-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Crime Branch Arrests Mumbai Perfume Trader Md Drugs Smuggling Network
लग्जरी कार के सीलिंग बॉक्स में मिली MD ड्रग्स, मुंबई के ड्रग सिंडिकेट का इंदौर कनेक्शन उजागर; आरोपी गिरफ्तार
- Written By: सजल रघुवंशी
Indore News: इंदौर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, पुलिस ने मुंबई से संचालित एक ड्रग नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्रतीकात्मक इमेज(सोर्स- सोशल मीडिया)
Indore Crime Branch Drug Bust: इंदौर में नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई के तहत क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जांच के दौरान मुंबई से संचालित एक संगठित ड्रग नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें एक इत्र कारोबारी की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने आरोपी अली बाबर उर्फ अरबाज खान को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी मुंबई के नागपाड़ा क्षेत्र का निवासी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह परफ्यूम के व्यवसाय की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी इंदौर में स्थानीय सप्लायर्स और तस्करों के जरिए अपना नेटवर्क संचालित कर रहा था। इस गिरफ्तारी को शहर में सक्रिय बड़े ड्रग सिंडिकेट के पर्दाफाश की दिशा में अहम कड़ी माना जा रहा है।
आरोपी के पैडलर के पास से बरामद हुई एमडी
क्राइम ब्रांच की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी कई बार इंदौर आ चुका था और यहां के स्थानीय सप्लायर्स के सीधे संपर्क में था। उसके सहयोगी पैडलर नंदकिशोर के पास से 11.02 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, टेलीग्राम से चल रहा था बेटिंग नेटवर्क, एक आरोपी गिरफ्तार
सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
रीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
मोबाइल फोन में मिले कई बड़े सुराग
जांच के दौरान इंदौर पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। सोशल मीडिया एक्टिविटी और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले ने यह भी सवाल खड़ा कर दिया है कि इंदौर में ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क कितनी गहराई तक फैला हुआ है और कितना संगठित हो चुका है।
यह भी पढ़ें: रेखा यादव को मिली मध्य प्रदेश महिला आयोग की कमान, कमीशन को 6 साल बाद मिला अध्यक्ष, लेकिन कोरम अब भी अधूरा
पुलिस ने बरामद की 11 ग्राम एमडी ड्रग्स
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के दौरान एक लग्जरी कार की तलाशी में करीब 11 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। यह मादक पदार्थ कार के सीलिंग बॉक्स के पास छिपाकर रखा गया था। इसके अलावा मौके से एक डिजिटल वेटिंग मशीन भी मिली, जिसका इस्तेमाल ड्रग्स को तौलकर बेचने में किया जाता था।
Crime branch arrests mumbai perfume trader md drugs smuggling network
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तारीखों का ऐलान, जानिए किस टीम को मिलेगी सीधी एंट्री; देखें पूरा शेड्यूल
Aug 06, 2026 | 09:40 AMपुणे मनपा के 48 करोड़ के बायोगैस टेंडर में गड़बड़ी के आरोप, अनुभवहीन कंपनियों के भाग लेने से ‘रिंग’ की चर्चा
Aug 06, 2026 | 09:30 AMनवभारत संपादकीय: ब्रजभूषण को राहत, विनेश फोगाट ने कहा- इंसाफ की उम्मीद अब भी जिंदा
Aug 06, 2026 | 09:25 AMVastu Tips: घर के मेन गेट पर लगाएं ये 4 पौधे, रातोंरात बदल सकती है पूरे परिवार की किस्मत
Aug 06, 2026 | 09:17 AMलाइव स्ट्रीमिंग के दौरान खौफनाक वारदात! मेक्सिको में Influencer की सरेआम गोली मारकर हत्या
Aug 06, 2026 | 09:11 AMविदेशों में छिपे भगोड़ों पर शिकंजा, 5 साल में 274 अपराधी भारत लाए गए, 17 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त
Aug 06, 2026 | 09:10 AMइंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, टेलीग्राम से चल रहा था बेटिंग नेटवर्क, एक आरोपी गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 09:09 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













