-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Municipal Corporation Elections Sec Announced Revised Voter List Schedule
महाराष्ट्र निकाय चुनाव: मतदाता सूची जारी होने की तारीखें बदलीं, 29 निगमों के लिए नए शेड्यूल का ऐलान
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra Nikay Chunav: महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) ने 29 नगर निगमों के लिए मतदाता सूची तैयार करने का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। अंतिम सूची अब 15 दिसंबर को प्रकाशित होगी।

काॅन्सेप्ट फोटो (सोर्स सोशल मीडिया)
Maharashtra Municipal Corporation Elections Revised Voter List Schedule: महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) ने राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची तैयार करने हेतु संशोधित कार्यक्रम की घोषणा मंगलवार को की है। हालांकि, आयोग ने अभी तक इन नगर निकायों में चुनाव कराने के लिए तरीखों की घोषणा नहीं की है।
तीन अहम तारीखों में हुआ बदलाव
महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने 29 नगर निगमों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए एक अधिकारी के माध्यम से संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की है। यह बदलाव मुख्य रूप से उन आपत्तियों पर विचार करने के बाद किया गया, जो पहले प्राप्त हुई थीं। आयोग द्वारा जारी किए गए नए शेड्यूल के तहत, मतदाता सूची प्रकाशन से संबंधित तीन प्रमुख अंतिम तिथियों में संशोधन किया गया है।
1. वार्डवार अंतिम सूची का प्रकाशन
मतदान की प्रक्रिया के लिए वार्डवार अंतिम सूची के प्रमाणीकरण और प्रकाशन की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह काम 10 दिसंबर को पूरा किया जाना था। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, वार्डवार अंतिम सूची के प्रकाशन का समय अब 10 दिसंबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
E20 पेट्रोल पर कांग्रेस का सरकार पर हमला: हर्षवर्धन सपकाल का बड़ा दावा, नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग
वर्धा में करंजी-काजी के पास कार की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, 15 विद्यार्थी घायल, 6 की हालत गंभीर
Gen Z Voters को साधने में जुटी शिवसेना: एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश, युवाओं को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
रिश्वतखोरी मामले में हेड कांस्टेबल बरी, कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए, ACB की कार्रवाई पर उठे सवाल!
2. मतदान केंद्र की सूची का प्रकाशन
मतदान केंद्रों की सूची को प्रकाशित करने की अंतिम तिथि में भी संशोधन किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्र की सूची के प्रकाशन की अंतिम तिथि पहले 15 दिसंबर निर्धारित की गई थी। इसे बढ़ाकर अब 20 दिसंबर कर दिया गया है।
3. मतदान केंद्रवार मतदाता सूची का प्रकाशन
मतदान प्रक्रिया के इस अंतिम चरण की तारीख भी बदली गई है। मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची के प्रकाशन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर से बढ़ाकर 27 दिसंबर की गई है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र से अलग होगा विदर्भ? मंत्री बावनकुले के बयान से गरमाई सियासत, बोले- हम उस ओर…
तकनीकी समस्याओं पर आयोग के निर्देश
राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम अधिकारियों को मतदाता सूची तैयार करने के संबंध में विशेष निर्देश भी दिए हैं। एसईसी ने निर्देश दिया है कि यदि मतदाता सूची तैयार करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्याएं आती हैं, तो नगर निगम अधिकारी ईमेल या फोन के जरिए अपने-अपने कम्प्यूटरीकरण प्रकोष्ठ से संपर्क कर सकते हैं। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम 29 नगर निगमों के चुनावों के लिए है, जिनकी तारीखों की घोषणा अभी बाकी है।
Maharashtra municipal corporation elections sec announced revised voter list schedule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से लौटे भारतीय बॉक्सरों का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से गूंजा माहौल
Aug 04, 2026 | 10:39 AMDelhi Health Scam: धूल फांक रहीं 448 एक्स-रे मशीनें, 650 करोड़ के घोटाले में PMO सख्त, जानिए पूरा मामला
Aug 04, 2026 | 10:26 AM32 सेकेंड में 34 वार, CCTV में कैद हुई वारदात, फरीदाबाद में महिला स्कूल टीचर की दिनदहाड़े हत्या
Aug 04, 2026 | 10:26 AMमाफी नहीं मांगते तो तबाह हो जाते 3 ठिकाने; यूक्रेन पर हमले की तैयारी में था ईरान, अब दी बड़ी चेतावनी
Aug 04, 2026 | 10:24 AMMP Weather Update: प्रदेश में 2 दिन हल्की बारिश, 6 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून, भारी बरसात का अलर्ट
Aug 04, 2026 | 10:20 AME20 पेट्रोल पर कांग्रेस का सरकार पर हमला: हर्षवर्धन सपकाल का बड़ा दावा, नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग
Aug 04, 2026 | 10:18 AMवर्धा में करंजी-काजी के पास कार की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, 15 विद्यार्थी घायल, 6 की हालत गंभीर
Aug 04, 2026 | 10:13 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM












