नागपुर में अतिक्रमण पर मनपा का बुलडोजर: सीताबर्डी और महल के बाद बेलतरोड़ी में भी मनपा के दस्ते का छापा

Nagpur Anti Encroachment Drive: नागपुर मनपा ने बेलतरोड़ी, सीताबर्डी और महल में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़क व फुटपाथ खाली कराए। कार्रवाई के दौरान अवैध सामान भी जब्त किया गया।
NMC's bulldozer against encroachment in Nagpur: After Sitabuldi and Mahal, NMC squad raids Beltarodi too.
नागपुर मनपा, अतिक्रमण कार्रवाई, (सोर्स- नवभारत फाइल फोटो)
Updated on

Nagpur Encroachment Removal Drive: नागपुर जिले में गुरुवार को मनपा के प्रवर्तन विभाग की ओर से सिटी के अलग-अलग हिस्सों में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए कार्रवाई की गई। एक ओर जहां पहली बार बेलतरोड़ी इलाके में मनपा का डंडा चला, वहीं हमेशा की तरह सीताबर्डी और महल क्षेत्र में भी दस्ते ने हाजिरी लगाई।

बेलतरोड़ी में तो मनपा के प्रवर्तन विभाग के दस्ते को देखकर लोगों को किसी आश्चर्य से कम नहीं हुआ। मनपा द्वारा बेलतरोड़ी में कार्रवाई कैसे की जा रही है, इस तरह के सवाल भी कार्रवाई के दौरान पूछे जा रहे थे। लोगों के सवालों के बीच ही दस्ते ने बेलतरोड़ी में कार्रवाई करते हुए सामान की जब्ती भी की। साथ ही सड़कों और फुटपाथों को अवैध कब्जे से मुक्त किया।

एक ट्रक सामान जब्त

प्रवर्तन विभाग के दस्ते ने बेलतरोड़ी रोड परिसर से लेकर खामला शास्त्री लेआउट रोड और गोरपेठ परिसर तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान न केवल सड़कों को खाली कराया गया बल्कि अवैध अतिक्रमणकारियों का लगभग एक ट्रक सामान भी जब्त किया गया। मनपा की टीम ने जब्ती की इस कार्रवाई में 3 ठेले और 2 लोहे के स्टैंड भी जब्त किए।

सीताबर्डी मेन रोड पर संयुक्त कार्रवाई

प्रवर्तन विभाग के 2 दस्तों ने संयुक्त रूप से सीताबर्डी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कमान संभाली। सीताबर्डी मेन रोड से वैरायटी चौक तक और फिर वहां से वापस सीताबर्डी मेन रोड तक पूरे दिन कार्रवाई जारी रही। इस दौरान सड़क के दोनों ओर और फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। इसी तरह महल में महल चौक से बडकस चौक, केलीबाग रोड, गडकरी वाड़ा परिसर और कल्याणेश्वर मंदिर परिसर होते हुए वापस महल व बडकस चौक तक पूरे दिन अभियान चलाया।

Navbharat Live
navbharatlive.com