बॉलीवुड में दहशत फैलाने के बाद सियासी मैदान में उतरे सयाजी शिंदे, थामा अजित पावर का हाथ

बॉलीवुड के लोकप्रिय विलेन सयाजी शिंदे ने अजित पवार की एनसीपी में शामिल होकर अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। फिल्म में विलेन बनाकर दहशत फैलाने वाले कलाकार अब राजनीतिक मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
Sayaji shinde join NCP Ajit Pawar
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: सयाजी शिंदे का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ। उन्होंने अपना करियर की शुरुआत मराठी थिएटर और फिल्मों के साथ की। साल 1999 में वह बॉलीवुड की फिल्म शूल में बच्चू यादव के किरदार में नजर आए थे, जहां से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। लेकिन अब सयाजीराव शिंदे ने अब राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार से हाथ मिलाकर उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है।

सयाजीराव शिंदे ने मराठी, हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम के अलावा भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। वह टीवी में भूतिया सीरियल आहट के भी कई एपिसोड्स में नजर आ चुके हैं। सफल फिल्मी करियर के बाद सयाजीराव शिंदे ने राजनीति के मैदान में एंट्री ली है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह राजनीतिक पारी में कितने सफल होते हैं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सयाजीराव शिंदे का अपनी पार्टी में स्वागत किया और कहा कि वह फिल्में कम देखते हैं लेकिन फिर भी उन्होंने सयाजी राव की फिल्में देखी है। अच्छी बात यह है कि महाराष्ट्र का एक कलाकार इतना लोकप्रिय हुआ है कि उसने देश की लगभग सभी भाषा में बनने वाली फिल्मों में काम किया।

अजित पावर ने इस दौरान यह भी बताया कि सामाजिक संगठन के माध्यम से सयाजीराव जन जागरूकता का भी काम करते हैं और उन्होंने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में वृक्षारोपण भी किया है। आगामी महाराष्ट्र चुनाव में वह हमारे स्टार प्रचारक होंगे। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि बॉलीवुड में दहशत फैलाने के बाद अब चुनावी दंगल में सयाजीराव शिंदे नजर आने वाले हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com