-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Both Factions Of Shiv Sena Will Be Face To Face In Dussehra Rally
दशहरा रैली में आमने-सामने हाेंगे शिंदे-उद्धव, विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना के दोनों गुटों का शक्ति प्रदर्शन
- Written By: आकाश मसने
विजया दशमी के शुभ मुहूर्त पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रमुख एकनाथ शिंदे विधानसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले दाेनों दशहरा रैली में शक्ति प्रदर्शन करने को तैयार हैं।

एकनाथ शिंदे व उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव करीब आने के कारण राज्य का सियासी पारा पहले ही काफी चढ़ा हुआ है। इसी चुनावी पृष्ठभूमि में शनिवार को दशहरा पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। क्योंकि इस मौके पर शिवसेना के दोनों गुटों के बीच सीधी टक्कर होने वाली है। इसलिए दशहरा सम्मेलन को लेकर राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम जनता में भी भारी उत्सुकता देखने को मिल रही है। विजया दशमी के शुभ मुहूर्त पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रमुख एकनाथ शिंदे विधानसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद कर सकते हैं। तो वहीं मुंबई सहित महाराष्ट्र के लोग विधानसभा चुनाव से पहले दशहरा रैलियों के माध्यम से उद्धव और एकनाथ शिंदे के बीच के शक्ति प्रदर्शन के गवाह बनेंगे।
शिवसेना (उद्धव गुट) की दशहरा रैली शनिवार की शाम 5 बजे ऐतिहासिक दादर स्थित शिवतीर्थ (शिवाजी पार्क मैदान) पर आयोजित की जानी है। यह मैदान वर्षों से विभिन्न राजनीतिक रैलियों, भाषणों, आंदोलनों का गवाह रहा है। शिवतीर्थ से शिवसैनिकों का भावनात्मक जुड़ाव रहा है। क्योंकि 19 जून, 1966 को शिवसेना की स्थापना के बाद शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने उसी साल 30 अक्टूबर को शिवतीर्थ मैदान पर दशहरा सम्मेलन की परंपरा शुरू की थी।
शिवसेना के 58 वर्षों के इतिहास में एक दो साल अपवाद छोड़ दें तब भी ज्यादातर समय तक ठाकरे परिवार निरंतर शिवतीर्थ पर दशहरा सम्मेलन करता रहा है। शनिवार के सम्मेलन के लिए उद्धव गुट ने लोगों की उन्हीं भावनाओं को भुनाने का प्रयास किया है।
सम्बंधित ख़बरें
तब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
UBT की खुलेगी पोल? सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में DCM शिंदे ने दिया स्पेशल ऑडिट का आदेश, जानें पूरा मामला
नगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख
शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
यह भी पढ़ें:– जातीय समीकरणों के चक्कर में हिंदुत्व से दूर न जाएं, विधानसभा चुनाव के लिए RSS की बीजेपी को सलाह
भीड़ जुटाने के लिए कड़े प्रयास
चुनावी पृष्ठभूमि में होने वाले इस दशहरा सम्मेलन में उद्धव के विचार सुनने के लिए भारी भीड़ जुटने की संभावना व्यक्त की जा रही है। शिवसेना नेता और पदाधिकारी सम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिए जोरदार तैयारी कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह होगी कि इस पार दशहरा रैली में मुस्लिम समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं।
ऐसे में हिंदुत्व सहित केंद्र और राज्य की भाजपाई सरकारों, बेशुमार बढ़ी बेरोजगारी, कमर तोड़ महंगाई, भ्रष्टचार, किसानों एवं मजदूरों की समस्या आदि पर उद्धव कैसे प्रहार करते हैं यह जानने और सुनने की उत्सुकता लोगों में देखने को मिल रही है।
