- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Aurangabad Special Ig Virendra Mishra Election Counting Security
Maharashtra Local Body Election मतगणना संवेदनशील, बहुस्तरीय सुरक्षा के निर्देश
Maharashtra Local Body Election: स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर विशेष आईजी वीरेंद्र मिश्र ने स्ट्रॉन्ग रूम, मतपेटी स्थानांतरण व केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए।
- Written By: अपूर्वा नायक

छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: छत्रपति संभाजीनगर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक वीरेंद्र मिश्र ने स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना प्रक्रिया को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए कहा कि, स्ट्रॉन्ग रूम, मतपेटियों का स्थानांतरण, मतगणना केंद्र व आसपास के क्षेत्रों में बहुस्तरीय सुरक्षा बंदोबस्त रखना होगा।
उन्होंने आला अधिकारियों को सीसीटीवी, वीडियो मॉनिटरिंग, प्रवेश द्वारों पर कड़ी जांच करने व अवैध व्यवसायियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए भी कहा। जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध जांच की गति, मतगणना सुरक्षा व्यवस्था व तकनीकी पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विशेष आईजी मिश्र ने बीते दिन ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक लेकर अहम निर्देश भी दिए।
बैठक में अपराध जांच में हो रही देरी, तकनीकी उपकरणों का उपयोग, नागरिक-अनुकूल पुलिसिंग व प्राथमिकता वाले अपराधों पर तत्काल कार्रवाई जैसे मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान जिले में उल्लेखनीय काम करने वाले 20 अधिकारियों व 43 कर्मियों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Bhayandar Dongri Metro Car Shed: भाईंदर के डोंगरी में फिर बढ़ा अतिक्रमण, मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर संकट
Palghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
Nashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
Mumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
आईजी मिश्रा ने कहा कि जांच की पारदर्शिता व गति ही नागरिकों के विश्वास का आधार है। लंबित मामलों को कम करने के लिए सभी स्तर पर स्पष्ट जिम्मेदारियां तय करते हुए चोरी व संपत्ति संबंधी अपराधों की जांच स्वतंत्र जिम्मेदार अधिकारी को सौंपने, तत्काल विशेष दल तैयार करने व जब्त माल सुरक्षित कर पीड़ितों को वापस करने के निर्देश दिए।
साइबर जागरूकता व डिजिटल सुरक्षा जरूरी
बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए विशेष आईजी ने कहा कि नागरिकों को जागरूक करना पुलिस का दायित्व है। स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों व मीडिया के जरिए ऑनलाइन ठगी, सोशल इंजीनियरिंग, मालवेयर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी उन्होंने दिए।
‘आपले सरकार’, ई-ऑफिस, एसपी कार्यालय की वेबसाइट व नई वेब एप्लिकेशन का अधिकतम उपयोग कर सेवा वितरण को पारदर्शी व गतिमान बनाने पर जोर देने के साथ ही जिले में डेटा मैनेजमेंट व ट्रैकिंग सिस्टम को सख्ती से लागू करने के आदेश भी जारी किए गए।
नाइट पेट्रोलिंग की मजबूती पर जोर
बैठक में लबित अपराध मामलों की संख्या कम करने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व सजा दर में वृद्धि, समंस वारंट पर तत्काल अमल, संपत्ति अपराधों में जब्त मामलों का निपटारा करने, मोटर वाहन कानून पर कड़ाई से अमल, वरिष्ठ अधिकारियों के पास लंबित आवेदनों का तुरंत निपटारा ई-बिट प्रणाली व नाइट पेट्रोलिंग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar: फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में 192 लोगों पर FIR, किरीट सोमैया का बड़ा खुलासा
13 राष्ट्रीय पोर्टलों के उपयोग की अपील
आईजी मिश्रा ने बीट-बुक अद्यतन रखने, संदिग्धों पर सतत निगरानी व रात में पेट्रोलिंग जारी रखने, पुलिस-जन संवाद व इंटेलिजेंस बढ़ाने, अपराध जांच में तकनीकी प्रगति लाने के लिए 13 राष्ट्रीय पोर्टलों का लगातार व प्रभावी उपयोग करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे जांच की गति, सटीकता व सबूत प्रबंधन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
Aurangabad special ig virendra mishra election counting security
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर स्पोर्ट्स हब और मेयो प्रोजेक्ट, CM फडणवीस ने किया निरीक्षण; गुणवत्ता सुधार के सख्त निर्देश
May 03, 2026 | 09:54 AMTanker Hijack: यमन तट पर फिर तनाव! तेल टैंकर पर सोनालियाई डाकुओं का कब्जा, अदन की खाड़ी में बढ़ा खतरा
May 03, 2026 | 09:47 AMBhayandar Dongri Metro Car Shed: भाईंदर के डोंगरी में फिर बढ़ा अतिक्रमण, मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर संकट
May 03, 2026 | 09:43 AMPalghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
May 03, 2026 | 09:30 AMNashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM











