-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Manori Kandivali Water Tunnel Mumbai Project Bmc Desalination Plant
मुंबई में पानी की किल्लत होगी दूर: मनोरी-कांदिवली वॉटर टनल प्रोजेक्ट को रफ्तार, 1,527 करोड़ मंजूर
- Written By: रूपम सिंह
Mumbai Water Tunnel Project: बीएमसी ने मनोरी डिसेलिनेशन प्लांट से कांदिवली तक ₹1,527 करोड़ की वॉटर टनल परियोजना को दी रफ्तार। Afcons इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगी 7.17 किमी लंबी सुरंग।

मुंबई परियोजना (फोटो.सोशल मीडिया)
BMC Manori Kandivali Water Tunnel Project Approval: मुंबई बीएमसी ने मुंबई की भविष्य की पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मनोरी में बन रहे समुद्री जल डिसेलिनेशन संयंत्र से कांदिवली के महावीर नगर तक प्रस्तावित जल सुरंग (वॉटर टनल) परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह परियोजना मनोरी स्थित प्रस्तावित पंपिंग स्टेशन से चारकोप होते हुए कांदिवली की मौजूदा जलापूर्ति प्रणाली तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
बीएमसी के अनुसार मनोरी में 200 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता का समुद्री जल डिसेलिनेशन संयंत्र निर्माणाधीन है, जिसकी क्षमता भविष्य में 400 एमएलडी तक बढ़ाने का प्रावधान रखा गया है।
परियोजना के डिजाइन एवं निर्माण की अनुमानित लागत लगभग 1,527.75 करोड़ रुपये है। निर्माण अवधि 45 महीने निर्धारित की गई है, जबकि संचालन एवं रखरखाव सहित कुल अनुबंध अवधि 129 महीने होगी। बीएमसी का कहना है कि डिसेलिनेशन संयंत्र के पूरा होने तक जल सुरंग का तैयार होना आवश्यक है, ताकि उत्पादित पेयजल को बिना किसी बाधा के शहर की जल वितरण प्रणाली से जोड़ा जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला: प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल का विरोध, NCP सांसद आज पीएम मोदी से मिलेंगे
जेल की सुरक्षा में सेंध; अमरावती जेल में चढ़कर बना रहा था वीडियो, सुरक्षा कर्मियों ने दबोचा
छत्रपति संभाजीनगर: जायकवाडी में लबालब पानी, सिंचाई,पेयजल,उद्योग के लिए राहत; शिरसाट ने दिए नियोजन के निर्देश
परिवार साथ दे तो… स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बैन, लेकिन एक्शन प्लान पर घिरे FDA तुकाराम मुंढे
इस संयंत्र में तैयार होने वाले पेयजल को मुंबई शहर की जल वितरण व्यवस्था तक पहुंचाने के लिए लगभग 7.175 किलोमीटर लंबी भूमिगत जल सुरंग बनाई जाएगी। राज्य सरकार ने 3 जुलाई 2026 को इस परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। बीएमसी के मुताबिक सुरंग का निर्माण अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) से किया जाएगा। सुरंग का खुदाई व्यास 3.2 मीटर तथा अंतिम आंतरिक व्यास 2.5 मीटर होगा।
मनोरी में विकसित किया जाएगा अत्याधुनिक पंपिंग स्टेशन
परियोजना के तहत मनोरी, चारकोप और कांदिवली में तीन गहरे शाफ्ट बनाए जाएंगे। सुरंग के अधिकांश हिस्से में आरसीसी लाइनिंग होगी, जबकि गोराई खाड़ी और कांदिवली के कुछ हिस्सों में माइल्ड स्टील लाइनिंग का उपयोग किया जाएगा। परियोजना में मनोरी में 400 एमएलडी क्षमता का आधुनिक पंपिंग स्टेशन भी विकसित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार: CM फडणवीस के निर्देश, 1.60 लाख पीएम आवासों को मंजूरी
31.77 करोड़ रुपये की दी छूट
- यहां चार उच्च क्षमता वाले पंप लगाए जाएंगे तथा परिसर में 100 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र भी स्थापित होगा। इसके अलावा कंट्रोल रूम, वाल्व, पाइपलाइन और परीक्षण जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी। संचालन एवं रखरखाव (ओ एंड एम) की जिम्मेदारी 7 वर्षों तक ठेकेदार के पास रहेगी।
- बीएमसी ने यह निविदा ‘डिजाइन, निर्माण एवं संचालन’ मॉडल पर जारी की थी। कई बार समय सीमा बढ़ाने के बाद 2 कंपनियों ने निविदा जमा की। तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन के बाद एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का प्रस्ताव सबसे कम पाया गया, बातचीत के बाद कंपनी ने 31.77 करोड़ रुपये की छूट दी, जिससे उसका प्रस्ताव
- बीएमसी के अनुमानित खर्च से 0.185 प्रतिशत कम हो गया। बीएमसी के जलापूर्ति विभाग ने अब तक 18 जल सुरंगों का निर्माण कर 101.225 किलोमीटर का नेटवर्क तैयार किया है, जबकि पांच अन्य सुरंग परियोजनाओं पर वर्तमान में काम जारी है। अधिकारियों का मानना है कि मनोरी। कांदिवली जल सुरंग परियोजना पूरी होने के बाद मुंबई की जलापूर्ति व्यवस्था अधिक मजबूत, विश्वसनीय और भविष्य की बढ़ती मांग के अनुरूप सक्षम बन सकेगी।
Manori kandivali water tunnel mumbai project bmc desalination plant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला: प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल का विरोध, NCP सांसद आज पीएम मोदी से मिलेंगे
Aug 09, 2026 | 09:43 AMExplainer: भारत के स्वदेशी ड्रोन पर दुनिया की दिलचस्पी, अमेरिका, चीन और ईरान के ड्रोन से कितना अलग है KAL?
Aug 09, 2026 | 09:39 AMअमरनाथ यात्रा पर बड़ा अपडेट! 9 अगस्त से पहलगाम-बालटाल दोनों रूट बंद, जानें क्यों लिया गया फैसला
Aug 09, 2026 | 09:35 AMRedmi Note 17 5G: 8000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया Redmi का नया फोन, जानें कीमत
Aug 09, 2026 | 09:31 AMएशिया कप 2026 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते द हंड्रेड से बाहर
Aug 09, 2026 | 09:28 AMIslamic NATO में आया नया मोड़! तुर्की ने सऊदी को छोड़ा पीछे, पाकिस्तान में हलचल
Aug 09, 2026 | 09:24 AMजेल की सुरक्षा में सेंध; अमरावती जेल में चढ़कर बना रहा था वीडियो, सुरक्षा कर्मियों ने दबोचा
Aug 09, 2026 | 09:22 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM












