- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mega Plan For Traffic During Mumbai Immersion 84 Roads Closed 4000 Traffic Police Deployed
मुंबई विसर्जन में ट्रैफिक का मेगा प्लान: 84 सड़कें बंद, 4000 ट्रैफिक पुलिस तैनात
Ganesh Visarjan 2025: मुंबई गणेश विसर्जन के लिए 84 सड़कें बंद और 88 पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चप्पे- चप्पे पर 4000 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात कर दिये गये है।
- Written By: सोनाली चावरे

मुंबई गणेश विसर्जन ट्रैफिक मेगा प्लान (pic credit; social media)
Traffic plan for Ganesh immersion in Mumbai: अनंत चतुर्दशी पर लाखों भक्तों की भीड़ और हजारों गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक का मेगा प्लान लागू कर दिया है। शहर में कुल 84 सड़कें पूरी तरह बंद कर दी गई हैं, जबकि 88 सड़कों पर यातायात को नियंत्रित किया गया है।
रविवार से ही शहरभर में पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी शुरू कर दी। गिरगांव चौपाटी, दादर, जुहू और मालाड के समुद्र किनारे जहां विसर्जन होता है, वहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कुल 4000 से ज्यादा जवानों को विशेष ड्यूटी पर लगाया गया है। इसके अलावा 100 से अधिक अधिकारी खुद मैदान में उतरकर व्यवस्था संभाल रहे हैं। वैकल्पिक मार्गों की भी जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में किसानों की बैठक, मंत्री महाजन ने सुनी किसानों की समस्या; परियोजना पर सरकार का आश्वासन
वर्धा सामूहिक नकल कांड: 118 छात्र फेल, बायोलॉजी में मिले 0 अंक; डमी एडमिशन और पास कराने की गारंटी का भंडाफोड़
नासिक में भूमि अधिग्रहण विवाद, कुंभ रिंग रोड के खिलाफ किसानों का मोर्चा; प्रशासन पर गंभीर आरोप
Naroshankar Temple: नारोशंकर मंदिर में लगेंगे नए गुंबद; सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले मंदिर को मिलेगा भव्य स्वरूप
इसे भी पढ़ें- गणेश विसर्जन पर बारिश का साया: मुंबई में IMD का येलो अलर्ट, भक्तों की चिंता बढ़ी
बीएमसी ने भी पुलिस के साथ मिलकर पार्किंग और पंडाल एरिया के लिए गाइडलाइन जारी की है। मुंबईकरों को सलाह दी गई है कि वे अपनी गाड़ियों का इस्तेमाल कम करें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर भरोसा करें।
गणेश विसर्जन जैसे अवसर पर मुंबई की सड़कें अक्सर घंटों जाम रहती हैं। इस बार पुलिस ने हाईटेक कंट्रोल रूम के जरिए रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की है। जगह-जगह कैमरे लगाए गए हैं ताकि तुरंत कार्रवाई हो सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भक्तों की सुरक्षा और ट्रैफिक का सुचारू संचालन सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और पुलिस की गाइडलाइन का पालन करें।
Mega plan for traffic during mumbai immersion 84 roads closed 4000 traffic police deployed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में किसानों की बैठक, मंत्री महाजन ने सुनी किसानों की समस्या; परियोजना पर सरकार का आश्वासन
May 05, 2026 | 02:59 PMPune Nasrapur Case Protest: नसरापुर कांड पर पुणे में उबाल, दोषी को फांसी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन
May 05, 2026 | 02:59 PMकोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, विदेश भागने की आशंका
May 05, 2026 | 02:52 PMवर्धा सामूहिक नकल कांड: 118 छात्र फेल, बायोलॉजी में मिले 0 अंक; डमी एडमिशन और पास कराने की गारंटी का भंडाफोड़
May 05, 2026 | 02:52 PMTwins Club Bhopal: चीन के 20वें वर्ल्ड ट्विन्स फेस्टिवल में ट्विन्स क्लब, भोपाल ने मचाई धूम
May 05, 2026 | 02:51 PMMP: मोहन कैबिनेट में छाया बंगाल जीत का खुमार, झालमुड़ी खाकर मंत्रिमंडल ने लिए अहम फैसले
May 05, 2026 | 02:49 PMनासिक में भूमि अधिग्रहण विवाद, कुंभ रिंग रोड के खिलाफ किसानों का मोर्चा; प्रशासन पर गंभीर आरोप
May 05, 2026 | 02:48 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM











