-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Maharashtra Municipal Corporation Election Updates Voter List December 2025
महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनावों की उलटी गिनती शुरू! कब होगी घोषणा? जानिए पूरी टाइमलाइन
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra Nikay Chunav: महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव की तैयारी तेज। राज्य निर्वाचन आयोग ने 10 दिसंबर तक मतदाता सूची की आपत्तियों का निपटारा करने के निर्देश दिए।

अकोला महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Municipal Corporation Elections Update: महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के बाद अब महानगरपालिका चुनावों की तैयारियों तेज हो गई है। राज्य निवार्चन आयोग ने प्रदेश की 29 महानगरपालिका के चुनावों की समीक्षा की। इस बैठक में मनपा की मतदाता सूचियों पर प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर चर्चा की गई। आयोग ने स्पष्ट किया कि इन आपत्तियों का निपटारा 10 दिसंबर तक कर दिया जाएगा।
इस संबंध में अकोला महानगरपालिका के आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. सुनील लहाने ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव की आदर्श आचार संहिता 15 से 20 दिसंबर के बीच लागू होने की संभावना जताई जा रही है। राज्य की 29 महानगरपालिकाओं का कार्यकाल चार वर्ष पूर्व ही समाप्त हो चुका है। इसी के अनुरूप मनपा क्षेत्र की मतदाता सूची की प्रक्रिया प्रशासनिक स्तर पर शुरू है और इसे 22 दिसंबर तक पूर्ण करना अनिवार्य है। मनपा प्रशासन ने चुनावी तैयारियां आरंभ कर दी हैं। चुनाव विभाग ने कामकाज शुरू कर दिया है।
चुनाव घोषित होने की संभावना
नगर परिषद और नगर पंचायत की मतदान प्रक्रिया पहले ही संपन्न हो चुकी है, जबकि कुछ नगर परिषद और नगर पंचायतों का मतदान 20 दिसंबर को होना है। इसके बाद 21 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके पश्चात जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव अपेक्षित हैं, लेकिन अब मनपा चुनाव घोषित होने की प्रबल संभावना है। इसी कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने मनपा आयुक्तों की तात्कालिक बैठक आयोजित की, जिसमें मतदाता सूची पर आपत्तियों और सुझावों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: GST और आयकर प्रणाली में हो सुधार, विदर्भ चेंबर ने CAT को सौंपे 3 अहम ज्ञापन
मुंबई BMC में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों का बढ़ा बैकलॉग, शादी, वीजा और एडमिशन की प्रक्रिया हो रही प्रभावित
Akola News: अकोला में GIS सर्वे से 12,958 नई संपत्तियां मिलीं, बढ़ेगा मनपा का राजस्व
Akola News: लॉकडाउन में हुआ अकोला कृषि महाविद्यालय में बड़ा घोटाला, 97 फाइलें गायब होने का दावा
यह भी पढ़ें:- नागपुर खंडपीठ के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, 21 दिसंबर को ही आएंगे निकाय चुनाव के नतीजे
मतदाता सूची संबंधी कार्यक्रम
- प्रारूप मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निर्णय लेकर प्रभागवार अंतिम मतदाता सूची अधिप्रमाणित कर प्रकाशित करने की तिथि 10 दिसंबर 2025 है।
- मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित करने की तिथि 15 दिसंबर 2025 है। मतदान केंद्रवार मतदाता सूची प्रकाशित करने की तिथि 22 दिसंबर 2025 है।
- इस प्रकार राज्य निर्वाचन आयोग ने महानगरपालिका चुनावों की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए मतदाता सूची की प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्णय लिया है।
Maharashtra municipal corporation election updates voter list december 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संसद में हंगामे पर अरविंद सावंत का सरकार पर हमला: सदन चलाना सत्ता पक्ष का काम, राम मंदिर मुद्दे पर मांगी बहस
Aug 04, 2026 | 11:30 AMमहाराष्ट्र में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर बैन, मंत्री नितेश राणे ने गोवा के सीएम से मांगी मदद, जानिए नियम
Aug 04, 2026 | 11:30 AMगड़चिरोली में चार दिन की बारिश से तबाही, 56 पशुओं की मौत, 512 मकान प्रभावित होने से लोगों ने मांगें मुआवजे
Aug 04, 2026 | 11:30 AMScreen Time: बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले पढ़ें ये रिपोर्ट, स्क्रीन टाइम का असर आपकी सोच से कहीं ज्यादा
Aug 04, 2026 | 11:29 AMसिर्फ फटकार ही नहीं अब भरना होगा हर्जाना, नवी मुंबई होटल लाइसेंस निलंबन मामले में FDA को हाईकोर्ट का झटका
Aug 04, 2026 | 11:25 AMएक्ट्रेस त्रिशा पर विवादित बयान पड़ा भारी! उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु पुलिस ने किया अरेस्ट, सड़कों पर हंगामा
Aug 04, 2026 | 11:24 AMसमंदर में नहा रहे लोगों के बीच गिरा यूक्रेनी ड्रोन, धमाके के बाद मची अफरा-तफरी; सामने आया VIDEO
Aug 04, 2026 | 11:17 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














