- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ganpati Idol Immerse Mumbai Bombay High Court No Fundamental Right
बाणगंगा में नहीं होगा गणपति प्रतिमा विसर्जन, बॉम्बे HC ने खारिज की याचिका, जानें क्या कहा
- Written By: अर्पित शुक्ला
बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि याचिका खारिज करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को यह अधिकार नहीं है कि वह मूर्ति का विसर्जन केवल बाणगंगा में ही करे।

बॉम्बे हाई कोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ganeshotsav News: बॉम्बे हाईकोर्ट ने पवित्र बाणगंगा तालाब में गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। मुंबई में इस समय गणपति उत्सव चल रहा है और पूजा के समापन के बाद श्रद्धालु गणपति बाप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं। इस मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि जब न्यायालय के समक्ष किसी व्यक्तिगत अधिकार से जुड़ा कोई विषय आता है, चाहे वह नागरिक का मूल अधिकार हो या समुदाय का अधिकार, तो न्यायालय को यह देखना आवश्यक है कि केवल किसी व्यक्ति को हुई असुविधा या अधिकार के हनन से ही याचिका को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
याचिकाकर्ता संजय शिर्के ने अदालत से यह कहते हुए गुहार लगाई थी कि महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) की अधिसूचना से नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। इसमें 6 फीट से कम ऊंचाई की गणपति मूर्तियों को कृत्रिम तालाबों में विसर्जित करने का निर्देश दिया गया है। अदालत ने कहा कि महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 26 अगस्त को जारी किए गए दिशा-निर्देश, जिनमें बाणगंगा तालाब और अन्य प्राकृतिक जल निकायों में पर्यावरण-अनुकूल मूर्तियों के विसर्जन पर रोक लगाई गई थी, वह जनहित में थे।
मूर्तियों के विसर्जन का कोई स्पष्ट मौलिक अधिकार नहीं
हाई कोर्ट ने कहा कि कृत्रिम तालाबों में 6 फीट से अधिक ऊंची मूर्तियों के विसर्जन में कठिनाई हो सकती है और इसी कारण इस वर्ष 6 फीट से ऊंची मूर्तियों को प्राकृतिक जलाशयों में विसर्जन की अनुमति दी गई थी। हालांकि याचिकाकर्ताओं ने यह तर्क दिया कि एमपीसीबी की अधिसूचना उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में दिए गए आदेश के खिलाफ है।
सम्बंधित ख़बरें
कोटा, इलाहाबाद, दिल्ली… NEET पेपर लीक पर BJP के खिलाफ मोर्ची खोलेंगे राहुल गांधी; करेंगे देशव्यापी आंदोलन
Jaspal Rana Funeral: मणिकर्णिका घाट पर पंचतत्व में विलीन होंगे शूटर जसपाल राणा, CM योगी भी होंगे शामिल
उनको पूरा हक है… TMC नेता कल्याण बनर्जी के तीखे वार पर अभिषेक का पलटवार, बोले- वो मुझे बचपन से जानते हैं
सुबह-सुबह पुलिस और केंद्रीय बलों ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर मारा छापा, मदन मित्रा के यहां भी पहुंची ED
महाराष्ट्र सरकार की तरफ से पक्ष रख रहे महाधिवक्ता डॉ. बीरेंद्र सराफ ने याचिका में की गई प्रार्थनाओं का विरोध किया और कहा कि 26 अगस्त 2025 की अधिसूचना का उद्देश्य आम लोगों को सभी प्रकार की मूर्तियों के विसर्जन के लिए कृत्रिम टैंकों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी स्थिति में याचिकाकर्ता को बाणगंगा में पर्यावरण के अनुकूल मूर्तियों के विसर्जन का कोई स्पष्ट मौलिक अधिकार प्राप्त नहीं है।
बाणगंगा एक धरोहर संरचना और संरक्षित स्मारक
सराफ ने आगे कहा कि बाणगंगा एक धरोहर संरचना और संरक्षित स्मारक है। उसके पास ही कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं और किसी को यह विशेषाधिकार नहीं है कि वह मूर्ति केवल बाणगंगा में ही विसर्जित करे। वह थोड़ी दूरी पर स्थित चौपाटी ले जाकर विसर्जन कर सकता है। मुंबई में प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पुरातत्व विभाग ने बाणगंगा में विसर्जन की अनुमति नहीं दी है।
यह भी पढ़ें- ओबीसी नाराज…मराठा आरक्षण देकर फंस गए फडणवीस! महायुति पर मंडराया नया सियासी संकट
दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पीठ ने कहा कि हम यह मानने के लिए संतुष्ट नहीं हैं कि इस प्रकरण में नोटिस जारी करने की भी आवश्यकता है। पीठ ने आगे कहा कि याचिका में संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत प्रदत्त शक्तियों के प्रयोग के लिए आवश्यक तथ्य प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता ने यह जानकारी नहीं दी कि बाणगंगा में प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कितने लोग आते हैं और किस समय आते हैं। इसके बाद हाई कोर्ट ने बाणगंगा झील और शहर के अन्य प्राकृतिक जलाशयों में पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की अनुमति मांगने वाली याचिका को खारिज कर दिया।
Ganpati idol immerse mumbai bombay high court no fundamental right
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘नेहरू से बहुत आगे निकले PM मोदी’, चंद्रकांत पाटिल ने शरद पवार की गुगली का दिया करारा जवाब
Jun 13, 2026 | 01:17 PMनागपुर: दहेगांव हाईवे पर SBI का ATM क्षतिग्रस्त, गैस कटर से कैश उड़ाने की कोशिश नाकाम; सुरक्षा पर उठे सवाल
Jun 13, 2026 | 01:17 PMमुरैना में प्लाईवुड से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान
Jun 13, 2026 | 01:15 PMनासिक जिले के 654 स्थानों पर गहराया भीषण जलसंकट, 179 निजी टैंकरों के भरोसे 3 लाख से अधिक आबादी की प्यास
Jun 13, 2026 | 01:04 PMMonsoon Update: एयरपोर्ट पर मची खलबली, फ्लाइट्स हुई लेट; UP-MP में भी बदला मौसम का मिजाज
Jun 13, 2026 | 12:59 PMनागपुर में ‘मिशन मुक्ति’ की कामयाबी: भिक्षावृत्ति के दलदल से मुक्त कराए गए 52 और लोग, अब तक 745 को नया जीवन
Jun 13, 2026 | 12:58 PMसुप्रीम कोर्ट से शिक्षकों को बड़ी राहत, आरटीई से पहले नियुक्त टीचरों को टीईटी पास करने के लिए 2028 तक का समय
Jun 13, 2026 | 12:49 PMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM














