-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Eknath Shinde Praises Union Budget 2026 Maharashtra Growth Plan
Budget 2026: ‘विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला कदम’, एकनाथ शिंदे ने की केंद्रीय बजट की सराहना
- Written By: आकाश मसने
Union Budget 2026: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय बजट 2026-27 को 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में बड़ी छलांग बताया है। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर जैसी घोषणाओं से विकास को नई गति मिलेगी।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Eknath Shinde On Union Budget 2026: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट की जमकर सराहना की है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने वाला एक दूरदर्शी और निर्णायक दस्तावेज करार दिया। शिंदे ने विश्वास जताया कि यह बजट न केवल देश की वित्तीय राजधानी मुंबई, बल्कि पूरे महाराष्ट्र के आर्थिक ढांचे को जबरदस्त मजबूती प्रदान करेगा।
शहरी विकास के लिए 12 लाख करोड़ का सुरक्षा चक्र
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, जो शहरी विकास विभाग का कार्यभार भी संभाल रहे हैं, ने छोटे शहरों के विकास पर दिए गए जोर को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में शहरीकरण की गति बहुत तेज है। ‘टियर-टू’ और ‘टियर-थ्री’ शहरों के विकास के लिए घोषित ₹12 लाख करोड़ का फंड हमारे शहरी केंद्रों का चेहरा बदल देगा।” इसके साथ ही, नगर निगम बांड पर ₹100 करोड़ की छूट को उन्होंने राज्य के स्थानीय निकायों को वित्तीय रूप से स्वतंत्र और मजबूत बनाने वाला कदम बताया।
विनिर्माण और प्रौद्योगिकी का नया हब बनेगा महाराष्ट्र
केंद्रीय बजट 2026 में सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए ₹40,000 करोड़ और बायोफार्मा के लिए ₹10,000 करोड़ के भारी-भरकम प्रावधान ने राज्य सरकार को उत्साहित कर दिया है। शिंदे के अनुसार, ये निवेश महाराष्ट्र को देश के प्रमुख विनिर्माण (Manufacturing) और तकनीक हब के रूप में स्थापित करेंगे। वस्त्र, हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्रों में उन्नत तकनीक को बढ़ावा देने से स्थानीय कारीगरों को वैश्विक बाजार मिलने की राह आसान होगी।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह बोले- छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित, 2.5 लाख तक बिना गारंटी लोन की 99.78% रिकवरी
मुंबई में पधारे देश की राजनीति के चाणक्य, इन 8 तस्वीरों में देखें अमित शाह का पूरा मुंबई दौरा
30 हफ्तों में तैयार होगा मुंबई 3.0 का मास्टर प्लान, CM की उपस्थिति में हुई सिंगापुर की कंपनी से करार
बदलेगा ठाणे रिंग मेट्रो का प्रारूप: सरनाईक के सुझावों पर एक्शन, शिंदे ने संशोधित प्लान तैयार करने के दिए आदेश
यह भी पढ़ें:- Budget 2026: टैक्सपेयर्स की मौज! ITR फाइलिंग की तारीख बढ़ी, विदेश में पढ़ाई सस्ती, जानें बड़े ऐलान
कनेक्टिविटी और हाई स्पीड रेल कॉरिडोर
महाराष्ट्र के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी बुनियादी ढांचे के विस्तार को लेकर आई है। उपमुख्यमंत्री ने मुंबई-पुणे और पुणे-हैदराबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे राज्य के प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का समय घटेगा और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। यह बुनियादी ढांचा विकास के प्रमुख इंजन के रूप में काम करेगा।
मुंबई को मिलेगी ‘क्रिएटिव टेक्नोलॉजी’ की वैश्विक पहचान
मनोरंजन उद्योग के केंद्र के रूप में मुंबई की स्थिति को स्वीकार करते हुए, केंद्र सरकार ने यहाँ ‘भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान’ (Indian Institute of Creative Technology) स्थापित करने का निर्णय लिया है। शिंदे ने इसे पिछले वर्ष मुंबई में आयोजित ‘वेव्स’ शिखर सम्मेलन की सफलता का परिणाम बताया। उन्होंने आगे कहा कि नए चिकित्सा केंद्रों की स्थापना और चिकित्सा पर्यटन (Medical Tourism) को बढ़ावा मिलने से मुंबई और पुणे में लाखों युवाओं के लिए विश्व स्तरीय रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
अंत में, उपमुख्यमंत्री ने दोहराया कि यह बजट सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को नई ऊर्जा देने वाला है, जिससे महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को ‘ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी’ बनाने का लक्ष्य समय से पहले पूरा किया जा सकेगा।
Eknath shinde praises union budget 2026 maharashtra growth plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
Aug 09, 2026 | 03:44 PMJPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज, MLA जयराम महतो ने किया एक दिन का निर्जला अनशन
Aug 09, 2026 | 03:42 PMसड़क के गड्ढों पर गरमाया नासिक मनपा सदन, मरीज बनकर एंबुलेंस से सदन में पहुंचे शिवसेना पार्षद
Aug 09, 2026 | 03:39 PMदर्द में भी सुर नहीं भूले सोनू निगम, सर्जरी के दौरान गाया रफी साहब का ये गाना…
Aug 09, 2026 | 03:38 PMमथुरा में छात्र विपिन हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में पकड़े गए दो आरोपी, महिला सह-अभियुक्ता भी गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 03:37 PMअसम में सनसनी, सीलबंद बोतल का जहरीला पानी? एक ही परिवार के 4 लोग अस्पताल पहुंचे, गोदाम पर लगा ताला
Aug 09, 2026 | 03:35 PMKBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Aug 09, 2026 | 03:18 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














