- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Kdmc Action Against Open Garbage Dumping Kalyan Dombivli
कल्याण-डोंबिवली में कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई तेज, महापालिका ने बढ़ाई सख्ती
- Written By: अपूर्वा नायक
KDMC Action Against Open Garbage: कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका ने खुले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए पिछले 15 दिनों में 100 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किए हैं।

कल्याण-डोंबिवली मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया)
KDMC Action Against Open Garbage News: कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका ने खुले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए पिछले 15 दिनों में शहर के अलग-अलग पुलिस थानों में 100 से ज्यादा लोगों पर मामले दर्ज किए गए हैं।
यह कार्रवाई कचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त रामदास कोकरे के नेतृत्व में की जा रही है। कोकरे ने कहा कि शहर में साफ-सफाई और लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक जिन इलाकों में कार्रवाई हुई है, वहां के लोग अब नियमों का पालन कर रहे हैं। लोग तय समय पर कचरा सीधे कचरा गाड़ियों को ही दे रहे हैं।
नियमित कचरा गाड़ी न आने पर करें सूचित
कोकरे ने बताया कि कई लोग पकड़े जाने के डर से रात में कचरा फेंकते हैं। बचा हुआ खाना, मांस-मछली का कचरा खुले में फेंकने से आवारा कुत्ते जमा हो जाते हैं। इससे बच्चों और बुजुर्गों के बीच डॉग बाइट की घटनाएं बढ़ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इस केमिकल की मिलावट की वजह से जहरीली हुई शराब? पुणे में मतृकों के बढ़ते आंकड़ों से सकते में सरकार
50 साल पुराने भिवंडी एसटी डिपो की बदलेगी तस्वीर, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Navi Mumbai Water Quality Testing: नवी मुंबई में पानी की गुणवत्ता जांच अभियान, 663 सैंपल मानकों पर खरे
नागपुर में छुट्टी के दिन मनपा की बड़ी कार्रवाई: कॉटन मार्केट और सीताबर्डी में हटाए अतिक्रमण, 8 ठेले जब्त
साथ ही बदबू और गंदगी से लोगों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। अभी तक सबसे ज्यादा केस कल्याण पूर्व और कचरा-प्रवाहित इलाकों में दर्ज हुए हैं। कोकरे ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके इलाके में कचरा गाड़ी नियमित नहीं आ रही है, तो तुरंत महापालिका को सूचित करें।
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai Water Quality Testing: नवी मुंबई में पानी की गुणवत्ता जांच अभियान, 663 सैंपल मानकों पर खरे
कोविड के बाद बदली व्यवस्था
केडीएमसी अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान 300 से ज्यादा खुले डंपिंग स्पॉट बंद किए गए थे। घर-घर कचरा उठाने को बढ़ावा देने के लिए कबरे के डिब्बे भी हटा दिए गए थे। अब पालिका इस व्यवस्था को और मजबूत करने की योजना बना रही है।
Kdmc action against open garbage dumping kalyan dombivli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कल्याण-डोंबिवली में कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई तेज, महापालिका ने बढ़ाई सख्ती
May 29, 2026 | 02:27 PMTesla ने भारत में लॉन्च किया नया Model Y Premium, 500KM रेंज, लग्जरी केबिन और कम EMI ने मचाई हलचल
May 29, 2026 | 02:23 PME20 लेकर E30 तक, पेट्रोल पंप पर होने जा रहे ये बड़े बदलाव, इस योजना के लागू होते ही मिलेंगे कई ऑप्शन
May 29, 2026 | 02:22 PMइस केमिकल की मिलावट की वजह से जहरीली हुई शराब? पुणे में मतृकों के बढ़ते आंकड़ों से सकते में सरकार
May 29, 2026 | 02:21 PMट्विशा शर्मा केस: सास गिरीबाला सिंह और पति समर्थ 5 दिन की CBI रिमांड पर, आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी एजेंसी
May 29, 2026 | 02:19 PM50 साल पुराने भिवंडी एसटी डिपो की बदलेगी तस्वीर, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
May 29, 2026 | 02:15 PMकच्छ बॉडर पर अमित शाह का बड़ा दौरा, दलदली इलाकों का लेंगे जायजा, जानें क्या है पूरा प्लान
May 29, 2026 | 02:14 PMवीडियो गैलरी

Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM












