- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Eknath Shinde Reaction On Bjp Victory In West Bengal And Assam
भाजपा ने ममता दीदी को पराजय की ‘झालमुड़ी’ खिलाई : एकनाथ शिंदे
Eknath Shinde on Election Results: एकनाथ शिंदे ने पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया। अमित शाह को 'चाणक्य' और ममता की हार को अहंकार का अंत करार दिया।
- Written By: अनिल सिंह

भाजपा ने ममता दीदी को पराजय की ‘झालमुड़ी’ खिलाई : एकनाथ शिंदे (फोटो क्रेडिट-X)
Eknath Shinde on Mamta Banerjee Defeat: पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव नतीजों ने देश की राजनीति में एक नया अध्याय लिख दिया है। रुझानों में भाजपा को मिले भारी बहुमत पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को नकारते हुए विकास, स्थिरता और शांति के पक्ष में मतदान किया है।
शिंदे ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में विशेष रूप से उल्लेख किया कि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का शताब्दी वर्ष है। ऐसे में जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि (पश्चिम बंगाल) में भाजपा की यह जीत सर्वार्थ में महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है।
अमित शाह की रणनीति और कार्यकर्ताओं का संघर्ष
एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों की अथक मेहनत से शाह ने ममता बनर्जी के अभेद्य माने जाने वाले गढ़ को ध्वस्त कर दिया है, जिससे यह एक बार फिर सिद्ध हो गया है कि वे राजनीति के असली चाणक्य हैं। शिंदे ने उन भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी, जिन्होंने दमनकारी राजनीति के बावजूद जमीन पर डटकर संघर्ष किया।
सम्बंधित ख़बरें
Western Railway: मुंबई लोकल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, दादर और नायगांव में तकनीकी काम के कारण ट्रेनें रद्द
मुंबई: भाभा अस्पताल की घटना पर उबाल; इमरजेंसी वार्ड से आईसीयू तक डॉक्टरों में डर का माहौल
डिजिटल गोल्ड निवेश अब होगा सुरक्षित! फ्रॉड रोकने के लिए बना नया SRO; जानें निवेशकों को क्या होगा फायदा
सीएम सुवेंदु का बड़ा एक्शन, दीदी की सरकार में बने जाति प्रमाण पत्रों की होगी जांच, 1.69 करोड़ लोग रडार पर
ये भी पढ़ें- मिसिंग लिंक पर पिंपरी मेयर की सेल्फी, कहां है पुलिस? जनता पूछ रही सवाल- VIP के लिए अलग नियम!
आलोचना का ईवीएम से जवाब
चुनावी प्रचार के दौरान ममता बनर्जी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर की गई टिप्पणियों का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा कि जनता ने ईवीएम के माध्यम से उन निम्न स्तर की आलोचनाओं का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘डबल इंजन’ की सरकार आने से अब पश्चिम बंगाल में विकास की बुलेट ट्रेन बेहद तेज गति से दौड़ेगी और सर्वांगीण विकास का एक नया युग शुरू होगा।
असम में ‘कामाख्या’ का आशीर्वाद
असम के नतीजों पर खुशी जताते हुए शिंदे ने कहा कि भाजपा को कामाख्या देवी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। लगातार तीसरी बार सत्ता में आने पर उन्होंने अपने मित्र और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को बधाई दी। शिंदे के अनुसार, असम की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन और हिमंता सरकार के कार्यों पर एक बार फिर मुहर लगा दी है।
Eknath shinde reaction on bjp victory in west bengal and assam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PMAY-U progress report: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में मध्यप्रदेश का जलवा; बना देश का अग्रणी राज्य,
May 16, 2026 | 12:52 PMइंदौर: प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से दिख रहा धुआं, कोई हताहत नहीं
May 16, 2026 | 12:48 PMपीएम मोदी की अपील, नागपुर मनपा का बड़ा फैसला; ईंधन संकट के बीच मनपा कर्मचारियों को मेट्रो-बस से सफर की सलाह
May 16, 2026 | 12:48 PMPM Modi Netherlands: ग्रीन एनर्जी और सेमीकंडक्टर पर बड़ा करार, भारत की ऊर्जा और तकनीक को मिलेगी रफ्तार
May 16, 2026 | 12:47 PMआजम खान दोषी करार: रामपुर अदालत का बड़ा फैसला, तनखइया वाले विवादित बयान में बढ़ी मुश्किलें
May 16, 2026 | 12:43 PMWestern Railway: मुंबई लोकल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, दादर और नायगांव में तकनीकी काम के कारण ट्रेनें रद्द
May 16, 2026 | 12:40 PMशांतनु सिन्हा की सेवा समाप्त, नहीं मिला इस्तीफे का मौका, ED कार्रवाई के बाद पर सुवेंदु सरकार की बड़ी कार्रवाई
May 16, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM













