संजू सैमसन की 'गोली' शॉट से चित हुए अंपायर, रोहन पंडित दर्द के कारण मैदान पर गिरे, देखें वीडियो

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दौरान एक डरावना मंजर देखने को मिला, जब अंपायर रोहन पंडित चोटिल होकर मैदान पर गिर पड़े।
संजू सैमसन की 'गोली' शॉट से चित हुए अंपायर, रोहन पंडित दर्ज के कारण मैदान पर गिरे, देखें वीडियो
चोटिल हुए अंपायर रोहन पंडित (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Umpire Rohan Pandit: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टी20 मैच में अंपायर रोहन पंडित के साथ एक अप्रत्याशित घटना हुई। मैच के दौरान संजू सैमसन के एक शॉट से अंपायर के दाएं पैर के घुटने में गेंद लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गए। फिजियो द्वारा तुरंत चेक करने के बाद वह कुछ समय के लिए खड़े नहीं हो सके, लेकिन बाद में फिर अंपायरिंग के लिए मैदान पर लौट आए।

साउथ अफ्रीका ने किया टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, यह निर्णय उनके लिए लाभकारी साबित नहीं हुआ। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की।

संजू सैमसन की शॉट से चोटिल हुए अंपायर

भारतीय पारी के 9वें ओवर की चौथी गेंद पर संजू सैमसन ने एक शॉट खेला जो गेंदबाज डोनोवन फेरिया के हाथों को चकमा देकर सीधे अंपायर रोहन पंडित के पैर में जा लगी। अंपायर काफी दर्द में दिखे और अपने पैरों पर खड़े नहीं हो सके। उन्होंने जमीन पर लेटकर फिजियो का इंतजार किया। फिजियो ने तुरंत उनका उपचार किया, जिसके बाद अंपायर पुनः मैदान पर लौट आए।

संजू सैमसन की बेहतरीन पारी

अंपायर के साथ हुई इस घटना के बाद संजू सैमसन अधिक देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। वह 10वें ओवर की पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। संजू ने कुल 22 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर 21 गेंदों में 34 रन की साझेदारी भी बनाई।

अभिषेक शर्मा की जबरदस्त बल्लेबाजी

संजू सैमसन के अलावा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 21 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल था। अभिषेक की तेज और आक्रामक बल्लेबाजी ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई और टीम को दबाव से बाहर निकाला।

इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने जोश और आक्रामकता से शुरुआत की, जबकि अंपायर के चोटिल होने की घटना ने कुछ समय के लिए खेल को प्रभावित किया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की शानदार साझेदारी ने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अंपायरिंग स्टाफ और फिजियो की तत्परता ने सुनिश्चित किया कि मैच सही ढंग से आगे बढ़ सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com