58 AM‘मानस’ सिस्टम से होगी हाइपरलोकल मॉनिटरिंग, मुंबई में चार गुना बढ़ेगी प्रदूषण निगरानी क्षमता
Mar 16, 2026 | 10:55 AMसातारा-देवलाई में गहराया जल संकट; टैंकर से पानी की मांग; धीमी पाइपलाइन योजना से नहीं मिल रही राहत
Mar 16, 2026 | 10:52 AMOscar 2026 के रेड कार्पेट पर ईशा अंबानी का जलवा, विंटेज गाउन और डायमंड ज्वेलरी में पति संग दिखा रॉयल अंदाज
Mar 16, 2026 | 10:50 AMमिडिल ईस्ट में तनाव कम करना चाहता है फ्रांस, मैक्रों ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान को मिलाया फोन, की खास अपील
Mar 16, 2026 | 10:49 AMIndian Wells Open का खिताब यानिक सिनर ने किया अपने नाम, डेनियल मेदवेदेव को हराकर बने चैंपियन
Mar 16, 2026 | 10:46 AMBuldhana News: होटलों में धड़ल्ले से यूज हो रही घरेलू गैस, सुरक्षा और आपूर्ति दोनों से खिलवाड़
Mar 16, 2026 | 10:44 AMवीडियो गैलरी

पटना में NDA की बड़ी बैठक, सम्राट चौधरी के घर विधायकों को मिली ट्रेनिंग, क्या विपक्षी खेमे में होगी सेंधमारी?
Mar 15, 2026 | 10:12 PM
कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद डॉगी की तरह भौंकने लगा लड़का, लापरवाही ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:06 PM
5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, बंगाल में दो तो असम-केरल में एक चरण में वोटिंग; देखें पूरा शेड्यूल
Mar 15, 2026 | 10:01 PM
बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद और करणी सेना के बीच आर-पार, ‘चमड़ा उतारने’ वाले बयान से मचा हड़कंप!
Mar 15, 2026 | 02:22 PM
LPG की किल्लत पर मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- रोजगार से लेकर महंगाई तक हर मामले में फेल रही BJP
Mar 15, 2026 | 02:08 PM
सोनम वांगचुक की रिहाई को लेकर केंद्र पर भड़के सौरभ भारद्वाज, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Mar 15, 2026 | 01:56 PM













