Ladki Behan योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लाभार्थियों की सूची से हटाए गए 77,980 खाते

बीजेपी की Ladki Behan योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जिसमें 12,431 पुरुषों और 77,980 अपात्र महिलाओं ने भी इस योजना का लाभ उठाया था। जिसके कारण सरकारी खजाने को 24 करोड़ का नुकसान हुआ है।
Ladki Behan Yojana
लाडली बहन योजना (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Ladki Behan News Update: विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी नीत महायुति का सत्ता में वापसी करानेवाली 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण' (लाडली बहन) योजना में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है।

गरीब एवं मध्यम वर्ग की महिलाओं के आर्थिक सरलीकरण के इरादे से शुरू की गई इस योजना का लाभ-हजारों पुरुषों ने फर्जीवाड़ा करके उठाया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के सूत्रों के हवाले से आई कुछ रिपोटों में दावा किया गया कि 12,431 पुरुषों ने इस योजना का गलत तरीके से लाभ उठाया है।

निरीक्षण के बाद, उन सभी को लाभार्थियों की सूची से हटा दिया गया। जांच में पता चला है कि फर्जीवाड़ा करके लाडली बने लाभार्थी पुरुषों ने लगभग सालभर योजना का पैसा लिया। इस वजह से सरकारी तिजोरी की लगभग 24.24 करोड़ रुपए की चपत लगी है।

77980 अपात्र बहनों ने भी उठाया योजना का लाभ

योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए सरकार ने कुछ मापदंड निर्धारित किए थे जिसके तहत एक परिवार से सिर्फ दो महिलाओं को योजना का लाभदिया जाना था। इसके अलावा लाभार्थी महिला की उम्र 65 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा 2.5 लाख रुपए सालाना आय से अधिक आय वाली महिलाएं योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी। इसके बाद भी 77,980 अपात्र महिलाओं ने कई महीनों तक योजना का नाजायज लाभ लिया है। सरकार ने अपात्र खातों में कुल 164।52 करोड़ रुपये ट्रासकर किए गए है। इसमें से 140 28 करोड़ रुपए महिलाओं को मिले हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com