

AI Prediction 150 Years Life: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने के बाद से ही लोगों के मन में नौकरी के जाने का डर लगा रहता है और ज्यादातर चर्चा भी नौकरियों के खतरे पर ही केंद्रित रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा बयान वायरल हो रहा है जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। Dario Amodei, जो AI कंपनी Anthropic के CEO हैं, उन्होंने दावा किया है कि अगर AI का सही इस्तेमाल इंसान करना सीख ले तो वह अपनी उम्र को 150 साल तक पहुंच सकता है।
Dario Amodei Anthropic के CEO की सोच AI को लेकर बिलकुल हटकर है। CEO का कहना है कि AI का सही इस्तेमाल मानवता के लिए वरदान बन सकता है। Dario ने अपनी बातों में बताया है कि AI की मदद से इंसानों की औसत उम्र 150 साल तक पहुंचाई जा सकती है। उनका कहना है कि यह दावा सिर्फ कल्पना नहीं है यह समझ और अनुभव पर आधारित है। आपनी बात को लोगों को समझाने के लिए उन्होंने अपने आर्टिकल Machines of Loving Grace में इस पर विस्तार से बात की है।
CEO ने अपनी आर्टिकल मशीन्स ऑफ लविंग ग्रेस में AI के बारें में समझते हुए कई दावे किए है, और अपनी बातों को मजबूती से रखते हुए उन्होंने अपनी बायोफिजिक्स में पढ़ाई और एक्सपीरियंस के आधार पर शब्दों को रखा है। Dario का साफतौर पर मानना यह है कि AI मेडिकल साइंस में आने वाले समय में इस तरह के चमत्कार करने वाली है जो आज सोचने पर नामुमकिन लगते हैं। जैसे:
Amodei ने इस दौर को The Compressed 21st Century यानी सिमटी हुई 21वीं सदी नाम दिया है। इसमें CEO का मानना है कि वैज्ञानिक जो प्रगति अगले 50 से 100 साल में करता, वह AI के आने के बाद मात्र 10 साल में ही पूरी हो सकती है। उनका मानना है कि AI एक ऐसे नोबेल पुरस्कार विजेता की तरह काम करेगा जो जीव विज्ञान, गणित और इंजीनियरिंग में एक्सपर्ट्स होगा और कई मुश्किल डाटा को आसान कर सकता है।
CEO का कहना है कि सिर्फ हेल्थकेयर ही नहीं, गरीबी पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। उनका मानना है कि:
Amodei का मनना है कि AI नौकरियां खत्म कर सकता है। लेकिन उनका नजरिया इसको पॉजिटव तरीके से देखता हैं। उनकी सोच के अनुसार इंसान को काम के बजाय अपने शौक, रिश्तों के लिए समय मिलेगा। जिसके बाद सरकारों को अपने मॉडल में बदलाव करते हुए यूनिवर्सल बेसिक इनकम यानी UBI जैसे मॉडल को अपनाने होंगे जिससे बिना नौकरी के भी लोग सम्मान जीवन जी सकें।
इस पूरी सोच को समझने के बाद यही सवाल मन में आता है कि AI की तकनीक मानवता के लिए खतरा है या एक सुनहरा मौका? जिसका जवाब मिलने में अभी भी समय है लेकिन इतना तय है कि आने वाले समय में AI हमारे जीवन को पूरी तरह बदलने वाला एक टूल बन सकता है।