दशहरा सम्मेलन की तैयारी के लिए शिवसेना नेता और पदाधिकारियों की बैठकों का आयोजन किया गया। उद्धव गुट ने एक टीजर भी जारी किया है। ‘शिवगर्जना महाराष्ट्र के हित के लिए’ थीम वाले इस टीजर में महाराष्ट्र और महाराष्ट्र धर्म की रक्षा के नाम पर निष्ठावानों से एकजुट होने की अपील की गई है। सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने उसे लाइक और शेयर किया है।
यह भी पढ़ें:– बॉलीवुड में दहशत फैलाने के बाद सियासी मैदान में उतरे सयाजी शिंदे, थामा अजित पावर का हाथ
शिंदे की शिवसेना ने बदला मैदान
शिवसेना में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हुई बगावत के बाद से महाराष्ट्र की जनता मुंबई में आयोजित होने वाली शिवसेना की दो रैलियों का गवाह बनती रही है। वर्ष 2022 में सीएम शिंदे की शिवसेना ने दशहरे पर ‘मातोश्री’ के आंगन में अर्थात बीकेसी स्थित एमएमआरडीए ग्राऊंड पर दशहरा सम्मेलन के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया था। लेकिन तब शिंदे गुट भीड़ जुटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
खासकर रात में सम्मेलन खत्म होने के बाद वापस लौटते समय समर्थकों को काफी परेशानी हुई थी। इसे देखते हुए शिंदे गुट ने 2023 में दशहरा सम्मेलन का आयोजन आजाद मैदान पर किया था। इस बार भी शिंदे गुट का दशहरा सम्मेलन आजाद मैदान पर ही आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन पर बारिश का खतरा
मुंबई के इन दोनों दशहरा सम्मेलनों पर भारी बारिश के कारण विघ्न पड़ने का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले सप्ताह भर मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। मुंबई के आसमान में मंडराते काले बादल भी कुछ ऐसे ही संकेत दे रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सीएम शिंदे की शिवसेना ने निर्णय लिया है कि यदि बारिश होती है तो सिर्फ दो लोग सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। इनमें सीएम शिंदे होंगे लेकिन दूसरे के नाम का खुलासा नहीं हो सका है। दूसरी तरफ बारिश की स्थिति में उद्धव गुट की योजना की भी जानकारी नहीं मिल सकी है।
दो लाख कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद
शिवसेना के प्रवक्ता अरुण सावंत ने कहा कि ऐतिहासिक आजाद मैदान पर होने वाले शिवसेना के विशाल दशहरा सम्मेलन में राज्यभर से शिवसेना तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी तथा जनता के दिलों में रहने वाले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समर्थक लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। पूरे राज्य से लगभग दो लाख कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के ज्वलंत हिंदुत्व के विचारों को सुनने के लिए शिवाजी पार्क पहुंचेगे।
इस दौरान सीएम शिंदे अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों और अगले पांच वर्षों में किये जाने वाले कार्यों की जानकारी जनता को देंगे। लेकिन विपक्ष के पास कहने को कुछ नहीं है इसलिए शिवतिर्थ पर होनेवाली उद्धव गुट के दशहरा सम्मेलन में लोगों को हिंदुत्व व मराठी प्रेम के नाम पर झांसे के अलावा कोई विचार नहीं मिलेगा।
शिवतीर्थ पर होगा शिवसैनिकों का जमावड़ा
शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि उद्धव ठाकरे की असली शिवसेना का परंपरागत दशहरा सम्मेलन ऐतिहासिक शिवतीर्थ मैदान पर होने जा रहा है। इसलिए शनिवार को आजाद मैदान पर होने वाली सीएम शिंदे की नकली शिवसेना से ज्यादा लोग शिवतीर्थ पर जुटेंगे। इसमें मुंबई सहित महाराष्ट्र के कोने-कोने से शिवसैनिकों के अलावा बालासाहेब और उद्धव ठाकरे को मानने वाले लोग आएंगे।
Both factions of shiv sena will be face to face in dussehra rally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














