- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mmr Bus Network Integration Route Fare Unification July 2026
यात्रियों को मिलेगी निर्बाध बस सेवा, MMR में रूट, किराया और टाइमटेबल एकीकृत करने की तैयारी शुरू
- Written By: अपूर्वा नायक
MMR Bus Network Integration Route: मुंबई महानगर क्षेत्र में बस सेवाओं को अधिक सुविधाजनक और किफायती बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। एकीकरण का खाका जुलाई तक तैयार किया जाएगा।

MMR बस नेटवर्क इंटीग्रेशन (सौ. सोशल मीडिया )
MMR Bus Network Integration Route News: मुंबई महानगर क्षेत्र की बस सेवाओं में व्यापक बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर राज्य सरकार ने 7 परिवहन उपक्रमों के रूट, किराया ढांचे, समय-सारिणी और तकनीकी प्रणालियों को एक मंच पर लाने की कवायद शुरू कर दी है।
इसके तहत ‘वन एमएमआर नेटवर्क की संकल्पना को साकार करने के लिए तकनीको और अध्ययन समूहों का गठन किया गया है। ये दोनों समूह जुलाई के अंत तक एकीकृत बस परिवहन का खाका तैयार कर रिपोर्ट सरकार को सौंपिंगे, जिससे यात्रियों को निर्बाध, सुविधाजनक और अधिक किफायती बस सेवा उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।
नगर विकास विभाग द्वारा सोमवार को जारी शासनादेश के अनुसार वर्तमान में एमएमआर क्षेत्र में विभिन्न परिवहन उपक्रम अलग-अलग रूट, किराया संरचना, समयसारिणी और तकनीकी प्रणालियों के आधार पर संचालित होते हैं। इससे यात्रियों को कई बार असुविधा का सामना करना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
149 करोड़ मुनाफे का झांसा देकर 6.81 करोड़ की ठगी, मुंबई साइबर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
गड़चिरोली: कोंढाला में अमरावती कमिटी की रेड, समृद्ध पंचायत अभियान के कार्यों को परखा
नागपुर WCL कोयला विवाद: समाधान के लिए बुलाई थर्ड पार्टी ही निकली धोखेबाज, खरीदार से मिलकर की करोड़ों साजिश
ऑपरेशन टाइगर की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे गुट में खलबली! सांसदों के बाद विधायकों को बुलाई बैठक
एकीकृत बस परिवहन मॉडल तैयार
इसी समस्या के समाधान के लिए एकीकृत बस परिवहन मॉडल तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर नगर विकास विभाग ने मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण डोंबिवली, मीरा-भायंदर, वसई-विरार और पनवेल की बस सेवाओं को एकीकृत करने के लिए तकनीकी समूह और अध्ययन समूह का गठन किया है। इन समूहों को जुलाई के अंत तक एकीकृत बस परिवहन व्यवस्था का विस्तृत खाका तैयार कर सरकार को सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है।
ये भी पढ़ें :- 149 करोड़ मुनाफे का झांसा देकर 6.81 करोड़ की ठगी, मुंबई साइबर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
15 जुलाई तक तकनीकी समूह देगा रिपोर्ट
- बेस्ट के सहायक महाप्रबंधक (यातायात एवं संचालन) की अध्यक्षता में गठित्त तकनीकी समूह की 15 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। यह समूह विभिन्न परिवहन उपक्रमों के बस नेटवर्क का अध्ययन कर मार्गों के पुनर्गठन, समान समय सारिणी, तकनीकी एकीकरण और साझा बस डिपो व अन्य सुविधाओं के उपयोग के लिए सुझाव देगा।
- समूह अंतर-शहरी और अंतर अधिकार क्षेत्रीय बस सेवाओं के लिए किराया दरो के युक्तिकरण पर भी विचार करेगा। साथ ही एक से अधिक परिवहन उपक्रमों के क्षेत्र से गुजरने वाली बस सेवाओं के लिए किराया निर्धारण और राजस्व वितरण की पद्धति भी प्रस्तावित करेगा।।
Mmr bus network integration route fare unification july 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यात्रियों को मिलेगी निर्बाध बस सेवा, MMR में रूट, किराया और टाइमटेबल एकीकृत करने की तैयारी शुरू
Jun 16, 2026 | 01:14 PMVaranasi: राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप, संजय सिंह बोले- करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नही
Jun 16, 2026 | 01:07 PMDevbhoomi Family ID: उत्तराखंड में नया नियम लागू, बाहरी लोगों को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Jun 16, 2026 | 01:01 PMFIFA World Cup 2026: ग्रुप ‘जी’ में ईरान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबले, 2-2 से बराबर हुआ मैच
Jun 16, 2026 | 01:00 PMइंदौर में मंदिर ट्रस्टी की दिनदहाड़े हत्या, पूर्व कर्मचारी ने डंडे से 41 बार किया वार, CCTV में कैद हुई वारदात
Jun 16, 2026 | 01:00 PM149 करोड़ मुनाफे का झांसा देकर 6.81 करोड़ की ठगी, मुंबई साइबर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
Jun 16, 2026 | 12:57 PMगड़चिरोली: कोंढाला में अमरावती कमिटी की रेड, समृद्ध पंचायत अभियान के कार्यों को परखा
Jun 16, 2026 | 12:56 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM












