-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Sir Process Bjp Booth Level Agents Claims 2167 Bla Appointed Congress Rain Politics
नागपुर में SIR प्रक्रिया पर सियासत तेज: भाजपा का आरोप-कांग्रेस, आप और बसपा ने नहीं बनाए पर्याप्त BLA
- Written By: अंकिता पटेल
Booth Level Agents: नागपुर में एसआईआर प्रक्रिया और भारी बारिश को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने 2167 बीएलए नियुक्त करने का दावा करते हुए विपक्ष के आरोपों को खारिज किया।

दयाशंकर तिवारी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur SIR Political Row: नागपुर शहर में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया और हाल ही में हुई भारी बारिश के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा ने दावा किया है कि दुर्भाग्यवश कांग्रेस, आप और बसपा ने अपेक्षित संख्या में बीएलए नियुक्त नहीं किए जबकि अकेले भारतीय जनता पार्टी ने 2167 बीएलए नियुक्त किए हैं।
एसआईआर प्रक्रिया में नागरिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है लेकिन सामान्य नागरिक कई कारणों से इस प्रक्रिया से दूर रहते हैं। इसलिए निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त करने को कहा था।
भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा पूरी पारदर्शिता के साथ नागरिकों को मतदान प्रक्रिया में सहायता कर रही है। वहीं भारी बारिश एक प्राकृतिक आपदा थी, जिसे राजनीति से प्रेरित होकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्ट सिटी बस सेवा का कायाकल्प: मनपा कर्मचारियों के हुनर से 30 लाख की बचत, फेरों की संख्या में होगा इजाफा
संभाजीनगर मनपा की अंतिम चेतावनी: 7 अगस्त तक जमा करें फीस, वरना रद्द होंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन!
महाराष्ट्र में Ola-Uber-Rapido के लिए 1 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
समय पर सुनवाई होती तो एकनाथ शिंदे नहीं बनते सीएम, शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की दलील
निजी लोगों की नियुक्ति के आरोप पर बोले
कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे के उस आरोप पर कि भाजपा ने एसआईआर के लिए निजी लोगों को नियुक्त किया है, तिवारी ने स्वीकार किया कि महानगर में लगभग 300 से 350 एसआईआर समन्वयक नियुक्त किए गए हैं।
उनका काम बीएलओ और बीएलए की मदद से मतदाताओं के फॉर्म सही ढंग से भरवाने में सहायता करना है। भाजपा ने एक एप विकसित किया है, जिसके माध्यम से वर्ष 2002 की मतदाता सूची में नाम खोजकर नागरिकों की मदद की जा रही है, ताकि किसी भी मतदाता का नाम छूट न जाए,
पानी और ‘क्लाउडबर्स्ट’ जैसी स्थिति पर बयान
गुडधे के एक लाख करोड़ रुपये कमीशन में गए और नागपुर पानी-पानी हो गया वाले बयान पर पलटवार करते हुए तिवारी ने कहा कि उस राशि में नागपुर को मिलने वाले पीने के पानी की लागत भी शामिल है।
यह भी पढ़ें:-स्मार्ट सिटी बस सेवा का कायाकल्प: मनपा कर्मचारियों के हुनर से 30 लाख की बचत, फेरों की संख्या में होगा इजाफा
इसलिए इसे ‘पानी में जाना’ कहना पूरी तरह गलत है। हाल ही में हुई भारी बारिश पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 24 घंटे में 65 मिमी बारिश को अतिवृष्टि कहा जाता है लेकिन नागपुर में महज ढाई घंटे में 180 मिमी बारिश हुई, जो कि ‘क्लाउडबर्स्ट’ प्राकृतिक आपदा थी।महानगर पालिका की व्यवस्था 65 मिमी बारिश को ध्यान में रखकर बनाई गई थी। इसलिए इतनी भारी बारिश का सामना करना मुश्किल था।
Nagpur sir process bjp booth level agents claims 2167 bla appointed congress rain politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में SIR प्रक्रिया पर सियासत तेज: भाजपा का आरोप-कांग्रेस, आप और बसपा ने नहीं बनाए पर्याप्त BLA
Jul 31, 2026 | 12:20 PMमहाराष्ट्र में हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार: CM फडणवीस के निर्देश, 1.60 लाख पीएम आवासों को मंजूरी
Jul 31, 2026 | 12:17 PMCJP प्रदर्शनकारियों को फांसी वाले PM मोदी और पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो के खिलाफ बड़ा एक्शन, मुंबई में FIR
Jul 31, 2026 | 12:16 PMरोहित शर्मा का भावुक संदेश, अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर बोले- तुम्हारी मेहनत और…
Jul 31, 2026 | 12:13 PMएनिमल’ विवाद पर दीपिका चिखलिया ने किया रणबीर कपूर का सपोर्ट, साई पल्लवी को लेकर कही ये बात
Jul 31, 2026 | 12:11 PMFDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे को दोहरा झटका: 29 अफसरों ने खोला मोर्चा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी दी कड़ी नसीहत
Jul 31, 2026 | 12:04 PMस्मार्ट सिटी बस सेवा का कायाकल्प: मनपा कर्मचारियों के हुनर से 30 लाख की बचत, फेरों की संख्या में होगा इजाफा
Jul 31, 2026 | 12:02 PMवीडियो गैलरी

अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM
8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM













