-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Anjali Damania Reply To Sushma Andhare Cdr Controversy 2026
अंजलि दमानिया ने सुषमा अंधारे के सवालों का दिया जवाब, बताया कहां से मिला अशोक खरात का CDR
- Written By: अनिल सिंह
Anjali Damania CDR Controversy: अंजलि दमानिया ने सुषमा अंधारे को दिया जवाब। पूछा- उपमुख्यमंत्री और रूपाली चाकणकर के कॉल्स पर सवाल क्यों नहीं?

Sushama Andhare Anjali Damania CDR Controversy (फोटो क्रेडिट-X)
CDR Controversy: महाराष्ट्र की राजनीति में ‘भोदूबाबा’ अशोक खरात के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) को लेकर छिड़ा संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने शिवसेना (UBT) नेता सुषमा अंधारे द्वारा उठाए गए सवालों का बेहद तीखा और सीधा जवाब दिया है। दमानिया ने अंधारे को संबोधित करते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई किसी नेता से व्यक्तिगत स्पर्धा की नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ है।
दमानिया ने इस बात पर हैरानी जताई कि सुषमा अंधारे उन पर निशाना साध रही हैं, जबकि उन्हें उन गंभीर तथ्यों पर सवाल उठाना चाहिए था जो सीडीआर के जरिए सामने आए हैं। दमानिया ने कहा, “मुझसे मुकाबला करने के बजाय आपको इस बात की चिंता होनी चाहिए कि सत्ता में बैठे लोग एक जालसाज के संपर्क में क्यों थे?” उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने डीजी सदानंद दाते से मिलने का समय मांगा है।
सुषमाताई तुमचा व्हिडिओ पाहिला. प्रथमतः ह्या प्रकरणात मी DG श्री सदानंद दाते ह्यांची वेळ मागितली आहे. तुम्हाला काळजी नसावी. आता तुमच्या व्हिडिओ बद्दल…… तुम्हाला फक्त माझ्या विरुद्ध बोलायला फार आवडत असेल. मुद्द्यावर बोलण्या ऐवजी माझ्यावर इतका राग? पण विषय फार गंभीर आहे,… pic.twitter.com/kIU1GYDJPE — Mrs Anjali Damania (@anjali_damania) April 5, 2026
सत्ताधारियों पर दागे तीखे सवाल
अंजलि दमानिया ने अपने जवाब में सीधे तौर पर महाराष्ट्र के बड़े राजनीतिक चेहरों का नाम लेते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने निम्नलिखित तीन मुख्य बिंदु उठाए:
उपमुख्यमंत्री के कॉल्स: उन्होंने सवाल किया कि उपमुख्यमंत्री ने अशोक खरात को 17 बार कॉल क्यों किए? आखिर 21 मिनट तक क्या बात हुई?
सम्बंधित ख़बरें
भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
मुंबई-ठाणे-नवी मुंबई में फर्जी GPay स्क्रीनशॉट दिखाकर ज्वेलर्स को ठगने वालें को डोंगरी पुलिस ने दबोचा
मुंबई: भारी बारिश में पेड़ गिरने से शिवसेना नेता हारून खान का घाटकोपर स्थित कार्यालय हुआ क्षतिग्रस्त
मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे के ऐलान पर भी शुरू हुई सियासत
रूपाली चाकणकर का कनेक्शन: दमानिया ने आरोप लगाया कि रूपाली चाकणकर और खरात के बीच 177 बार बातचीत हुई है। क्या इसकी जांच नहीं होनी चाहिए?
विपक्ष और सत्ता पक्ष के अन्य नेता: उन्होंने सुनील तटकरे, चंद्रकांत पाटील, आशीष शेलार, संजय शिरसाठ, दीपक लोंढे और मिलिंद नार्वेकर के नामों का जिक्र करते हुए पूछा कि इन सबके खरात के साथ क्या संबंध थे?
ये भी पढ़ें- Mumbai Police: खाकी पर लगा दाग! 25 लाख की सनसनीखेज लूट में अंबोली पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
‘मैं लड़ती हूँ, सिर्फ बोलती नहीं’
सुषमा अंधारे के उस तंज पर, जिसमें उन्होंने दमानिया की चुनिंदा मुद्दों पर चुप्पी पर सवाल उठाए थे, अंजलि ने स्पष्ट कहा कि उनके जीवन में परिवार, मित्र और अन्य जिम्मेदारियां भी हैं। उन्होंने कहा, “मैं हर मुद्दे पर नहीं बोलती, लेकिन जब कोई मुद्दा हाथ में लेती हूँ, तो उसे पूरी ताकत से लड़ती हूँ। मैं सिर्फ बातें करने में विश्वास नहीं रखती।” दमानिया ने अंधारे से अपील की कि वे आपसी लड़ाई को छोड़कर इस गंभीर विषय पर ध्यान केंद्रित करें।
CDR के स्रोत पर रहस्य बरकरार
हालांकि अंजलि दमानिया ने यह नहीं बताया कि उन्हें ये गोपनीय सीडीआर किसने दिया, लेकिन उन्होंने ये जरूर बताया कि उन्होंने सीडीआर क्लॉट नाम के सॉफ्टवेयर से हासिल किया है। गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले ही इस बात की जांच के आदेश दे चुके हैं कि एक निजी व्यक्ति तक ये रिकॉर्ड्स कैसे पहुँचे। अब देखना यह है कि डीजी सदानंद दाते के साथ होने वाली मुलाकात में दमानिया क्या नए सबूत पेश करती हैं और क्या पुलिस उन नेताओं से पूछताछ करेगी जिनके नाम इस सूची में शामिल हैं।
Anjali damania reply to sushma andhare cdr controversy 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 06 July 2026: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानिए आज का भविष्यफल
Jul 06, 2026 | 12:10 AM‘सिगरेट से जलाया, थप्पड़ मारा’, अलायंस में नीति टेलर ने सुनाई टॉक्सिक रिलेशनशिप की दर्दनाक कहानी
Jul 05, 2026 | 11:54 PMराम मंदिर ट्रस्ट की महाबैठक कल: चढ़ावा चोरी मामले में खुलेंगे कई बड़े राज, चंपत राय पर भी होगा फैसला
Jul 05, 2026 | 11:02 PMरिलीज के सिर्फ 3 दिन बाद ZEE5 से गायब हुई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, आखिर क्यों हटानी पड़ी विवादित फिल्म?
Jul 05, 2026 | 10:56 PMभारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
Jul 05, 2026 | 10:44 PMमस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
Jul 05, 2026 | 10:38 PMनन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
Jul 05, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM













